काम्या पंजाबी-विकास गुप्ता के खिलाफ कोर्ट जाएंगे प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड रहे राहुल, बोले- उसे उसके पैरेंट्स के लालच ने मारा
सीरियल 'बालिका वधू' फेम प्रत्यूषा बनर्जी के दुखद निधन के पांच साल बाद भी उनके बॉयफ्रेंड रहे मॉडल, अभिनेता और शो ऑर्गेनाइजर राहुल राज सिंह अपने खिलाफ दर्ज खुदकुशी के लिए उकसाने के केस के बंद होने का इंतजार कर रहे हैं। एक बातचीत में राहुल ने आरोप लगाया कि प्रत्यूषा को उनके पैरेंट्स के लालच ने मारा है। साथ ही उन्होंने उन्हें प्रत्यूषा की मौत के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे एक्ट्रेस के दोस्त काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता पर भी निशाना साधा है और कहा कि वे उनके खिलाफ मानहानि का केस करेंगे।
महामारी ने मामले को लंबा खींच दियास्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, राहुल राज सिंह ने कहा, "कोविड महामारी ने मामले को जरूरत से ज्यादा लंबा खींच दिया। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब कोर्ट मुझे क्लीनचिट देगा। मैं जानता हूं कि मैं बेगुनाह हूं। मैंने प्रत्यूषा को नहीं मारा। उसके पैरेंट्स के लालच ने उसे मारा है। वह उनक...








