Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

पाकीजा के 49 साल:एक गाने की शूटिंग के दौरान खूब शराब पीकर बेहोश हो गई थीं मीना कुमारी, बॉडी डबल से करवानी पड़ी थी शूटिंग

पाकीजा के 49 साल:एक गाने की शूटिंग के दौरान खूब शराब पीकर बेहोश हो गई थीं मीना कुमारी, बॉडी डबल से करवानी पड़ी थी शूटिंग

मनोरंजन
हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्म ह्यपाकीजाह्ण की रिलीज को 4 फरवरी को 49 साल पूरे हो गए हैं। एक तवायफ की मार्मिक कहानी और लता मंगेशकर द्वारा गाए मधुर गीतों के लिए इसे याद किया जाता है। इसके निर्माण के दौरान प्यार-मोहब्बत के कुछ किस्से बने तो बिखरे भी।इसके गीत ह्यचलो दिलदार चलो चांद के पार चलो…ह्ण में नायिका जिस तरह अपने प्रेमी को चांद के पार ले जाने की बात कहती है, उसी तरह ही हम आपको इस फिल्म के कुछ किस्सों के साथ यादों के गलियारे में ले जाएंगे। फिल्म शुरूआत में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन रिलीज के एक महीने के अंदर ही मीना कुमारी का निधन हो गया।इसके बाद सिनेमाघरों में उनके फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी और फिल्म सुपरहिट हो गई। पढ़िए इस क्लासिक फिल्म से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें:-1) जब डाकू ने चाकू से अपने हाथ पर लिया मीना का आॅटोग्राफशूटिंग के अंतिम पड़ाव में निर्देशक कमाल अमरोही मप्र के शिवपुरी इलाके...
अमिताभ ने बेटे को किया बर्थडे विश:अभिषेक के 45वें जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया

अमिताभ ने बेटे को किया बर्थडे विश:अभिषेक के 45वें जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया

मनोरंजन
एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक को काफी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर दो थ्रोबैक फोटोज का एक कोलाज शेयर किया है। इन फोटोज के साथ उन्होंने दिल को छू लेने वाला एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा।अब वो मेरा हाथ पकड़कर मुझे रास्ता दिखाता हैइस पोस्ट में दो फोटो का एक कोलाज है। एक फोटो में अमिताभ बेटे अभिषेक का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वहीं कोलाज की दूसरी फोटो में अभिषेक पिता अमिताभ का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों फोटोज के नीचे हैप्पी बर्थडे अभिषेक बच्चन लिखा है और आज की तारीख यानी 5 फरवरी 2021 लिखी है।इस कोलाज को शेयर कर अमिताभ ने एक बहुत इमोशनल कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, मैंने एक बार अभिषेक का हाथ पकड़कर उसे रास्ता दिखाया था। अब वो मुझे मेरा हाथ पकड़कर रास्ता दिखाता है। इस कैप्शन के साथ अमिताभ ने दि...
गोविंदा, ऋतिक से लेकर इरफान खान तक, हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुके हैं ये बॉलीवुड एक्टर्स

गोविंदा, ऋतिक से लेकर इरफान खान तक, हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुके हैं ये बॉलीवुड एक्टर्स

टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड स्टार्स की पहुंच अब हॉलीवुड तक है। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, इरफान खान समेत कई सेलेब्स हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं, मगर इनमें से कई ऐसे भी हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्में करने से इनकार कर दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं वो सेलेब्स गोविंदा- अवतार पॉपुलर एक्टर गोविंदा को जेम्स कैमरन की फिल्म अवतार में अहम किरदार निभाने का ऑफर मिला था। हालांकि गोविंदा ने इसे करने से इनकार कर दिया था। गोविंदा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। एक्टर की मानें तो उन्हीं ने जेम्स कैमरन को फिल्म का टाइटल अवतार रखने की सलाह दी थी, जिसपर डायरेक्टर ने अमल भी किया था। बता दें कि साल 2009 में रिलीज हुई सीरीज एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। हॉलीवुड फिल्म अवतार के अलावा गोविंदा ताल, गदर और देवदास जैसी बेहतरीन फिल्मों के ऑफर भी ठुकरा चुके हैं। इरफान खान- इंटरस्टेलर ...
सूरत नहीं, सीरत देखो:रंगभेद पर कटाक्ष करती फिल्म ‘काले चिट्‌टे रंग’, एक्ट्रेस बोलीं- पहली फिल्म है और इसने मेरी जिंदगी बदल दी

सूरत नहीं, सीरत देखो:रंगभेद पर कटाक्ष करती फिल्म ‘काले चिट्‌टे रंग’, एक्ट्रेस बोलीं- पहली फिल्म है और इसने मेरी जिंदगी बदल दी

मनोरंजन
'काले चिट्टे रंग', रंगभेद पर बनी फिल्म UTV सिनेप्लेक्स पर रिलीज हुई और जल्दी ही यह भारत में रिलीज हो जाएगी। फिल्म अब अब 71 देशों में देखी जा चुकी है और यह स्टैंडअलोन फिल्म फेस्टिवल एंड अवार्ड 2021 के लिए भी चुनी गई है। यह कहना है फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस डिंपल सोनी का। एक्ट्रेस डिंपल सोनी हरियाणा के बल्लभगढ़ की रहने वाली हैं। काले चिट्‌टे रंग उनकी पहली फिल्म है और वे कहती हैं इस फिल्म ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी है। वे बहुत खुश हैं, क्योंकि उनकी फिल्म अवार्ड के लिए चुनी गई है। इस फिल्म में मुझे निजी जिंदगी के लिए भी काफी मोटिवेट किया है। डिंपल कहती हैं कि काले चिट्‌टे रंग सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक सामाजिक संदेश है। यह दो बहनों की कहानी है, जो रंगभेद को लेकर बनाई गई है। इसमें दिखाया गया है कि बेशक आज हम चांद पर पहुंच गए हैं, लेकिन जब रंग की बात आती है तो हमारा...
बर्थ एनिवर्सरी:‘इंडियन आइडल सीजन 2’ का विनर बनकर बनाई थी पहचान, बीमारी ने 29 साल की उम्र में ले ली संदीप आचार्य की जान

बर्थ एनिवर्सरी:‘इंडियन आइडल सीजन 2’ का विनर बनकर बनाई थी पहचान, बीमारी ने 29 साल की उम्र में ले ली संदीप आचार्य की जान

मनोरंजन
रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 2’ के विनर रहे सिंगर संदीप आचार्य की आज बर्थ एनिवर्सरी है। संदीप का जन्म 4 फरवरी, 1984 को राजस्थान के बीकानेर में जन्म हुआ था। अगर आज वो जिंदा होते तो अपना 36वां जन्मदिन मना रहे होते। 15 दिसंबर, 2013 को बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। उन्हें पीलिया हो गया था जिसके बाद पहले बीकानेर और फिर गुड़गांव के एक अस्पताल में उनका इलाज चला लेकिन संदीप को बचाया नहीं जा सका और 29 साल की उम्र में ही उनकी मौत हो गई। स्कूल प्रतियोगिता में रहे थे रनर-अप संदीप शुरू से ही पढ़ाई में तेज थे और साइंस से ग्रैजुएशन किया था। वो चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। संदीप के सिंगिंग टैलेंट के बारे में उनके परिवार को नहीं पता था। पहली बार एक स्कूल कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने के बाद उनकी प्रतिभा सबके सामने आई। बीकानेर के एक स्कूल में हुई सिंगिंग प्रतियोगिता में संदीप रनर-अप रह...
तापसी पन्नू का तंज:किसानों के सपोर्ट में आए इंटरनेशनल स्टार्स का बॉलीवुड सेलेब्स ने किया विरोध तो तापसी बोलीं- प्रोपेगेंडा टीचर बनने की जरूरत नहीं

तापसी पन्नू का तंज:किसानों के सपोर्ट में आए इंटरनेशनल स्टार्स का बॉलीवुड सेलेब्स ने किया विरोध तो तापसी बोलीं- प्रोपेगेंडा टीचर बनने की जरूरत नहीं

मनोरंजन
तापसी पन्नू ने उन लोगों पर तंज कसा है, जो किसान आंदोलन के समर्थन में की गईं पॉप स्टार रिहाना समेत इंटरनेशनल सेलेब्स की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद देश के लिए एकजुटता के साथ खड़े होने की गुजारिश कर रहे हैं। इनमें कई बॉलीवुड सेलेब्स के नाम भी शामिल हैं। इन सभी ने सोशल मीडिया ट्रेंड #IndiaTogether और #IndiaAgainstPropaganda का समर्थन करते हुए लोगों से झूठे प्रोपेगेंडा में न पड़ने के लिए कहा था।तापसी ने लिखा- आपको प्रोपेगेंडा टीचर बनने की जरूरत नहींतापसी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "अगर एक ट्वीट आपकी एकता को हिला सकता है, अगर एक मजाक आपके विश्वास को कुरेद सकता है या फिर एक शो आपकी धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है तो आपको अपने वैल्यू सिस्टम की मजबूती पर काम करने की जरूरत है, दूसरों के लिए प्रोपेगेंडा टीचर बनने की नहीं।"पूरे मामले की शुरुआत 32 साल की रिहाना की उस पोस्ट के बाद हुई, जिसमें उन्होंने अमेरिक...
कन्फर्म:जून से फ्लोर पर जाएगी रणबीर कपूर-परिणीति चोपड़ा की एनिमल, फिल्‍म में पुनर्जन्‍म का प्‍लॉट नहीं है

कन्फर्म:जून से फ्लोर पर जाएगी रणबीर कपूर-परिणीति चोपड़ा की एनिमल, फिल्‍म में पुनर्जन्‍म का प्‍लॉट नहीं है

मनोरंजन
कबीर सिंह वाले संदीप रेड्डी वांगा एनिमल ला रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले उन्‍होंने इसका टीजर रिलीज किया था। अब सूत्रों ने कन्‍फर्म किया है कि यह फिल्‍म इस साल जून से शुरू हो जाएगी। वह इसलिए कि तब तक वो लव रंजन वाली फिल्‍म पूरी कर सकेंगे। फिल्‍म के डायलॉग लिख रहे सिद्धार्थ गरिमा ने इसकी पुष्टि की है। टीजर में रणबीर कपूर के डायलॉग से लग रहा था कि इसमें पुनर्जन्‍म का प्‍लॉट भी होगा, मगर ऐसा नहीं है। यह भी कन्‍फर्म हो गया है। संदीप ने बनाई है इमोशनल कहानीदैनिक भास्‍कर से हुई खास बातचीत में डायलॉग राइटर्स ने बताया- संदीप रेड्डी वांगा के साथ हमने ‘कबीर सिंह’ भी की थी। वह लार्जर दैन लाइफ फिल्‍म ही सोचते हैं। एनिमल भी वैसी ही है। संदीप ने इसे क्राइम ड्रामा जॉनर नाम दिया है। इसमें फैमिली भी इंवॉल्‍व है। बेटा अपने पिता से कह रहा है कि वह अगला जन्‍म लेगा, उसमें वह पिता उसका बेटा बने। फिर बेटे को कैसे प्...
सुशांत डेथ केस:CBI जांच का स्टेटस जानने लगाई थी याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम इस पर विचार नहीं करेंगे, हाई कोर्ट जाइए

सुशांत डेथ केस:CBI जांच का स्टेटस जानने लगाई थी याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम इस पर विचार नहीं करेंगे, हाई कोर्ट जाइए

टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग 9 महीने हो रहे हैं। उनकी मौत की जांच CBI कर रही है। जिसका मौजूदा स्टेटस जानने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। बुधवार को चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने सुनवाई करते हुए कहा कि हम इस पर विचार नहीं करेंगे, इसे खारिज किया जाता है। हाई कोर्ट जाईए जहां जांच चल रही है। दो महीने में जांच पूरी करने की मांग की थीCBI की जांच का स्टेटस जानने के लिए पुनीत ढांडा ने यह याचिका करीब 4 महीने पहले दायर की थी। पुनीत ने अपील की थी कि सुप्रीम कोर्ट जांच एजेंसी को यह बताने निर्देश करे कि वे जांच में कहां तक पहुंचे हैं। याचिकाकर्ता ने यह भी मांग की थी कि जांच एजेंसी दो महीने के अंदर इस केस को पूरा करे। उन्होंने फाइनल जांच रिपोर्ट कोर्ट को देने की मांंग भी की थी। CBI जिम्मेदारी से काम नहीं कर रहीयाचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि अदालत को समय सीमा तय कर देनी चाहिए ताकि समय ...
इंडियन आइडल 12:विशाल ददलानी ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर हनी सिंह को लगाया गले, दोनों के बीच 7 साल पहले हुआ था विवाद

इंडियन आइडल 12:विशाल ददलानी ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर हनी सिंह को लगाया गले, दोनों के बीच 7 साल पहले हुआ था विवाद

मनोरंजन
रैपर यो यो हनी सिंह और सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी ने 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर एक-दूसरे को गले लगाकर पुरानी सारी कड़वाहटों को दूर किया। हनी सिंह 'इंडियन आइडल 12' पर अपने सॉन्ग को प्रमोट करने पहुंचे थे। विशाल ने हनी को लगाया गले हनी-विशाल का पैच-अप 'इंडियन आइडल 12' के अपकमिंग एपिसोड के दौरान हुआ। जब हनी और विशाल कंटेस्टेंट सवाई भट्ट के गाने 'ठरकी छोकरो' के परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर गए। ददलानी और सिंह ने न केवल कंटेस्टेंट के साथ गाना गाया। बल्कि, स्टेज पर जा कर बीटबॉक्सिंग की स्किल्स भी दिखाईं। स्टेज पर जा कर विशाल ने कहा, "पिछले कुछ सालो में लोगो ने हनी के बारे में बहुत कुछ कहा है। बात यहां हनी की है और वे हमारे साथ हैं। मुझे लगता है कि मेरे लिए इस समय उन्हें गले लगाना बहुत जरूर है।" फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के दौरान हुई थी अनबन दोनों के बीच दरार तब आई थी, जब 2013 में शाहरुख खा...
बर्थ एनिवर्सरी:10 साल बड़े बोनी कपूर से हुई थी मोना शौरी की शादी, श्रीदेवी के कारण उजड़ गया था हंसता-खेलता परिवार

बर्थ एनिवर्सरी:10 साल बड़े बोनी कपूर से हुई थी मोना शौरी की शादी, श्रीदेवी के कारण उजड़ गया था हंसता-खेलता परिवार

मनोरंजन
अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। अगर आज वह जिंदा होतीं तो अपना 57 वां जन्मदिन मना रही होतीं। मोना का 25 मार्च 2012 को निधन हो गया था। उनका देहांत मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में कैंसर के चलते हुआ था। फ्यूचर स्टूडियो की CEO रही मोना कपूर, प्रोड्यूसर बोनी कपूर की पहली पत्नी थीं। कैंसर से पीड़ित मोना कपूर अपने बेटे अर्जुन कपूर की पहली फिल्म 'इशकजादे' देखना चाहती थीं, लेकिन वक्त ने उनका साथ नहीं दिया और फिल्म की रिलीज से पहले ही उनका निधन हो गया था। उनकी मौत के लगभग डेढ़ महीने बाद 'इशकजादे' रिलीज हुई थी। 10 साल बड़े बोनी कपूर से हुआ था विवाह मोना कपूर जब 19 साल की थी तो उनका विवाह अपने से 10 साल बड़े बोनी कपूर से हुआ। यह एक अरेंज्ड मैरिज थी और दोनों ही इस विवाह से खुश थे। अर्जुन कपूर और अंशुला के जन्म के साथ सब कुछ ठीक चल रहा था। एक तरफ मोना ने परिवार को ...