Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

करीना कपूर से शादी से पहले सैफ अली खान ने अमृता सिंह को भेजा था खत, लिखी थी ये बात

करीना कपूर से शादी से पहले सैफ अली खान ने अमृता सिंह को भेजा था खत, लिखी थी ये बात

मनोरंजन
मुंबई बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्दी ही फैन्स को खुशखबरी दे सकते हैं। करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इसके पूरा परिवार काफी एक्साइटिड है। ये बात तो सभी जानते हैं कि करीना, सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना से शादी के पहले सैफ ने पहली पत्नी अमृता सिंह को एक चिट्ठी लिखी थी। दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे सैफ अली खान ने अपने पिता के प्रोफेशन की ओर कदम बढ़ाने की बजाए मां शर्मिला टगौर के प्रोफेशन की ओर झुकते हुए फिल्म जगत में साल 1993 में 'परंपरा' फिल्म से कदम रखा था। फिल्मों में आने से पहले ही सैफ अली खान, अमृता सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध चुके थे। हालांकि 2004 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। अमृता सिंह से अलग होने के बाद सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में करीना कपूर से शादी की। करण जौहर क...
‘ओम’ के लिए आदित्य रॉय कपूर ने ली कुंगफू और ताई ची की खास ट्रेनिंग, घर पर वर्कआउट कर बनाई दमदार बॉडी

‘ओम’ के लिए आदित्य रॉय कपूर ने ली कुंगफू और ताई ची की खास ट्रेनिंग, घर पर वर्कआउट कर बनाई दमदार बॉडी

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी नई फिल्म ओम को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म से आदित्य का लुक शेयर किया गया था, जिसे फैन्स ने बहुत पसंद किया। इस फिल्म से डायरेक्टर टीनू वर्मा के बेटे कपिल वर्मा डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में अपने किरदार के लिए आदित्य राय कपूर ने कड़ी मेहनत की है।  फिल्म ओम में आदित्य रॉय कपूर खतरनाक एक्शन और स्टंट करने नजर आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिजीक पर भी खूब काम किया है, जिससे वह किरदार में फिट बैठ सके। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग से पहले मेकर्स ने आदित्य के घर में जिम की व्यवस्था की थी, क्योंकि लॉकडाउन के चलते सारे जिम बंद थे। इसके अलावा आदित्य ने कुंगफू, ताई ची और हथियारों को हैंडल करने की चार महीने की ट्रेनिंग ली है। वह तीन इंस्ट्रक्टर के साथ हर दिन लगभग दो घंटे से ज्यादा ट्र...
प्रदर्शनकारी किसानों की धमकी:बॉबी देओल की फिल्म की शूटिंग रुकवाने के बाद कहा- पंजाब, हरियाणा में देओल फैमिली को शूट नहीं करने देंगे

प्रदर्शनकारी किसानों की धमकी:बॉबी देओल की फिल्म की शूटिंग रुकवाने के बाद कहा- पंजाब, हरियाणा में देओल फैमिली को शूट नहीं करने देंगे

टॉप न्यूज़, मनोरंजन
शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों के एक ग्रुप ने पंजाब के पटियाला में चल रही बॉबी देओल, विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'लव होस्टल' की शूटिंग रुकवा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान एक्टर्स तो सेट पर नहीं थे। लेकिन क्रू मेंबर्स अपने इक्विपमेंट सेट कर रहे थे। किसानों ने उन्हें काम करने से रोका और वहां से जाने के लिए कहा। जब क्रू मेंबर्स सामान लेकर लोकेशन से चले गए तो प्रदर्शनकारी किसानों ने लोकल मीडिया से बात की और कहा कि वे पंजाब और हरियाणा में देओल परिवार के किसी सदस्य को शूटिंग नहीं करने देंगे। देओल परिवार से इसलिए नाराज हैं आंदोलनकारी ग्रुप के एक प्रितिनिधि ने मीडिया से कहा कि फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल बॉबी देओल भारतीय जनता पार्टी के करीबी देओल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कहा, "बॉबी देओल के भाई सनी देओल भाजपा सांसद हैं। मां हेमा मालिनी भाजपा सांसद हैं औ...
कांग्रेस विधायक पर भड़कीं कंगना:हरीश चंद्र मीणा ने कंगना रनोट की योग्यता पर उठाए सवाल, एक्ट्रेस बोलीं-मूर्खों को सबक सिखाने के लिए सबसे बेस्ट हूं

कांग्रेस विधायक पर भड़कीं कंगना:हरीश चंद्र मीणा ने कंगना रनोट की योग्यता पर उठाए सवाल, एक्ट्रेस बोलीं-मूर्खों को सबक सिखाने के लिए सबसे बेस्ट हूं

मनोरंजन
एक्ट्रेस कंगना रनोट अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में कंगना ने रिहाना को 'मूर्ख' और तापसी पन्नू को 'देश पर बोझ' कहा था। अब उन्होंने अपने एक नए स्टेटमेंट में कहा कि सोशल मीडिया पर इतने सारे मूर्खों को सबक सिखाने के लिए वे सबसे बेस्ट इंसान हैं। इतना ही नहीं उन्होंने खुद को महारानी बताया और उनसे नफरत करने वालों को उनके सामने अपना सिर झुकाने को भी कहा। कंगना का यह स्टेटमेंट कांग्रेस विधायक हरीश चंद्र मीणा के उस सोशल मीडिया पोस्ट पर आया है। जिसमें उन्होंने कंगना की शैक्षणिक और राजनीतिक योग्यता पर सवाल उठाए। कांग्रेस सांसद को कंगना ने दिया करारा जवाबकंगना ने पूर्व डीजीपी और एमपी हरीश चंद्र के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, "मेरी योग्यता, हा हा। मैं सच में खुद को एक एवरेज इंसान मानती हूं। लेकिन कई मूर्खों के बीच सोशल मीडिया पर मैं लीड करने के लिए सबसे बेस्ट इंसा...
किसान आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह:बॉलीवुड की चुप्पी पर कहा- धुरंधरों ने इतना कमाया कि 7 पुश्तें खा सकें, फिर क्या खोने का डर?

किसान आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह:बॉलीवुड की चुप्पी पर कहा- धुरंधरों ने इतना कमाया कि 7 पुश्तें खा सकें, फिर क्या खोने का डर?

मनोरंजन
नसीरुद्दीन का तंज- किसान आंदोलन को तितर-बितर करने के लिए अब बर्ड फ्लू का बहाना सरकार के काम आएगाएक्टर ने लव जिहाद के मुद्दे को तमाशा बताया, कहा- यह हिंदुओं और मुसलमानों का इंटरेक्शन बंद करने के लिए है कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन पर बॉलीवुड के दिग्गजों की चुप्पी पर नसीरुद्दीन शाह ने तीखा हमला किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'हमारी फिल्म इंडस्ट्री के जो बड़े-बड़े धुरंधर हैं, वो खामोश बैठे हैं। इसलिए कि उन्हें लगता है कि बहुत कुछ खो सकते हैं। अरे भाई जब आपने इतना धन कमा लिया कि आपकी 7 पुश्तें बैठकर खा सकती हैं तो कितना खो दोगे आप?' 'खामोश रहना जुल्म करने वाले की तरफदारी'नसीरुद्दीन ने कहा, 'सब कुछ अगर तबाह हुआ तो आपको अपने दुश्मनों का शोर नहीं सुनाई देगा। आपको अपने दोस्तों की खामोशी ज्यादा चुभेगी। हम यह नहीं कह सकते कि अगर किसान कड़कड़ाती सर्दी में वहां बैठे हुए हैं ...
14 साल छोटी मुग्धा गोडसे को डेट कर रहे राहुल देव, शादी के सवाल पर बोले- मैं इस प्रेशर से दूर रहना चाहता हूं

14 साल छोटी मुग्धा गोडसे को डेट कर रहे राहुल देव, शादी के सवाल पर बोले- मैं इस प्रेशर से दूर रहना चाहता हूं

मनोरंजन
हाल ही में बातचीत के दौरान एक्टर राहुल देव ने बताया कि वे अपने और मुग्धा गोडसे के रिश्ते पर फिलहाल शादी की मोहर नहीं लगाना चाहते हैं। राहुल के इस फैसले के पीछे एक बड़ी ही दिलचस्प वजह है। राहुल की माने तो शादी की प्लानिंग में काफी प्रेशर होता है जिससे वे फिलहाल दूर रहना चाहते हैं। वैसे बतादें, राहुल अपने से 14 साल छोटी मुग्धा गोडसे को लगभग पिछले 7 साल से डेट कर रहे हैं। मुग्धा के साथ शादी पर बोले राहुल देव राहुल देव बताते हैं, "मुग्धा के साथ में 7 साल से रिलेशनशिप में हूं और मेरे हिसाब से शादी से कोई फर्क नहीं पड़ता है। शादी सिर्फ सोसाइटी के लिए होती है। मुझे लगता है की शादी की प्लानिंग लड़का और लड़की के घरवालों के लिए बहुत बड़ा प्रेशर होता है। शादी में कौन से कपड़े पहनने हैं, किसे बुलाना है, किसे नहीं, शादी की थीम वगैरा में हम पूरी जान लगा लेते हैं। कई बार लड़की वालों को बहुत प्रेशर ...
सेलेब लाइफ:फिल्म के सेट पर प्रोड्यूसर को दिल दे बैठी थीं पद्मिनी कोल्हापुरे, 21 साल की उम्र में भागकर कर ली थी शादी

सेलेब लाइफ:फिल्म के सेट पर प्रोड्यूसर को दिल दे बैठी थीं पद्मिनी कोल्हापुरे, 21 साल की उम्र में भागकर कर ली थी शादी

मनोरंजन
पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा ने 4 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड शजा मोरानी से शादी कर ली है। शादी में पद्मिनी की कई बॉलीवुड फ्रेंड्स जैसे भाग्यश्री, जूही चावला आदि ने शिरकत की। पद्मिनी ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। उनका जन्म 1 नंवबर, 1965 को महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था। 10 साल की उम्र में शुरू किया एक्टिंग करियर 10 साल की उम्र में पद्मिनी ने फिल्म 'इश्क इश्क इश्क' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद 'सत्यम शिवम सुन्दरम', 'साजन बिना ससुराल' ,'थोड़ी सी बेवफाई' जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। 1980 में आई फिल्म 'इंसाफ का तराजू' में अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। 15 साल की उम्र में उन्होंने लीड एक्ट्रेस के रूप में फिल्...
हनी सिंह के साथ 7 साल की दुश्मनी खत्म करने के बाद विशाल ददलानी बोले- सोचा नहीं था हम गले लगेंगे, गलतफहमी दूर हो गई

हनी सिंह के साथ 7 साल की दुश्मनी खत्म करने के बाद विशाल ददलानी बोले- सोचा नहीं था हम गले लगेंगे, गलतफहमी दूर हो गई

टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बातचीत के दौरान सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी ने अपने और हनी सिंह के रिश्ते के बारे में बात की। दोनों ने तकरीबन 7 साल बाद अपनी पुरानी दुश्मनी को भूलाकर एक-दूसरे को गले लगा लिया है। हाल ही में, हनी सिंह एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ अपने नए गाने 'सइयां जी' को प्रमोट करने 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर पहुंचे थे, जिसमें विशाल बतौर जज सेट पर मौजूद थे। सेट पर विशाल और हनी के बीच एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। विशाल-हनी ने आपसी गलतफहमी दूर की विशाल बताते हैं, "हनी बहुत ही अच्छे इंसान हैं। पिछले कई सालों से हम दोनों के बीच कुछ गलतफहमी थी, जिसे हम सही वक्त पर दूर नहीं कर पाए थे। जब हनी इंडियन आइडल के सेट पर आए तब सोचा भी नहीं था कि हम एक दूसरे को गले लगा लेंगे। सेट पर हमने एक दूसरे से काफी बातचीत की और जो भी आपस में गलतफहमी थी, उसे दूर कर दिया। काफी अच्छा लगा उनसे मिलकर और उन्हें गले लगाकर।" फिल्म...
ट्विटर पर भड़कीं कंगना रनोट:एक्ट्रेस ने ट्विटर को बताया चीन की हाथों की कठपुतली, लिखा- चीनी टिकटॉक की तरह तुम भी बैन हो जाओगे

ट्विटर पर भड़कीं कंगना रनोट:एक्ट्रेस ने ट्विटर को बताया चीन की हाथों की कठपुतली, लिखा- चीनी टिकटॉक की तरह तुम भी बैन हो जाओगे

मनोरंजन
गुरुवार को ट्विटर ने कार्रवाई करते हुए कंगना रनोट के कुछ विवादित ट्वीट डिलीट कर दिए। रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया कि अगर कंगना इसी तरह विवादित ट्वीट करती रहती हैं तो उनका अकाउंट सस्पेंड हो सकता है। इस एक्शन को लेकर कंगना ने ट्विटर पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट को चीन के हाथों की कठपुतली बताया है। चीनी टिकटॉक की तरह बैन हो जाओगे: कंगना कंगना ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "चीन के हाथ की कठपुतली ट्विटर मेरा अकाउंट सस्पेंड करने की धमकी दे रहा है। जबकि मैंने किसी नियम का उलंघन नहीं किया है। याद रखिए जिस दिन मैं जाऊंगी, तुमको साथ लेकर जाऊंगी। बिल्कुल चीनी टिकटॉक की तरह तुम भी बैन हो जाओगे।" पॉप स्टार रिहाना पर कमेंट के बाद डिलीट हुए ट्वीट मंगलवार को इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन को सपोर्ट किया था। इसके जवाब में एक्ट्रेस कंगना रनोट ने...
रिहायशी इमारत को होटल बनाने का आरोप:सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका अभिनेता सोनू सूद ने वापस ली, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई थी चुनौती

रिहायशी इमारत को होटल बनाने का आरोप:सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका अभिनेता सोनू सूद ने वापस ली, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई थी चुनौती

मनोरंजन
अवैध निर्माण पर BMC द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई का नोटिस मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले अभिनेता सोनू सूद ने अपनी याचिका वापस ले ली है। सूद बीएमसी के पास दिए गए अपने ज्ञापन पर फैसले का इंतजार करेंगे। उनके वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को बताया- सोनू ने बीएमसी के सामने अपना पक्ष विस्तार से रखा है। उनके निर्णय की प्रतीक्षा करेंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कुछ दिनों पहले एक्टर सोनू सूद की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) का तोड़फोड़ का नोटिस खारिज करने की मांग की थी। BMC का आरोप है कि सोनू ने एक रिहायशी इमारत में दो बार अवैध निर्माण करके उसे होटल के रूप में बदला। सूद हाईकोर्ट के इसी फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। इससे पहले पिछले महीने सोनू की याचिका सिटी सिविल कोर्ट ने भी खारिज की थी। बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस पृथ्वीराज चह्वाण की सि...