सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड होगी अक्षय कुमार की अगली फिल्म:साइंस फिक्शन वाली वेब सीरीज में भी आएंगे नजर, दोनों प्रोजेक्ट्स से उठाया पर्दा
अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में मीडिया से बातचीत की है। अक्षय का कहना है कि वो इस समय दो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसमें से एक साइंस फिक्शन पर बेस्ड वेब सीरीज होगी जबकि दूसरी सेक्स एजुकेशन जैसे टॉपिक पर आधारित फिल्म है। अक्षय का कहना है कि दोनों के स्क्रिप्ट पर काम हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी।
पहली बार वेब सीरीज में काम करते दिखेंगे अक्षय
रेड सी इंटरनेशनल अवार्ड में पहुंचे अक्षय कुमार ने वहां मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की । इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी मच अवेटेड सीरीज 'द एंड' (जिसका नाम बदला जाना है) उसके स्क्रिप्ट पर काम हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।
अक्षय ने बताया कि उनकी ये सीरीज साइंस फिक्शन के साथ एक एक्शन ड्रामा भी होगी। अक्षय इस प्रोजेक्ट के साथ पहली बार वेब सीर...








