Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

सुशांत केस से जुड़ा ड्रग्स एंगल:एक्टर के हाउसमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी को मिली 10 दिन की अंतरिम जमानत, शादी के 5 दिन बाद करना होगा सरेंडर

सुशांत केस से जुड़ा ड्रग्स एंगल:एक्टर के हाउसमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी को मिली 10 दिन की अंतरिम जमानत, शादी के 5 दिन बाद करना होगा सरेंडर

मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स एंगल में उनके हाउसमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी को अंतरिम जमानत मिल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 दिन की यह टेम्परेरी बेल उसे शादी के लिए मिली है। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में सिद्धार्थ के वकील तारेक सैयद ने कहा, "उन्हें मानवीय आधार पर अंतरिम राहत दी गई है। 2 जुलाई को उन्हें आत्मसमर्पण करना होगा।" इससे पहले कोर्ट ने सिद्धार्थ की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 26 जून को है सिद्धार्थ पिठानी की शादीसिद्धार्थ पिठानी की शादी 26 जून को है। उसे 28 मई को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। इससे एक सप्ताह पहले ही उसने सगाई की थी। इसकी फोटो उसने सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं, जो वायरल हुई थीं। सिद्धार्थ ने पिछले सप्ताह शादी का हवाला देकर कोर्ट से दोबारा जमानत मांगी थी। सुशांत की मौत के बाद सिद्धार्थ का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में आया था। 14 जून 2020...
सेलेब रिलेशनशिप:दीया मिर्जा से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, तलाक के बाद इन एक्ट्रेसेस को हुआ दोबारा प्यार,किसी ने की दूसरी शादी, कोई लिव इन में रह रहीं

सेलेब रिलेशनशिप:दीया मिर्जा से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, तलाक के बाद इन एक्ट्रेसेस को हुआ दोबारा प्यार,किसी ने की दूसरी शादी, कोई लिव इन में रह रहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने 2015 में रयान थाम से शादी की थी, मगर उनकी यह शादी ज्यादा नहीं चल सकी और पिछले साल दोनों ने तलाक ले लिया। अब एक इंटरव्यू के दौरान मिनिषा ने अपने तलाक और रिलेशनशिप पर खुल कर बात की और बताया कि वो अभी एक शख्स के साथ हैप्पी रिलेशनशिप में हैं। मिनिषा से पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने तलाक के बाद नई जिंदगी शुरू की और उनकी जिंदगी में प्यार ने दोबारा दस्तक दी। इनमें से कुछ अभिनेत्रियां दूसरी शादी या रिश्ते से खुश हैं लेकिन कुछ के लिए ये भी अनलकी साबित हुआ और उनका तलाक हो गया। आइए नज़र डालते हैं कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस पर... दीया मिर्जा दीया ने बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी की है। दीया ने पहले साहिल सिंघा के साथ 2014 में शादी की थी और 2019 में पति से अलग होने की घोषणा भी कर दी थी। उनकी पहली शादी महज 5 साल ही चली। इसके बाद दीया की ज...
लोनी में बुजुर्ग से पिटाई का मामला:स्वरा भास्कर के खिलाफ दिल्ली में शिकायत, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर रासुका लगाने की मांग की

लोनी में बुजुर्ग से पिटाई का मामला:स्वरा भास्कर के खिलाफ दिल्ली में शिकायत, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर रासुका लगाने की मांग की

मनोरंजन
लोनी, गाजियाबाद के उस वायरल वीडियो का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जिसमें बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई की गई और उनकी दाढ़ी काटी गई। अब इस मामले में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, पत्रकार आरफा खानम और ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज हुई है। एडवोकेट अमित आचार्य ने यह शिकायत नई दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज करी है। हालांकि, अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है। लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विधायक ने की रासुका की मांगपुलिस कंप्लेंट के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। लेकिन दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इस बीच नोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी, असद्दीन ओवैसी और स्वरा भास्कर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन में तहरीर द...
डरावना अनुभव:एक्ट्रेस अलाया एफ ने बताया-न्यूयॉर्क में मेरे अपार्टमेंट में रहता था भूत, कमरें में हुआ करती थीं खौफनाक चीजें

डरावना अनुभव:एक्ट्रेस अलाया एफ ने बताया-न्यूयॉर्क में मेरे अपार्टमेंट में रहता था भूत, कमरें में हुआ करती थीं खौफनाक चीजें

मनोरंजन
एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ ने पिछले साल सैफ अली खान स्टारर 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में अलाया की एक्टिंग को काफी पसंद भी किया गया। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अलाया ने अपना एक डरावना अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया है कि न्यूयॉर्क में पढ़ाई के दौरान उनके अपार्टमेंट में उन्हें एक भूत दिखाई दिया था और बहुत सारी डरावनी चीजें भी होती थीं। आधी रात को किसी के तेज-तेज चलने की आवाजें सुनाई देती थींअलाया एफ ने कहा, "जब मैं न्यूयॉर्क में रहकर पढ़ाई कर रही थी। तब वहां मेरे अपार्टमेंट में एक भूत था। आधी रात को मुझे किसी के तेज-तेज चलने की आवाजें सुनाई देती थी। कभी-कभी शॉवर भी अपने आप चालू हो जाता था। बहुत सारी खौफनाक चीजें हुआ करती थीं। फिर एक दिन कुछ ऐसा हुआ जब मुझे लगा कि बिजली की गति से कोई मेरे पीछे से निकला है। तब मैंने अपनी दोस्त से पूछा- त...
बद से बदतर होती लड़ाई:मीका सिंह ने कमाल राशिद खान को भारत में डेढ़ साल से बैन बताया, जवाब में KRK ने सुअर से की सिंगर की तुलना

बद से बदतर होती लड़ाई:मीका सिंह ने कमाल राशिद खान को भारत में डेढ़ साल से बैन बताया, जवाब में KRK ने सुअर से की सिंगर की तुलना

मनोरंजन
स्वघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके और सिंगर मीका सिंह का विवाद बद से बदतर होता जा रहा है। मीका सिंह ने अपने ताजा बयान में दावा किया है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते केआरके की भारत में एंट्री प्रतिबंधित है। वहीं, पलटवार करते केआरके ने मीका को रेपिस्ट और हवस का पुजारी बताया। साथ ही उनकी तुलना सुअर से की है। मीका ने क्या कहा अपने बयान मेंमीका ने अपने बयान में कहा, "केआरके इंडिया में बैन है। वह भारत में प्रवेश नहीं कर सकता। अगर यह सही नहीं है तो वह आगे आए और इस दावे को झूठा बताए। साथ ही यह एलान भी करे कि वह भारत कब आ रहा है। मैं दो कारणों से यह स्पष्ट रूप से जानता हूं कि केआरके भारत नहीं लौटेगा। पहली बात हमने डेढ़ साल पहले केआरके के खिलाफ केस किया था।" बकौल मीका, "उसने मेरी कजिन को दो प्रॉपर्टी बेची थीं। एक खुद की थी और दूसरी उसके भाई की। केआरके ने अपनी प्रॉपर्टी के पेपर्स पर...
नहीं थम रहा बेबो का विवाद:बजरंग दल को भी मंजूर नहीं करीना कपूर का ‘सीता’ बनना, ज्ञापन सौंपकर कहा- फिल्म बनी तो कड़ा विरोध किया जाएगा

नहीं थम रहा बेबो का विवाद:बजरंग दल को भी मंजूर नहीं करीना कपूर का ‘सीता’ बनना, ज्ञापन सौंपकर कहा- फिल्म बनी तो कड़ा विरोध किया जाएगा

मनोरंजन
अपकमिंग फिल्म 'सीता' अभी फ्लोर पर भी नहीं आई है, लेकिन इसका विरोध शुरू हो गया है। पिछले दिनों करीना कपूर की कास्टिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया से शुरू हुई यह कंट्रोवर्सी ज्ञापन तक पहुंच गई है। नागपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक्ट्रेस के खिलाफ जिला अधिकारी के समक्ष ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर यह फिल्म बनी तो इसका बड़ा विरोध किया जाएगा। अपने ज्ञापन के साथ उन्होंने करीना कपूर की बिकिनी और उनकी अजमेर दरगाह यात्रा की फोटो भी शामिल की हैं। हिंदू चरित्र में मुस्लिम ही क्यों?एक कार्यकर्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हिंदू समाज के ऊपर बॉलीवुड में बार-बार फिल्में बनना। इसमें 'तांडव' बनी, जिसमें करीना कपूर के शौहर थे। अब 'सीता' आ रही है, जिसमें कोई करीना कपूर खान हैं। ये बार-बार मुस्लिम समाज के लोग ही हमारे हिंदू चरित्रों को क्यों निभाते हैं। इसस...
खुलासा:एक्ट्रेस मिनिषा लांबा को तलाक के बाद फिर से हुआ प्यार, बोलीं- मैं अब एक प्यारे शख्स के साथ हैप्पी रिलेशनशिप में हूं

खुलासा:एक्ट्रेस मिनिषा लांबा को तलाक के बाद फिर से हुआ प्यार, बोलीं- मैं अब एक प्यारे शख्स के साथ हैप्पी रिलेशनशिप में हूं

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने साल 2015 में रयान थाम से शादी की थी, मगर उनकी यह शादी ज्यादा नहीं चल सकी और पिछले साल दोनों ने तलाक ले लिया। अब एक इंटरव्यू के दौरान मिनिषा ने अपने तलाक और रिलेशनशिप पर खुल कर बात की और बताया कि वो अभी एक शख्स के साथ हैप्पी रिलेशनशिप में हैं। मिनिषा ने की अपने तलाक पर खुल कर बात मिनिषा ने कहा, "अक्सर दो लोगों का साथ में नहीं रहना ही अच्छा होता है। दोनों में से कोई भी गलत नहीं होता है और न ही ऐसी परिस्थिति में किसी को दोष देना चाहिए। कुछ चीजें बहुत प्राइवेट होती हैं जिन पर बात नहीं की जा सकती है क्योंकि यह दूसरे का अपमान करना हुआ।" मिनिषा ने बताया कि वो हैं एक हैप्पी रिलेशनशिप में मिनिषा ने आगे कहा, "हालांकि, मैं यह कहना चाहती हूं कि किसी रिलेशनशिप या शादी का अंत आपकी जिंदगी का अंत नहीं है। आपके पास हमेशा प्यार करने का दूसरा मौका होता है जो आपके ...
‘बेल बॉटम’ 27 जुलाई को होगी रिलीज:वाणी कपूर बोलीं-कोरोना की वजह से अपनी फिल्‍मों को रिलीज होते हुए देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है

‘बेल बॉटम’ 27 जुलाई को होगी रिलीज:वाणी कपूर बोलीं-कोरोना की वजह से अपनी फिल्‍मों को रिलीज होते हुए देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है

मनोरंजन
एक्टर अक्षय कुमार और वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट एक दिन पहले की जा चुकी है। यह फिल्म 27 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अब हाल ही में वाणी कपूर ने कहा है कि वे बड़े पर्दे पर फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना की वजह से अपनी फिल्‍मों को रिलीज होते हुए देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वाणी कपूर ने कहा, "हमारी इंडस्‍ट्री के फिर से रफ्तार पकड़ने की संभवना को लेकर मैं वाकई बहुत खुश हूं। क्‍योंकि इंडस्‍ट्री ने कोरोना महामारी के कारण काफी मार झेली है। 'बेल बॉटम' बड़े पर्दे की फिल्‍म है और मैं इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर जैकी और दीपशिखा (पूजा एंटरटेनमेंट) की शुक्रगुजार हूं। बेशक, अक्षय कुमार सर की भी आभारी हूं कि उन्‍होंने इस फिल्‍म को थिएटर में रिलीज करने का फैसला किया। 'बेल बॉटम' लोगों को फिर से सि...
आपबीती:नीना गुप्ता की मां ने की थी सुसाइड करने की कोशिश, बोलीं- मेरे पिता की दूसरी शादी ने मां को तोड़ दिया था

आपबीती:नीना गुप्ता की मां ने की थी सुसाइड करने की कोशिश, बोलीं- मेरे पिता की दूसरी शादी ने मां को तोड़ दिया था

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' को वर्चुअली लॉन्च किया है। इस किताब में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। नीना ने इस किताब के जरिए बताया कि उनके पिता की दूसरी शादी के बाद उनकी मां ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। ऑटोबायोग्राफी में उन्होंने घर में पिता के ना होने और अपने बचपन के अनुभवों को शेयर किया है।माता-पिता के बारे में बोली नीना नीना ने कहा, 'मेरे पिता ने काफी बहादुरी से मेरी मां से प्यार के लिए शादी की थी। लेकिन वो एक आज्ञाकारी बेटे भी थे और वो अपने पिता को मना नहीं कर सके जिन्होंने उन्हें अपनी कम्यूनिटी की लड़की से शादी करने को कहा था।' नीना की मां ने की थी सुसाइड करने की कोशिश नीना ने बताया कि 'मेरे पिता के इस विश्वासघात ने मां को इस कदर तोड़ दिया था कि उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की थी। मुझे ये एहसास होने म...
कंगना ने फिर बाहर निकाला इन्टॉलरेंस का जिन्न:पासपोर्ट रिन्यूवल मामले पर कंगना बोलीं- महाविनाशकारी सरकार ने मेरा उत्पीड़न शुरू कर दिया है, आमिर के साथ तो ऐसा नहीं हुआ था

कंगना ने फिर बाहर निकाला इन्टॉलरेंस का जिन्न:पासपोर्ट रिन्यूवल मामले पर कंगना बोलीं- महाविनाशकारी सरकार ने मेरा उत्पीड़न शुरू कर दिया है, आमिर के साथ तो ऐसा नहीं हुआ था

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कंगना रनोट ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। मामला उनके पासपोर्ट रिन्यू करवाने से जुड़ा है। जिसमें बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके आवेदन पर सुनवाई को 25 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। लेकिन कंगना ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बार आमिर खान के इनटॉलरेंस वाले बयान का जिन्न भी बाहर निकाल दिया है। सिर्फ कह रही हूं- कंगना रनोटकंगना ने लिखा- महाविनाशकारी सरकार ने फिर से मेरा परोक्ष उत्पीड़न शुरू कर दिया है, पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए मेरा अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया है क्योंकि मुन्नावर अली नाम के एक टपोरी सड़क छाप रोमियो ने मुझ पर देशद्रोह का मुकदमा दायर किया, जी हां यही इसकी विडंबना है। अदालत ने मामला लगभग खारिज कर दिया था और कारण दिया कि मेरा अनुरोध अस्पष्ट है। कृपया ध्यान दें कि जब आमिर खान ने भारत को असहिष्णु कहकर भाजपा सरकार को नाराज किया था, तो किसी ने भी उनकी फिल्मों या श...