रिएलिटी शो 'डांस दीवाने 3' की टीम लगभग एक हफ्ते पहले बहुत एक्साइटेड थी जब उन्हें पता चला कि शो में मशहूर एक्ट्रेस मुमताज उनके शो में बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल होने वाली हैं। शो के मेकर्स ने मुमताज से बात की थी। लेकिन, एक्ट्रेस और मेकर्स में फीस को लेकर बात न बन पाने की वजह से अब वह शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को हाल ही में वीकनेस और लो ब्लड प्रेशर के कारण मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद श्वेता के एक्स हसबैंड अभिनव कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। इसके साथ ही अभिनव ने पोस्ट में श्वेता के वेट लॉस और ट्रांसफॉर्मेशन पर तंज भी कसा है।...
मुंबई
रणबीर कपूर अपने चाहने वालों को ‘शमशेरा’ में दोगुनी सौगात दे रहें हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रणबीर इसमें डबल रोल में नजर आएंगे। वह आपस में बाप बेटे के रोल में नजर आएंगे। दोनों में फर्क के लिए मेकअप का सहारा लिया गया है। बाप का नाम शमशेरा है। उसकी लंबी जुल्फें हैं। उसके लिए रणबीर कपूर ने विग का सहारा लिया है। बेटे बल्ली के रोल में उनकी छोटी छोटी जुल्फें रखी गई हैं। वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोग हैं। फिल्म में अंग्रेजों के मातहत काम करने वाले इंडियन पुलिस अधिकारियों के जुल्म और सितम दिखाए गए हैं।...
एक्टर विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म 'सनक' की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस बात की जानकारी विद्युत ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर कर दी है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "एक बार सनक गई ना तो....। कंप्लीट द सेंटेंस इन सनकी स्टाइल। 'सनक' 15 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉस्टार पर रिलीज होगी।" इस नए पोस्टर में विद्युत के चेहरे पर कुछ चोटे नजर आ रही हैं। वे एक हाथ में गन और दूसरे हाथ में एक बच्चे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विद्युत के अलावा रुक्मिणी मैत्रा, नेहा धूपिया और चंदन रॉय सान्याल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।...
एक्टर सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग ऑस्ट्रिया में कर रहे थे। अब हाल ही में वहां से मुंबई लौट आए हैं। उन्हें रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में सलमान ने 'उल्टा मास्क' पहन रखा है, जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर अब जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
वायरल फोटोज में सलमान खान ब्लू शर्ट के अंदर ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का मास्क पहना हुआ है, जिस पर 'SK' लिखा दिखाई दे रहा है। दरअसल, सलमान ने मास्क उल्टा पहन रखा है, जिस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
यूजर ने कहा-पहले मास्क तो सीधा पहनो 'KS'फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "भाई मास्क उल्टा पहना हुआ है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पहले मास्क तो सीधा पहनो 'KS'।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "कभी मास्क...
एक्ट्रेस कंगना रनोट की फिल्म 'थलाइवी' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में कंगना रनोट ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का किरदार निभाया है। उन्होंने फिल्म में जयललिता का किरदार निभाने के लिए अपना वजन 20 किलो तक बढ़ाया था और अब उन्होंने एक बार फिर से अपना वजन कम कर लिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी और बताया कि 6 महीने में यह सब करना कितना कठिन था।
कंगना ने शेयर किया वेट गेन से वेट लॉस की जर्नी
कंगना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "केवल 6 महीने में 20 किलो वजन बढ़ाना और फिर 6 महीने के भीतर ही घटाना वो भी 30 पार की उम्र में मेरे शरीर के लिए काफी कठिन था। इसके कारण मेरे शरीर पर हमेशा के लिए स्ट्रेच मार्क्स भी बन गए, लेकिन आपकी जिंदगी में आर्ट किसी कीमत के साथ आती है जिसके लिए आर्टिस्ट की जिंदगी की कोई कीमत नहीं होती है।"
'द इनकार्नेशन सीता' में...
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद पिछले 2 महीनों से पुलिस की हिरासत में थे जिन्हें हाल ही में बेल मिल गई है। राज के जेल से बाहर आने पर शिल्पा शेट्टी लगातार सोशल मीडिया के जरिए प्रेरणादायक पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने फैसले करने और उनकी जिम्मेदारी लेने के लिए एक खूबसूरत बात शेयर की है।
शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम एक बुक की तस्वीर शेयर की है जिसमें लिखा है, 'खुद पर निर्भर रहो। संकट का सामना करते हुए एख चरित्रवान व्यक्ति अपने पास आता है। वो इससे निकलने के लिए मुहर लगाता है, इसकी जिम्मेदारी लेता है और इसे अपनाता है- चार्ल्स डे गॉल।'
आगे लिखा है, 'आखिर में हम जो करते हैं, चुनते हैं और जो नहीं करते हैं, इसके लिए हम खुद जिम्मेदार हैं। अगर हम भाग्यशाली हैं तो हमें दोस्तों और परिवारवालों से बहुत सपोर्ट मिलता है, लेकिन कुछ ...
टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में से एक रहे करण कुंद्रा और अनुशा दांडेकर ब्रेकअप के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्ट्रेस, वीजे और मॉडल अनुशा ने जनवरी में करण से अलग होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी, हालांकि उन्होंने कभी ब्रेकअप की वजह नहीं बताई। अब एक्ट्रेस ने फैन द्वारा पूछे जाने पर करण से अलग होने का कारण बताया है।
अनुशा ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में ‘आस्क मी’ सेशन रखा था, जिसमें एक यूजर ने पूछा, प्लीज, मैं आपके ब्रेकअप का डायरेक्ट कारण जानना चाहता हूं, अगर आप बता सकें तो। इस अजीब सवाल को नजरअंदाज करने की बजाए अनुशा ने जवाब में लिखा, हम इससे ज्यादा ईमानदारी, प्यार और खुशियां डिसर्व करते हैं। और ये सेल्व लव से शुरू होता है इसलिए मैंने खुद को चुना। बस इतना ही।
इससे पहले अनुशा ने ब्रेकअप की खबरों पर लिखा था, साल खत्म होने से पहले ये रहा, जी हां मैंने लव स्कूल शो किया ह...
मुंबई
देशभर के सिनेप्रेमियों और सिनेमाघर चेन के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इस दशहरा के बाद उनके यहां हिंदी की नई फिल्मों की आमद से ‘दीवाली’ आ सकेगी। ऐसा महाराष्ट्र सर्किट खुलने के चलते होगा, जो अब तक कोविड के मद्देनजर सख्त प्रतिबंध झेल रहे थे। उसका खामियाजा देशभर के सिनेमाघरों को झेलना पड़ रहा था। उन्हें भी अपने यहां चलाने को नई हिंदी फिल्में नहीं मिल रही थीं। वह इसलिए क्योंकि महाराष्ट्र सर्किट सबसे बड़ा है। वहीं से प्रोड्यूसरों को सबसे ज्यादा रिकवरी होती है। वहां सिनेमाघर बंद होने के चलते प्रोड्यूसर अपनी फिल्में रिलीज नहीं कर रहे थे। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खुलने के आदेश दे दिए हैं। ऐसे में अब हिंदी फिल्मों की अनाउंसमेंट और रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। आगाज ‘सूर्यवंशी’ से हो रहा है। वह दीवाली पर पांच नवंबर को रिलीज होगी। रविवार को यशराज ने भी ...
एक्ट्रेस शाइनी दोशी इन दिनों टीवी शो 'पंड्या स्टोर' में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के शो 'सरस्वतीचंद्र' से की थी। कुछ दिनों पहले शाइनी को 'शाइनिंग टीवी एक्ट्रेस ऑफ द ईयर' का आईकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड भी मिला है। अब हाल ही में बातचीत में शाइनी दोशी ने अपने करियर की शुरुआत, अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और अपने ड्रीम रोल से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं।
'सरस्वतीचंद्र' से डेब्यू के बाद आज करियर को किस तरह से देखती हैं ?हां मैंने अपने करियर की शुरुआत भंसाली जी के सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' से की थी और अभी उस बात को 8 साल हो चुके हैं। मैं लकी हूं कि मुझे लगातार काम मिला और हर शो के बाद मेरा ग्राफ पॉजिटिवली आगे बढ़ रहा है। 'सरस्वतीचंद्र' मेरे लिए एक लर्निंग लेसन था, जहां पर लोगों ने मुझे काफी सपोर्ट किया। मेरी एक्टिंग को सराहा गया। चूंकि मैं कभी एक्टिंग स्कूल नहीं गई थी तो जो चीज...