Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद कंगना रणौत की खुशी का ठिकाना नहीं, बोलीं- बाय बाय चचा जैक…

जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद कंगना रणौत की खुशी का ठिकाना नहीं, बोलीं- बाय बाय चचा जैक…

मनोरंजन
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोर्सी ने सोमवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त करने का एलान किया है। इसके बाद कंगना रणौत की खुशी का ठिकाना नहीं है। ट्विटर पर बैन हो चुकीं कंगना का नया सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है।...
भोजपुरी: प्रियंका पंडित ने शिल्पी राज के गाने पर लगाए ठुमके, अभिनेत्री के बोल्ड अंदाज के दीवाने हुए फैंस

भोजपुरी: प्रियंका पंडित ने शिल्पी राज के गाने पर लगाए ठुमके, अभिनेत्री के बोल्ड अंदाज के दीवाने हुए फैंस

मनोरंजन
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री प्रियंका पंडित सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियों शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।  इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री शानदार डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह काफी बोल्ड और ब्यूटीफुल दिखाई दे रही हैं। शॉर्ट टॉप पहने हुए प्रियंका का यह डांस देख फैन्स उनके इस बोल्ड अंदाज के कायल हो गए है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका पंडित ने कैप्शन में लिखा, ''बलमजी।'' अभिनेत्री भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज के गाने 'खाके जरदा पनवा' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं।...
स्टीवेन स्पिलबर्ग की फिल्म ‘वेस्ट साइड स्टोरी’ के प्रीमियर ने जीता दिल, पहले दिन ही छिड़ गई ऑस्कर तक की चर्चा

स्टीवेन स्पिलबर्ग की फिल्म ‘वेस्ट साइड स्टोरी’ के प्रीमियर ने जीता दिल, पहले दिन ही छिड़ गई ऑस्कर तक की चर्चा

मनोरंजन
मुंबई अकादमी अवॉर्ड विजेता निर्देशक स्टीवेन स्पिलबर्ग की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'वेस्ट साइड स्टोरी' का प्रीमियर सोमवार शाम को न्यू यॉर्क में दिखाया गया। फिल्म का प्रीमियर सामने आते ही इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। क्लासिक म्यूजिक को लेकर स्टीवेन स्पिलबर्ग की पुनर्कल्पना की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं। प्रीमियर देखने पहुंचे लोगों की प्रतिक्रिया इतनी सकारात्मक है कि ऐसा लग रहा है कि फिल्म ऑस्कर तक का सफर जरूर तय करेगी। फिल्म के पहले प्रीमियर में निर्देशक स्टीवेन स्पिलबर्ग के साथ ही, रीटा मोरेनो, एनसेल एलगॉर्ट, रेशल जेगलर समेत पूरे कास्ट और क्रू के सदस्य मौजूद थे। प्रीमियर की शुरुआती समीक्षाओं में स्पष्ट रूप से स्पिलबर्ग के निर्देशन की प्रशंसा हो रही है और साथ ही ऑस्कर तक की चर्चा भी छिड़ गई है।...
केआरके ने फिल्म का प्रमोशन करने वालों को बताया सेल्समैन

केआरके ने फिल्म का प्रमोशन करने वालों को बताया सेल्समैन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर वह बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स पर निशाना साधते हैं जिससे कई बार बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है। अब हाल ही में कमाल आर खान ने एक और ट्वीट किया है जिस पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमाल आर खान ने लिखा- एक बार रजनीकांत सर ने कहा था- 'मुझे यह समझ नहीं आता खुद को बॉलीवुड का सुपरस्टार कहने वाले यह लोग किसी सेल्समैन की तरह लोगों से फिल्म देखने के लिए क्यों कहते हैं'। कमाल आर खान हुए ट्रोल अगर उन के फैंस हैं तो उन पर भरोसा करना चाहिए। रजनी सर बिल्कुल सही कह रहे हैं। उनकी फिल्म फिल्में एक हफ्ते में 15 करोड़ कमाती है और वह खुद को सुपरस्टार कहते हैं'। अब कमाल आर खान के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी और उन्हें ही जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया।...
उर्फी जावेद की नई फोटो देखकर यूजर्स बोले- हॉट और सेक्सी! एक ने लिखा- ठंड में थोड़ा बचकर

उर्फी जावेद की नई फोटो देखकर यूजर्स बोले- हॉट और सेक्सी! एक ने लिखा- ठंड में थोड़ा बचकर

मनोरंजन
अभिनेत्री और बिग बॉस फेम उर्फी जावेद ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर शेयर की है। उनकी इस तस्वीर को उनके प्रशंसक हॉट और सेक्सी बता रहे हैं। गौरतलब है कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और बोल्ड वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। कई बार उनको अपने बोल्ड और सेक्सी अवतार के कारण ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। उर्फी जब छोटे और बोल्ड कपड़ों के साथ अपनी कोई तस्वीर शेयर करती हैं, तो यूजर्स उनको निशाना बनाने लगते हैं। कई बार यूजर्स उनको, 'शर्म नहीं आती' भी लिख चुके हैं। यूजर ने लिखा- सुंदर लग रही हो पर ठंड से थोड़ा बचकरएक्ट्रेस उर्फी जावेद की नई तस्वीर पर भी कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तस्वीर के नीचे लिखा है- अच्छी लग रही हो पर ठंड से थोड़ा बचकर। वहीं, कई यूजर्स ने उनकी इस तस्वीर को हॉट, सेक्सी और ब्यूटीफुल बताया है।...
जब शाहरुख की एक गलती पर भड़क गया पूरा परिवार, बच्चों ने भी लगाई थी किंग खान की क्लास

जब शाहरुख की एक गलती पर भड़क गया पूरा परिवार, बच्चों ने भी लगाई थी किंग खान की क्लास

मनोरंजन
शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग माने जाते हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन ये भी सच है कि शाहरुख खान एक फैमिली मैन हैं, जो अपनी पत्नी गौरी खान और तीनों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। शाहरुख अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वह बच्चों संग वेकेशन पर जाने से लेकर बेटी सुहाना खान को एयरपोर्ट छोडने तक, कई बार मीडिया कैमरों में कैद हो चुके हैं। शाहरुख खान का परिवार भी अभिनेता से बेहद प्यार करता है। लेकिन क्या आपको पता है कई बार शाहरुख खान को अपने परिवार की डांट खानी पड़ी है। जी हां, हैरानी की बात है लेकिन शाहरुख खान अगर कोई गलती करते हैं, तो उन्हें उनकी पत्नी गौरी के साथ-साथ बच्चे भी डांटते हैं और ये बात खुद अभिनेता ने अपने इंटरव्यू में बताई थी। इस दौरान शाहरुख ने आईपीएल में हुए विवाद पर परिवार का रिएक्शन बताया था।...
फिल्मों में आने से पहले पायलट थे मुकुल देव

फिल्मों में आने से पहले पायलट थे मुकुल देव

मनोरंजन
टेलीविजन और फिल्म अभिनेता मुकुल देव को कौन नहीं जानता। दर्शक दीर्घा में उनके चाहने वालों की अपनी एक फौज है। अलग-अलग भाषाओं की तमाम फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम करने के लिए उन्हें जाना जाता है। उन्होंने हिंदी के साथ ही पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। आपको बता रहे हैं मुकुल देव के बारे में कुछ ऐसी बातें जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे।...
प्रभास और पूजा हेगड़े के रोमांटिक गाने का टीजर रिलीज, इस दिन सामने आएगा पूरा गाना

प्रभास और पूजा हेगड़े के रोमांटिक गाने का टीजर रिलीज, इस दिन सामने आएगा पूरा गाना

मनोरंजन
बाहुबली फेम प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म के रोमांटिक गाने 'आशिकी आ गई' का टीजर रिलीज हुआ है। गाने को अरिजित सिंह ने गाया है। टीजर में दिख रहा है कि पूजा ट्रेन से उतरती हैं और प्रभाष बारिश में बाइक पर बैठकर उनका इंतजार करते हैं। आशिकी आ गई का टीजर रिलीज इसके बाद दोनों बीच पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने की सिर्फ एक ही लाइन सामने आई है कि 'हमें आशिकी आ गई….'फिल्म का पूरा गाना 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। टी सीरीज के इस गाने की एक झलक को देखकर ही फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे अब तक चार लाख लोगों ने देख लिया है।...
राखी सावंत ने करण कुंद्रा को बताया ‘भगौड़ा’, बोलीं- तूने सारी लड़कियों को धोखा दिया है

राखी सावंत ने करण कुंद्रा को बताया ‘भगौड़ा’, बोलीं- तूने सारी लड़कियों को धोखा दिया है

मनोरंजन
बिग बॉस 15 का रविवार का स्पेशल वीकेंड का वार एपिसोड बेहद खास रहा। इस एपिसोड में करण कुंद्रा और वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में प्रवेश करने वाली प्रतिभागी राखी सावंत के बीच तीखी बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर पर्सनल अटैक किया, जिसे नेहा धूपिया भी देखती रहीं। दरअसल, राखी सावंत ने करण कुंद्रा पर प्रहार कर अपने पति का बदला लिया। इससे पहले करण कुंद्रा ने रितेश को कायर बताया था।...
2023 में रिलीज होगी आलिया और रणवीर की फिल्म, करण जौहर ने की घोषणा

2023 में रिलीज होगी आलिया और रणवीर की फिल्म, करण जौहर ने की घोषणा

मनोरंजन
करण जौहर की फिल्म रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट सामने आ गई है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म साल 2023 में 10 फरवरी को रिलीज होगी। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की है। करण जौहर ने लिखा- 7 सालों के बाद, मुझे यहां आकर, यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरी अगली फिल्म #RockyAurRaniKiPremKahani पारिवारिक मूल्यों पर आधारित प्रेम कहानी होगी। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज हो रही है।...