टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या:प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने बेसबॉल के बल्ले से पीट-पीटकर मार डाला, नदी में फेंकी लाश
टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर का निधन हो गया। 74 साल की उम्र में उन्हें उनके ही बेटे ने ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का मानना है कि प्रॉपर्टी की लालच में आकर बेटे ने यह कदम उठाया, हत्या के आरोप में बेटे को अरेस्ट कर लिया गया है। वीणा के बेटे पर उन्हें बेसबॉल के बल्ले से हत्या करने और बाद में उनकी लाश को घर ने 90 किलोमीटर दूर सूनसान जंगल में ठिकाने लगाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना की जानकारी टीवी एक्ट्रेस नीलू कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। खबर आने के बाद से ही पूरी टीवी इंडस्ट्री शॉक में आ गई है।
नीलू कोहली ने किया एक्ट्रेस को याद
दरअसल 2 दिन पहले सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक महिला की हत्या से जुड़ा पोस्ट शेयर किया था, जिसे अब एक्ट्रेस नीलू कोहली ने कंफर्म कर दिया है, वो महिला कोई और नहीं बल्कि वीणा कपूर थीं। विरल का पोस्ट शेयर करते हुए नीलू ने लिखा- 'वीण...








