Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

पर्ल वी पुरी रेप केस:एक्टर की दोस्त रश्मि आर्या ने बताया-जमानत मिलने के बाद भी सदमे में हैं पर्ल पुरी

पर्ल वी पुरी रेप केस:एक्टर की दोस्त रश्मि आर्या ने बताया-जमानत मिलने के बाद भी सदमे में हैं पर्ल पुरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को पांच दिन पहले 15 जून को रेप केस में जमानत मिल गई थी। एक्टर को मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया था। पर्ल पर POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में पर्ल वी पुरी की दोस्त और डिजाइनर रश्मि आर्या ने बताया है कि जमानत मिलने के बाद भी एक्टर को बड़ा झटका लगा है और वे गेहरे सदमे में हैं। पर्ल निर्दोष और ईमानदार हैरश्मि आर्या ने कहा, "जमानत मिलने के बाद भी पर्ल सदमे में हैं। हम बहुत करीबी दोस्त हैं और मैं जानती हूं कि पर्ल निर्दोष और ईमानदार है। मैं सोचती हूं कि कोई उस पर ऐसे आरोप कैसे लगा सकता है।" आरोपों को गलत बताते हुए रश्मि ने आगे कहा, " पर्ल पर सभी आरोप एक मनगढ़ंत योजना के तहत लगाए गए हैं। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और यकीन है कि जल्द ही सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।" सच्चाई ज...
कोरोना के बाद काम पर वापसी:ताहिर राज भसीन तीन महीने बाद लौटे मुंबई, बोले- इस शहर को बंद देखना विचलित कर देता है

कोरोना के बाद काम पर वापसी:ताहिर राज भसीन तीन महीने बाद लौटे मुंबई, बोले- इस शहर को बंद देखना विचलित कर देता है

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर ताहिर राज भसीन आखिरकार तीन महीने के बाद शहर में वापस आ गए हैं और उन्होंने काम फिर से शुरू कर दिया है। ताहिर ने अपनी आने वाली फिल्म 'लूप लापेटा' की डबिंग शुरू कर दी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान मुंबई जैसे चलते फिरते शहर को बंद देखना और फिल्म इंडस्ट्री को पैरालाइज होता देख उन्हें बहुत बुरा लगता है। ताहिर को मुंबई में वापस लौटने में काफी अच्छा महसूस होता है ताहिर ने कहा, "देश में कोविड की दूसरी भयानक वेव के बाद मुंबई में वापस लौटने और काम शुरू करने में काफी अच्छा महसूस होता है। मुंबई की एक बहुत अलग एनर्जी है और मुझे यहां बिताए गए सारे पल बहुत पसंद हैं। यह एक ऐसा शहर है जिसने मुझे क्रिएटिवली ऊपर उठना और ऊंची उड़ान भरने के लिए मेरे पंखो के नीचे हवा दी है।" ताहिर ने 'लूप लपेटा' के लिए डबिंग शुरू कर दी है ताहिर ने बताया, "मैंने 'लूप लपेटा' के...
सिंगर का बड़ा दावा:अभिजीत भट्टाचार्य बोले- मेरे संगीत ने अक्षय कुमार को स्टार बनाया, इससे पहले वे गरीबों के मिथुन चक्रवर्ती हुआ करते थे

सिंगर का बड़ा दावा:अभिजीत भट्टाचार्य बोले- मेरे संगीत ने अक्षय कुमार को स्टार बनाया, इससे पहले वे गरीबों के मिथुन चक्रवर्ती हुआ करते थे

मनोरंजन
अभिजीत भट्टाचार्य जितने शानदार गायक हैं, उतने ही बोल्ड उनके स्टेटमेंट होते हैं। अपने हालिया सोशल मीडिया लाइव सेशन के दौरान उन्होंने अक्षय कुमार को गरीबों का मिथुन चक्रवर्ती बताया। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि अक्षय आज की तारीख में जितने बड़े स्टार हैं, वह उनके गाने की वजह से ही हैं। मैं स्टार्स के गीत गाने के लिए बना हूं: अभिजीतअभिजीत ने कहा, "मैं स्टार्स के गीत गाने के लिए बना हूं। एक्टर्स के लिए नहीं। यह मायने नहीं रखता कि मैं कितना अच्छा गाता हूं। अगर वह व्यक्ति स्टार नहीं है तो उसकी कोई कीमत नहीं। एक तरफ शाहरुख़ खान हैं तो दूसरी तरफ सुनील शेट्टी। अब शाहरुख खान स्टार हैं। जब वे बोलते हैं तो उनकी एक क्लास होती है। और सुनील के साथ रफ एंड टफ अपील जुड़ी हुई है। जब भी कोई सुनील के लिए किसी गाने को क्यूरेट करने का फैसला करता है तो उसे आक्रामक और जंगली होना पड़ता है। मैंने सुनील और शा...
सेलेब्स के नाकामयाब रिश्ते:महेश भट्ट- परवीन बाबी से लेकर रणबीर-कटरीना तक, लिव इन रिलेशन में रहने के बावजूद फेल हुए इन बॉलीवुड सेलेब्स के रिश्ते

सेलेब्स के नाकामयाब रिश्ते:महेश भट्ट- परवीन बाबी से लेकर रणबीर-कटरीना तक, लिव इन रिलेशन में रहने के बावजूद फेल हुए इन बॉलीवुड सेलेब्स के रिश्ते

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में रहना शुरू करेंगीं। एक्ट्रेस एक लंबे समय से घर की तलाश में थीं जो अब पूरी हो गई है। रिपोर्ट्स हैं कि जैकलीन के बॉयफ्रेंड साउथ के पॉपुलर बिजनेसमैन हैं जो घर में बराबरी से इन्वेस्ट कर रहे हैं। जैकलीन से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स लिव इन रिलेशन में रह चुके हैं, मगर इनमें से कुछ ऐसे हैं जिनसे रिलेशन फेल हो गए। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं- कटरीना कैफ- रणबीर कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ साल 2011 में रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में थीं। दोनों की नजदीकियां राजनीति फिल्म के दौरान बढ़ीं थीं जिसके बाद दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच चुका था। दोनों कई महीनों तक लिव इन रिलेशन में भी रह चुके हैं। रणबीर की कजिन करीना कपूर खान ने दोनों की शादी की न्यूज ब्रेक की थी, जिसके बाद से हर कोई दोनों की शादी के...
विवाद की आहट से पहले एहतियात:’इनसाइड एज 3′ में भारत-पाकिस्तान के एंगल से घबराया OTT प्लेटफॉर्म, मेकर्स को फिर से शूट करने की सलाह दी

विवाद की आहट से पहले एहतियात:’इनसाइड एज 3′ में भारत-पाकिस्तान के एंगल से घबराया OTT प्लेटफॉर्म, मेकर्स को फिर से शूट करने की सलाह दी

मनोरंजन
हाल ही में, खबर सामने आई है कि 'इनसाइड एज' के सीजन 3 को फिर से बनाने की तैयारी चल रही है क्योंकि अमेजन प्राइम इंडिया को मेकर्स द्वारा बनाया हुआ कंटेट पंसद नहीं आया है। ऐसा लगता है कि उन्होंने मेकर्स को पूरी सीरीज को रद्द करने या फिर से शूट करने को कहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन में इंडिया-पाक एंगल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर सकता है। अमेजन की टीम ने क्रिएटर्स को दी सीरीज को री-शूट करने की सलाह इस बारे में बात करते हुए एक इनसाइडर ने कहा, "कंटेट बहुत अच्छा नहीं है और 'द फैमिली मैन 2' की सफलता के बाद अमेजन प्राइम वीडियो के हेड प्लेटफॉर्म की इमेज को लेकर बहुत सावधान हो गए हैं। वो ऐसा कुछ नहीं चाहते हैं जो कि स्टैंडर्ड के नीचे हो। शो में पर पूरा इंडो-पाक का एलिमेंट है, जिसमें विवेक ओबेरॉय का कैरेक्टर इंडियन क्रकेट लीग को बर्बाद करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ...
फरहान ऐसे बने थे मिल्खा:13 महीने तक रोजाना 6 घंटे की इंटेंस ट्रेनिंग के बाद पर्दे पर मिल्खा सिंह की तरह दिख सके थे फरहान अख्तर, ऐसे हुआ था बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

फरहान ऐसे बने थे मिल्खा:13 महीने तक रोजाना 6 घंटे की इंटेंस ट्रेनिंग के बाद पर्दे पर मिल्खा सिंह की तरह दिख सके थे फरहान अख्तर, ऐसे हुआ था बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

मनोरंजन
कोरोना से उबरने के बाद दोबारा बीमार हुए मिल्खा सिंह ने शुक्रवार देर रात 11:24 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। मिल्खा सिंह की जिंदगी पर 2013 में राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने 'भाग मिल्खा भाग' बनाई थी। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी जिसके लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिली थीं। वैसे मिल्खा सिंह के किरदार के लिए फरहान अख्तर को काफी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा था। फरहान ने एथलीट जैसी बॉडी बनाने के लिए तगड़ी मेहनत की और तब जाकर वह मिल्खा सिंह का किरदार निभा पाए। फरहान ने हर रोज 13 महीने तक लगातार पांच-छह घंटे की इंटेंस ट्रेनिंग की। 13 महीनों तक की ट्रेनिंग फरहान ने जब फिल्म साइन करने के बाद उन्होंने हर रोज 13 महीने तक लगातार पांच-छह घंटे की इंटेंस ट्रेनिंग की। उनके फिटनेस ट्रेनर समीर जाउरा ने एक इंटरव्यू में बताया थ...
बॉलीवुड की ‘शेरनी’ की कहानी:तीन सालों तक रिजेक्शन झेलती रही थीं विद्या बालन, मनहूस कहकर साउथ फिल्म डायरेक्टर ने निकाल दिया था फिल्म से बाहर

बॉलीवुड की ‘शेरनी’ की कहानी:तीन सालों तक रिजेक्शन झेलती रही थीं विद्या बालन, मनहूस कहकर साउथ फिल्म डायरेक्टर ने निकाल दिया था फिल्म से बाहर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली विद्या बालन की आज एक और फिल्म 'शेरनी' रिलीज हो गई है। फिल्म में विद्या बालन की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। वैसे, विद्या आज जहां एक्ट्रेस बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं वहीं एक समय ऐसा भी था जब विद्या को लगातार तीन सालों तक रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं कैसा था विद्या का संघर्ष से कामयाबी तक का सफर... 'हम पांच' के वक्त 16 साल की थीं विद्या। 'हम पांच' में आईं नजर विद्या ने महज 16 साल की उम्र में एकता कपूर के शो 'हम पांच' से पहचान हासिल की थी। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली विद्या को हमेशा से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी हालांकि उनका परिवार इसके खिलाफ था। सबसे पहले विद्या को टीवी शो 'ला बैला' से अपना हुनर दिखाने का मौका मिला लेकिन ये शो शुरू होने के कुछ महीनों बाद ही बंद हो गया। मु...
विवादों में ‘पृथ्वीराज’:अक्षय कुमार की फिल्म के टाइटल का विरोध, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के साथ सुपरस्टार का पुतला फूंका

विवादों में ‘पृथ्वीराज’:अक्षय कुमार की फिल्म के टाइटल का विरोध, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के साथ सुपरस्टार का पुतला फूंका

मनोरंजन
अक्षय कुमार स्टारर अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' के टाइटल को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को चंडीगढ़ में अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा ने फिल्म के नाम को लेकर प्रदर्शन किया और डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के साथ-साथ लीड एक्टर अक्षय कुमार का पुतला भी जलाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फिल्म का नाम सिर्फ 'पृथ्वीराज' नहीं हो सकता। बल्कि यह 'हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान' या फिर 'महाराणा पृथ्वीराज चौहान' होना चाहिए। क्योंकि पृथ्वीराज चौहान अंतिम हिंदू सम्राट थे। इसलिए उनके नाम को पूरा सम्मान मिलना चाहिए। क्षत्रिय महासभा को दिखाई जाए फिल्मप्रदर्शनकारियों ने यह मांग भी रखी कि रिलीज से पहले फिल्म क्षत्रिय और राजपूत समाज के प्रतिनिधियों को दिखाई जाए। ताकि यह देखा जा सके कि फिल्म में किसी तरह का विवाद तो नहीं है या इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। इसके ...
नीति मोहन के बेटे की पहली झलक:सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटे की फोटो, लिखा- आर्यवीर ने हमें अपने पेरेंट्स के रूप में चुना है

नीति मोहन के बेटे की पहली झलक:सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटे की फोटो, लिखा- आर्यवीर ने हमें अपने पेरेंट्स के रूप में चुना है

मनोरंजन
पॉपुलर सिंगर नीति मोहन और उनके पति एक्टर निहार पांड्या हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी फैंस और फॉलोवर्स के साथ शेयर की थी। अब नीति ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है और उसके नाम का खुलासा भी किया है। नीति ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज पोस्ट की हैं। पहली फोटो में दोनों ने अपने बेटे का हाथ पकड़ रखा है। वहीं बाकी की फोटोज में दोनों ने बेटे को गोद में ले रखा है। उन्होंने अपने बेटे का नाम आर्यवीर रखा है। नीति ने बेटे का नाम आर्यवीर रखा नीति ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "उसके छोटे हाथों को पकड़ना अब तक का सबसे प्रेशियस टच है, जो हमने आज तक महसूस किया है। आर्यवीर ने हमें अपने पेरेंट्स के रूप में चुना है। हम इससे ज्यादा ब्लेस्ड फील नहीं कर सकते हैं। वो हमारी फैमिली में खुशी और सेंस ऑफ ग्रैटिट्यूड को कई गुना बढ़ा देता है। बहुत खुश हूं और हमेशा के लिए ग्रेटफुल ...
वैक्सीनेशन घोटाला:फर्जी वैक्सीन से फिल्ममेकर्स भी ठगे गए, रमेश तौरानी बोले- हमारे 365 कर्मचारियों ने डोज लिया, लेकिन पता नहीं कौनसी वैक्सीन लगी

वैक्सीनेशन घोटाला:फर्जी वैक्सीन से फिल्ममेकर्स भी ठगे गए, रमेश तौरानी बोले- हमारे 365 कर्मचारियों ने डोज लिया, लेकिन पता नहीं कौनसी वैक्सीन लगी

मनोरंजन
मुंबई में सामने आए फर्जी वैक्सीनेशन रैकेट से बॉलीवुड फिल्मों के प्रोड्यूसर्स भी अछूते नहीं रहे। कुछ प्रोडक्शन हाउस के मेंबर्स को हाल ही में टीका लगा था। लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें कौनसी वैक्सीन लगाई गई। इसी सिलसिले में बातचीत करते हुए फिल्म निर्माता और टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक रमेश तौरानी ने बताया कि उन्होंने अपने 365 कर्मचारियों को 30 मई और 3 जून को टीका लगवाया था, लेकिन उन्हें अब तक सर्टिफिकेट नहीं मिला है। 1200 रुपए से ज्यादा की एक डोज पड़ीइंडिया टुडे से बातचीत में तौरानी ने बताया, ‘जी हां हम वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं। जब मेरे कर्मचारियों ने उनसे (एसपी इवेंट के संजय गुप्ता) संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि सर्टिफिकेट शनिवार (12 जून) तक आ जाएगा। हमने प्रति डोज 1200 रुपए और जीएसटी अलग से देकर 365 कर्मचारियों का टीकाकरण करवाया। लेकिन पैसे से...