![वादा भूल गईं कंगना:चाकूबाजी में घायल हुईं मालवी मल्होत्रा बोलीं- सिवा चिल्लाने के कुछ और नहीं करती कंगना, वह झूठी हैं](https://seema-sandesh.com/wp-content/uploads/2021/02/malvi_1613041331-720x440.jpg)
वादा भूल गईं कंगना:चाकूबाजी में घायल हुईं मालवी मल्होत्रा बोलीं- सिवा चिल्लाने के कुछ और नहीं करती कंगना, वह झूठी हैं
टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर कुछ महीनों पहले अक्टूबर में चाकू से हमला हुआ था। हमलावर योगेश महिपाल सिंह था। अब उसी मालवी ने कहा है कि कंगना रनोट वादा करने के बाद भी कभी उनकी मदद के लिए नहीं आईं। मालवी मदद का इंतजार करती रहीं लेकिन कुछ भी नहीं हुआ।
कंगना नहीं उर्मिला बनीं मददगारमुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में मालवी ने कहा- मुझे कंगना पर पूरा भरोसा था कि वो मेरी मदद करेंगी। इसलिए मैंने एक डॉक्टर की मदद से वह वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। कंगना ने उसी दिन ट्वीट भी किया था। लेकिन उसके बाद जब से मैं हॉस्पिटल से आई हूं तब से उनकी मदद का इंतजार ही कर रही हूं। आज तक कोई मदद नहीं मिली।मालवी ने कहा कि उर्मिला मातोंडकर ही थीं जो उनकी मदद करने आई थीं। मालवी कहती हैं- वे शुरू से ही मदद कर रही हैं। जिनसे मैंने कोई उम्मीद नहीं की थी। मुझे बाद में यह भी पता चला कि उन्होंने किसी पुलिस अधिकारी को फोन कर...