Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

वायरल सॉन्ग मनिके मगे हिते गाने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं रानू मंडल

वायरल सॉन्ग मनिके मगे हिते गाने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं रानू मंडल

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नवम्बर 2019 में एक वायरल वीडियो रातों-रात फैमस होने वाली वायरल सेंसेशन रानू मंडल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। रानू का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो श्रीलंका का फैमस गाना मनिके मगे हिते गा रही हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर रानू को उनकी आवाज के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तौबा-तौबा, सारा मूड खराब कर दिया', वहीं दूसरे ने लिखा है, 'बस करो मेरे कानों से खून निकल रहा है'। 'नहीं होगी अब फैमस, बस करो', 'इसको फिर से फैमस होना है'। इस तरह के कमेंट्स रानू के वीडियो में भरे हुए हैं।...
प्रेग्नेंसी के चलते नेहा धूपिया ने खोए कई प्रोजेक्ट्स

प्रेग्नेंसी के चलते नेहा धूपिया ने खोए कई प्रोजेक्ट्स

मनोरंजन
एक्टर अंगद बेदी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। नेहा धूपिया और अंगद की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम महर है। प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी नेहा काम कर रही हैं। लेकिन प्रेग्नेंट होने के चलते उन्होंने कई प्रोजेक्स खो दिए हैं। अब इस पर नेहा के पति अंगद ने रिएक्ट करते हुए कहा यह सब डेस्टनी है।
कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या के रूम से मिला चार पेज का सुसाइड नोट

कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या के रूम से मिला चार पेज का सुसाइड नोट

मनोरंजन
कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या ने शुक्रवार को बेंगलुरु स्‍थ‍ित घर में मृत पाई गईं थी। सौम्या ने कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले चार पन्नों का एक डेथ नोट छोड़ा था। उसमें उन्होंने दावा किया कि मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मैं अब और टेंशन नहीं ले सकती। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पर अभी तक इस आत्महत्या के सही कारणों का पता नहीं लगा पाई है।...
बिग बॉस 15:शो शुरू होने से महज एक दिन पहले जय भानुशाली ने साइन किया बिग बॉस 15 शो

बिग बॉस 15:शो शुरू होने से महज एक दिन पहले जय भानुशाली ने साइन किया बिग बॉस 15 शो

मनोरंजन
टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही कलर्स टीवी पर अपने 15वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। शो का ग्रैंड प्रीमियर 2 अक्टूबर को होने वाला है जिसके लिए सभी कंटेस्टेंट्स को घर में भेजा जा चुका है। शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं, हालांकि आखिरी समय में टीवी के पॉपुलर एक्टर जय भानुशाली को भी फाइनल कर लिया गया है। हाल ही में ई-टाइम्स ने बिग बॉस 15 के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया है, हम कुछ टीवी के पॉपुलर एक्टर्स की तलाश में हैं और जय भानुशाली के साथ कंटेस्टेंट्स को घर में भेजे जाने से एक दिन पहले ही डील हुई है।...
मौनी रॉय जनवरी में कर रही हैं सूरज नंबियार से शादी

मौनी रॉय जनवरी में कर रही हैं सूरज नंबियार से शादी

मनोरंजन
एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी की खबरें पिछले काफी वक्त से सामने आ रही हैं। वह दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ रिलेशनशिप में हैं, और उनसे शादी भी करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज और वीडियो में इस कपल को कई बार स्पॉट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौनी जनवरी में सूरज के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। एक्ट्रेस ने बर्थडे पर सूरज की पोस्ट को दिल के इमोजी के साथ शेयर करते हुए लिखा "बोथ माइन.....आई लव यू'...
एक और स्टारकिड की बॉलीवुड में एंट्री:सैफ अली खान ने किया खुलासा, 20 साल के बेटे इब्राहिम फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में कर रहे हैं करण जौहर को असिस्ट

एक और स्टारकिड की बॉलीवुड में एंट्री:सैफ अली खान ने किया खुलासा, 20 साल के बेटे इब्राहिम फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में कर रहे हैं करण जौहर को असिस्ट

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान पटौदी भी बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। सैफ ने खुलासा किया है कि उनके बेटे इब्राहिम करण जौहर को उनकी अपकमिंग फिल्म में असिस्ट कर रहे हैं। 20 साल के इब्राहिम करण को उनकी आनेवाली मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्ट कर रहे हैं।सैफ ने आगे कहा कि उनकी अपने चारों बच्चों (सारा, इब्राहिम, तैमूर और जहांगीर) के साथ अलग बॉन्डिंग है।...
हर्षवर्धन कपूर ने की अपनी बॉलीवुड जर्नी पर बात, बोले- दर्शक, जो मेरी पसंद को समझते हैं, ने मुझे और मेरे काम को पसंद किया है

हर्षवर्धन कपूर ने की अपनी बॉलीवुड जर्नी पर बात, बोले- दर्शक, जो मेरी पसंद को समझते हैं, ने मुझे और मेरे काम को पसंद किया है

मनोरंजन
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्ज्या' से डेब्यू करने वाले एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि किसी को भी यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट होगी, क्योंकि यह एक 'आर्ट-हाउस' फिल्म थी। हालांकि, इसके साथ जुड़े नामों के कारण इसे कमर्शियल हिट होने का अतिरिक्त दबाव दिया गया था। साथ ही हर्ष ने यह भी कहा कि फिल्म के बारे में धारणा बदल गई थी 'चूंकि अनिल कपूर का बेटा अपना डेब्यू कर रहा था और राकेश ओमप्रकाश मेहरा इसका निर्देशन कर रहे थे, लोगों को उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर आग लगा देगी।'...
राज कुंद्रा पर गहना-शर्लिन की तकरार:शर्लिन चोपड़ा का पलटवार

राज कुंद्रा पर गहना-शर्लिन की तकरार:शर्लिन चोपड़ा का पलटवार

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
पिछले दिनों गहना वशिष्ठ ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने शर्लिन चोपड़ा को शिल्पा शेट्टी पर तंज कसने के लिए फटकार लगाई थी, साथ ही यह भी कहा था कि शर्लिन को राज कुंद्रा की 'पूजा' करनी चाहिए। अब इस बयान पर शर्लिन ने गहना पर पलटवार किया है। और कहा है कि राज कुंद्रा की पूजा हम करेंगे तो दीदी (शिल्पा शेट्टी) किसकी पूजा करेंगी, बताओ जरा।...
सुशांत डेथ केस:सुशांत के करीबी दोस्त कुणाल जानी को NCB ने गिरफ्तार किया,

सुशांत डेथ केस:सुशांत के करीबी दोस्त कुणाल जानी को NCB ने गिरफ्तार किया,

मनोरंजन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में मुंबई के खार से होटल व्यवसायी कुणाल जानी को गिरफ्तार किया है। कुणाल सुशांत के करीबी दोस्तों में से एक हैं और इस मामले मे वह लंबे समय से फरार चल रहे थे। कुणाल होटल बिजनेस में राज कुंद्रा के पार्टनर भी हैं , शिल्पा और राज की बेस्टिन हॉस्पिटैलिटी के डायरेक्टर हैं। दिवंगत एक्टर की मौत के बाद से ही एनसीबी लगातार ड्रग्स केस मे जांच को आगे बढ़ा रही है और मामले के तह तक जाने की कोशिश में लगी हुई है। इस मामले में कई लोगो की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले NCB ने हैदराबाद से सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया था। बता दें, सिद्धार्थ भी सुशांत के करीबी दोस्तों में से हैं।...
पॉप स्टार को मिली आजादी

पॉप स्टार को मिली आजादी

मनोरंजन
पॉपुलर अमेरिकन पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स लंबे समय से पिता जेमी स्पीयर्स के साथ 'कंजरवेटरशिप' मामले को लेकर चर्चा में हैं। अब इस केस में ब्रिटनी को 'कंजरवेटरशिप' से आजादी मिल गई है। सुपीरियर कोर्ट की न्यायाधीश ब्रेंडा पेनी ने बुधवार को ब्रिटनी के पिता जेमी की 'कंजरवेटरशिप' को समाप्त कर दिया है। जिसके जरिए वह सालों से सिंगर की लाइफ और उनके पैसों को कंट्रोल कर रहे थे।...