Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

सपना चौधरी का रिएक्शन:मौत की अफवाह फैलाने वालों पर भड़कीं सपना चौधरी, बोलीं-‘मेरे घरवाले बेहद परेशान हो गए थे, कॉल पर कॉल करके मेरा हालचाल जान रहे थे’

सपना चौधरी का रिएक्शन:मौत की अफवाह फैलाने वालों पर भड़कीं सपना चौधरी, बोलीं-‘मेरे घरवाले बेहद परेशान हो गए थे, कॉल पर कॉल करके मेरा हालचाल जान रहे थे’

मनोरंजन
जानी-मानी हरियाणवी सिंगर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रहीं सपना चौधरी ने उन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है जिनमें उन्हें पिछले दिनों मृत बता दिया गया था। दरअसल, पिछले दिनों ये अफवाह फैल गई थी कि सिरसा, हरियाणा में हुए एक सड़क हादसे में सपना की जान चली गई है। ये खबर आते ही उनके घरवाले और फैन्स परेशान हो उठे थे। सपना ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरी मौत की अफवाह से मेरे परिवार वाले बहुत परेशान हो गए थे। सब कॉल पर कॉल करके मेरा हालचाल जान रहे थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो इससे कैसे डील करें। इस प्रोफेशन में हमें कई तरह की अफवाहों से जूझना पड़ता है लेकिन इस तरह की अफवाहें बेहद अजीब होती हैं। मुझे समझ नहीं आता कि लोग इस तरह की बातें कैसे फैला देते हैं क्योंकि इससे ना सिर्फ वो व्यक्ति बल्कि उसके परिवार वाले भी बेहद परेशान हो जाते हैं। सोचिए, किसी के मां-बाप से कॉल करके कोई पूछे कि क्...
अक्षय कुमार के बेटे का जन्मदिन:ट्विंकल खन्ना ने स्पेशल फोटो शेयर कर बेटे आरव को किया बर्थडे विश, बोलीं-माई ब्यूटीफुल बर्थ-डे बॉय

अक्षय कुमार के बेटे का जन्मदिन:ट्विंकल खन्ना ने स्पेशल फोटो शेयर कर बेटे आरव को किया बर्थडे विश, बोलीं-माई ब्यूटीफुल बर्थ-डे बॉय

मनोरंजन
एक्टर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव आज अपना 19वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल फोटो शेयर कर अपने बेटे आरव को बर्थडे विश किया है। फोटो में ट्विंकल और आरव दोनों मुस्कुराते हुए पेड़ के नीचे बैठे नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'माई ब्यूटीफुल बर्थडे बॉय।' इस फोटो पर ऋतिक रोशन, वाणी कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, वाणी कपूर और नम्रता शिरोडकर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर आरव को बर्थडे विश किया है। ट्विंकल खन्ना ने पिछले साल एक स्पेशल नोट शेयर कर आरव को बर्थडे विश किया था। उन्होंने लिखा था, "18वां जन्मदिन मुबारक हो आरव। इतने सालों कभी मैं तुम्हारी, तो कभी तुम मेरे शिक्षक रहे हो। मैंने आपसे आशावाद, दयालुता और आश्चर्य सीखा, क्योंकि मैंने आपको मैथ्स पढ़ाया था, कुछ शिष्टाचार और जब आप कमरे से बाहर निकलते हैं, तो लाइट क...
बॉलीवुड ब्रीफ:अफगान रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड फिल्म ‘गरुड़’ अगले साल 15 अगस्त को होगी रिलीज, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी तब्बू

बॉलीवुड ब्रीफ:अफगान रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड फिल्म ‘गरुड़’ अगले साल 15 अगस्त को होगी रिलीज, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी तब्बू

मनोरंजन
फिल्ममेकर अजय कपूर और सुभाष काले ने अफगान रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड अपनी अपकमिंग फिल्म 'गरुड़' की अनाउंसमेंट की है। यह फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज की जाएगी। फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने भी इस संबंध में जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "अजय और सुभाष ने फिल्म 'गरुड़' के लिए हाथ मिलाया है, जो अफगान रेस्क्यू मिशन पर आधारित है। अजय कपूर प्रोडक्शंस और विक्रांत स्टूडियो के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक और कास्ट की घोषणा जल्द की जाएगी। यह फिल्म 15 अगस्त 2022 को थिएटर में रिलीज होगी।" यह एक बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है, जो अफगान रेस्क्यू मिशन की सच्ची घटना से प्रेरित होगी। मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें फिल्म की झलक देखने को मिली है। गरुड़ भारतीय वायु सेना की एक विशेष बल इकाई को प्रस्तुत करता है।...
बिग बॉस 15 प्रीमियर:2 अक्टूबर से होगा यह शो टीवी पर टेलीकास्ट, होस्ट सलमान खान के फिल्मी कमिटमेंट की वजह से प्लान में आया बदलाव

बिग बॉस 15 प्रीमियर:2 अक्टूबर से होगा यह शो टीवी पर टेलीकास्ट, होस्ट सलमान खान के फिल्मी कमिटमेंट की वजह से प्लान में आया बदलाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
पिछले पांच हफ्तों से डिजिटल प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हो रहा कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' अब अपने अंतिम चरण पर है। फिल्ममेकर करण जोहर द्वारा होस्टेड इस शो का वीकेंड (18-19 सितंबर) को ग्रैंड फिनाले होगा। कंटेस्टेंट्स दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी, राकेश बापट, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन शो के फाइनल वीक में पहुंच गए हैं, फैन्स यह देखने के लिए काफी उत्साहित हैं कि ट्रॉफी कौन उठाएगा। 'बिग बॉस 15' का प्रीमियर एपिसोड 2 और 3 अक्टूबर को होगा टेलीकास्ट बिग बॉस ओटीटी फिनाले के दो हफ्ते बाद, रियलिटी शो टीवी पर 2 अक्टूबर को 'बिग बॉस 15' के रूप में बदल जाएगा, जिसकी होस्टिंग सुपरस्टार सलमान खान करेंगे। शो से जुड़े करीबी बताते हैं, "शुरूआती प्लानिंग के मुताबिक 'बिग बॉस ओटीटी' के खत्म होते ही 'बिग बॉस 15' टेलीविजन पर टेलीकास्ट होना था। हालांकि, सलमान खान के फिल्मी कमिटमेंट्स की वजह ...
टूटे रिश्तों का असर:पत्नी निशा से अनबन के चलते अलग रह रहे करण मेहरा को बेटे काविश की आ रही है याद, बोले-‘100 दिन से ज्यादा हो गए, उससे नहीं मिला’

टूटे रिश्तों का असर:पत्नी निशा से अनबन के चलते अलग रह रहे करण मेहरा को बेटे काविश की आ रही है याद, बोले-‘100 दिन से ज्यादा हो गए, उससे नहीं मिला’

मनोरंजन
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक के किरदार से पॉपुलर हुए करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने कुछ महीनों पहले घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। 31 मई को गोरेगांव पुलिस स्टेशन में निशा की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने करण को गिरफ्तार किया था। हालांकि, कुछ घंटे बाद ही उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। 1 जून को निशा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आपबीती साझा की थी। उन्होंने करण पर मारपीट और सिर फोड़ने का आरोप लगाया था। साथ ही करण के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का दावा भी किया था। इसके बाद दोनों अलग रह रहे हैं। दोनों का एक काविश नाम का बेटा है जो निशा के पास ही रह रहा है। एक इंटरव्यू में करण ने बेटे से 100 दिन से भी ज्यादा समय तक नहीं मिल पाने का दर्द जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने निशा से अपने बिगड़े रिश्तों पर भी बात की है। करण ने कहा, तीन महीने से ज्यादा हो गए और मैं ये लड़ाई लड़ रहा हूं। मामला ...
सपोर्ट:सिद्धार्थ शुक्ला की मां शहनाज गिल का बढ़ा रही हैं हौसला, एक्ट्रेस को वापस से नॉर्मल लाइफ में चाहती हैं देखना

सपोर्ट:सिद्धार्थ शुक्ला की मां शहनाज गिल का बढ़ा रही हैं हौसला, एक्ट्रेस को वापस से नॉर्मल लाइफ में चाहती हैं देखना

मनोरंजन
ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शहनाज गिल अभी भी शॉक में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ की मां रीता, शहनाज का ध्यान रख रही हैं और उनका हौसला बढ़ा रही हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें थीं कि शहनाज ने सिद्धार्थ के जाने के बाद से खाना-पीना छोड़ दिया है और वो सही से सो भी नहीं रही हैं। हालांकि हाल ही अभिनव शुक्ला ने बताया था कि शेहनाज इस दुख से उबरने की कोशिश कर रही हैं और मौजूदा परिस्थितयों का मुकाबला करने की कोशिश कर रही हैं। सिद्धार्थ के निधन से बुरी तरह टूट चुकी हैं शहनाज सोर्स ने एक रिपोर्ट में बताया, "इस वक्त शहनाज गिल बुरी तरह टूट चुकी हैं और पूरी से तरह शॉक में हैं। लेकिन सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला उनके साथ खड़ी हैं। वो खुद भी बेहद स्ट्रॉन्ग रही हैं और शहनाज को भी इस दुख को सहकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।" सिद्धार्थ की मां चाहती हैं कि शहनाज फिर से अपनी ल...
कृष्णा-गोविंदा की अनबन:कृष्णा अभिषेक बोले, ‘मैं मामा-मामी से माफी मांगना चाहता हूं, ये दुश्मनी मुझे परेशान करती है, मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं, वो मेरे पेरेंट्स जैसे हैं’

कृष्णा-गोविंदा की अनबन:कृष्णा अभिषेक बोले, ‘मैं मामा-मामी से माफी मांगना चाहता हूं, ये दुश्मनी मुझे परेशान करती है, मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं, वो मेरे पेरेंट्स जैसे हैं’

मनोरंजन
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक इन दिनों गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के साथ अनबन की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। कृष्णा और उनके मामा-मामी के बीच अनबन नहीं है। दोनों के बीच तीन साल पहले किसी बात पर मनमुटाव हो गया था जो अब भी जारी है। पिछले दिनों जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता 'द कपिल शर्मा शो' में मेहमान बने तो कृष्णा उस एपिसोड की शूटिंग में नहीं पहुंचे। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि सुनीता ने कह दिया कि वो दोबारा कृष्णा की कभी शक्ल नहीं देखना चाहती हैं। कृष्णा ने मांगी माफी मामी सुनीता की ये बात सुनकर कृष्णा बेहद आहत हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं जानता हूं कि मामी ने मेरे बारे में कई सारी बातें कही हैं। बेशक बुरा लगता है। लेकिन अब मुझे लगता है कि वो बेहद गुस्सा हैं क्योंकि वो मुझे सबसे ज्यादा प्यार भी करते हैं। मैं उसका चेहरा नहीं देखना चाहती जैसी फिल्मी बातें करना ये दिखाता है ...
‘हेयर व्हाइटनिंग’ पर एक्ट्रेस:समीरा रेड्डी ने सफेद बालों में शेयर की अपनी फोटोज, बोलीं-मेरे पिता को चिंता है कि लोग मुझे जज करेंगे

‘हेयर व्हाइटनिंग’ पर एक्ट्रेस:समीरा रेड्डी ने सफेद बालों में शेयर की अपनी फोटोज, बोलीं-मेरे पिता को चिंता है कि लोग मुझे जज करेंगे

मनोरंजन
एक्ट्रेस समीरा रेड्डी लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं। लेकिन, वे आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को सेल्फ लव, मेंटल हेल्थ, बॉडी पॉजिटिवटी और अन्य कई मुद्दों को लेकर जागरूक करती रहती हैं। अब हाल ही में समीरा ने सोशल मीडिया पर अपनी दो फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके सफेद बाल साफ नजर आ रहे हैं। फोटोज के साथ ही उन्होंने 'हेयर व्हाइटनिंग' को लेकर एक लंबा नोट भी लिखा है। साथ ही उन्होंने 'हेयर व्हाइटनिंग' को लेकर अपने पिता से हुई बातचीत के बारे में भी बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर वे अपने सफेद बाल क्यों नहीं छिपा रही हैं। मेरे पिता को चिंता है कि मैं अपने सफेद बाल क्यों नहीं छिपा रही हूंसमीरा रेड्डी ने फोटोज शेयर कर नोट में लिखा, "मेरे पापा ने मुझसे पूछा कि मैं अपने सफेद बाल क्यों नहीं छिपा रही हूं। उन्हें इस बात की चिंता है कि ...
बॉलीवुड ब्रीफ:सलमान खान स्टारर ‘अंतिम’ दशहरा पर सिनेमाघरों में हो सकती है रिलीज, फरदीन खान ‘विस्फोट’ से 11 साल बाद बॉलीवुड में कर रहे हैं वापसी

बॉलीवुड ब्रीफ:सलमान खान स्टारर ‘अंतिम’ दशहरा पर सिनेमाघरों में हो सकती है रिलीज, फरदीन खान ‘विस्फोट’ से 11 साल बाद बॉलीवुड में कर रहे हैं वापसी

मनोरंजन
एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर सामने आ रही है कि इस फिल्म को दशहरा के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। सुत्रों के मुताबिक, मेकर्स अगले हफ्ते फिल्म का एक नया पोस्टर और ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। इसके साथ ही वे फिल्म को दशहरा के अवसर पर 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी करेंगे। हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म का पहला गाना 'विघ्नहर्ता' रिलीज किया गया था। इस फिल्म में सलमान के अलावा उनके बेहनोई आयुष शर्मा भी लीड रोल निभा रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है। 'अंतिम' मराठी फिल्म 'मुलशी पैटर्न' की हिन्दी रीमेक है। इसे देशभर में पांच भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और उड़िया में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 'सलमान खान फिल्म्स' द्वारा प्रस्तुत और सलमा खान द्व...
राम्या कृष्णन का जन्मदिन:बाहुबली की मां शिवगामी के रोल के लिए श्रीदेवी थीं पहली पसंद, 6 करोड़ की मांगी फीस तो डायरेक्टर ने कर लिया था राम्या को साइन

राम्या कृष्णन का जन्मदिन:बाहुबली की मां शिवगामी के रोल के लिए श्रीदेवी थीं पहली पसंद, 6 करोड़ की मांगी फीस तो डायरेक्टर ने कर लिया था राम्या को साइन

मनोरंजन
'बाहुबली' में शिवगामी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुई एक्ट्रेस राम्या कृष्णन 51 साल की हो गई हैं। राम्या का जन्म 15 सितंबर, 1970 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने 12 जून, 2003 को तेलुगु फिल्ममेकर कृष्णा वामसी से शादी की। 13 फरवरी 2004 को राम्या ने बेटे ऋत्विक को जन्म दिया, जो अब 17 साल के हो चुके हैं। बता दें कि 'बाहुबली 2' के लिए 2.5 करोड़ रुपए चार्ज करने वाली राम्या के पास करीब 40 करोड़ रुपए की प्रापॅर्टी है। सवा करोड़ की कार से चलती हैं राम्या राम्या के पास मर्सिडीज बेंज एस 350 कार है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए है। राम्या फिलहाल अपनी फैमिली के साथ चेन्नई के इंजमबक्कम में रहती हैं। यहां उनका बंगला है। 2012 में उनके इसी घर से मेड ने करीब 10 लाख रुपए कीमत की गोल्ड ज्वैलरी चोरी की थी। राम्या को ऐसे मिली थी बाहुबली बता दें कि बाहुबली में शिवगामी के रोल के लिए राम्या से पहल...