पॉप स्टार की हुई इंगेजमेंट:ब्रिटनी स्पीयर्स ने 12 साल छोटे बॉयफ्रेंड सैम असगरी से की सगाई, सिंगर ने 55 घंटे में ही तोड़ दी थी पहली शादी
पॉपुलर अमेरिकन पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम असगरी संग सगाई कर ली है। पिता जेमी स्पीयर्स के साथ 'कंजरवेटरशिप' को लेकर चल रहे विवाद के बीच ब्रिटनी ने सगाई की है। ब्रिटनी ने हाल ही में सैम असगरी के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है। वीडियो में ब्रिटनी अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।" वीडियो में ब्रिटनी और सैम किस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
ब्रिटनी-सैम के बीच 12 साल का है एज गैपब्रिटनी स्पीयर्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर सेलेब्स और दुनिया भर से उनके फैंस कमेट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। ब्रिटनी और सैम जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। दोनों की मुलाकात 2016 में म्यूजिक वीडियो 'स्लंबर पार्टी' के सेट पर हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती...








