माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का रोल निभाएंगे अक्षय कुमार
खिलाड़ी कुमार अक्सर रियल लाइफ हीरोज की कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाते हैं। जिसमें एंटरटेनमेंट के साथ-साथ देशभक्ति का जज्बा भी देखने को मिलता है। 16 नवंबर को रेस्क्यू डे के मौके पर अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। फिल्म में खिलाड़ी कुमार माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के किरदार निभाने वाले हैं। जिन्होंने साल 1989 में कोयला खदान में फंसे माइनर्स की जान बचाई थी। 16 नवंबर यानी आज के दिन ही जसवंत सिंह गिल भारत के पहले कोल माइनिंग रेस्क्यू को अंजाम दिया था।इस मौके पर दिवंगत इंजीनियर को याद करते हुए केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने लिखा- 1989 में बाढ़ग्रस्त कोयले की खदान से 65 श्रमिकों को बचाने में अहम भूमिका निभाने के लिए स्वर्गीय सरदार जसवंत सिंह गिल जी को हम याद करते हैं। हमें अपने कोल वॉरियर्स पर गर्व है जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बाध...








