Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

एयरपोर्ट पर अपने हमशक्ल से मिले गोविंदा

एयरपोर्ट पर अपने हमशक्ल से मिले गोविंदा

टॉप न्यूज़, What's Hot, मनोरंजन
मुंबई90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा की कॉमेडी फिल्में आज भी देखकर चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। गोविंदा पिछले कुछ सालों से फिल्मों में नजर नहीं आए हैं। हालांकि वो कुछ शोज में मेहमान बनकर जरूर देखे गए हैं। उनकी एक्टिंग और डांसिंग के दीवाने लाखों-करोड़ों में हैं। शनिवार को गोविंदा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता कपूर भी थीं। इस दौरान उनके हमशक्ल भी दिखे जिन्होंने गोविंदा से मुलाकात की और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।23 साल बाद मुलाकात व्यक्ति ने गोविंदा को देखते ही उनके पैर छुए और इसके बाद वह उनसे कुछ बातें करने लगते हैं। व्यक्ति ने बताया कि वह 23 साल बाद उनसे मिले हैं। फोन में गोविंदा के साथ उनकी फोटो दिखाते हैं और कहते हैं वह उनसे पहले मुलाकात कर चुके हैं। गोविंदा उनसे गर्मजोशी के साथ मिलते हैं और मुस्कुराते हैं। यूजर्स के रिएक्शन वीडियो देखकर एकबारगी आप भी...
इस बीमारी की चपेट में वरुण धवन, बोले- बैलेंस बिगड़ गया है

इस बीमारी की चपेट में वरुण धवन, बोले- बैलेंस बिगड़ गया है

मनोरंजन
मुंबईवरुण धवन की फिल्म भेड़िया जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरुण मुख्य किरदार में हैं और वह भेड़िया बनते नजर आएंगे। उनके अपोजिट एक्ट्रेस कृति सेनन हैं। वरुण फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बीच वरुण ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वह वेस्टीबुलर हायपोफंक्शन (Vestibular Hypofunction) नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। कुछ समय उन्हें काम से ब्रेक भी लिया था।प्रेशर में करते थे काम वरुण धवन ने कहा कि कोरोना के बाद चीजें काफी बदल गई हैं। पैनडेमिक ने मानसिक रूप से सभी पर असर डाला है। इंडिया टुडे कॉन्कलेव में पहुंचे वरुण कहते हैं, ‘जिस पल कोरोना के बात जिंदगी सामान्य हुई आपको नहीं लगता कि हम फिर से उसी रेस में वापस चल पड़े? यहां कितने लोग कह सकते हैं कि वो बदल गए हैं? मैंने देखा है कि लोग पहले से ज्यादा मेहनत करने लगे ह...
शोएब इब्राहिम की बहन सबा की शादी, प्री वेडिंग फंक्शन्स में दीपिका कक्कड़ ने लगाए चार चांद

शोएब इब्राहिम की बहन सबा की शादी, प्री वेडिंग फंक्शन्स में दीपिका कक्कड़ ने लगाए चार चांद

मनोरंजन
मुंबई टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। शोएब और दीपिका के फोटोज अक्सर वायरल होते हैं। इन दिनों शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) के प्री वेडिंग फंक्शन्स चल रहे हैं, जिनके फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं और तेजी से वायरल हो रहे हैं।सबा के हल्दी फंक्शन्सशोएब की बहन सबा के शादी के फंक्शन्स जारी हैं और ऐसे में हाल ही में हल्दी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस फंक्शन के फोटोज और वीडियोज शोएब और दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जानकारी के मुताबिक सबा इब्राहिम की शादी की सभी रस्में उनके गांव मौदहा में हो रही हैं। फोटोज-वीडियोज में एक ओर  दिख रहा है कि शोएब खूब एन्जॉय कर रहे हैं तो दूसरी ओर दिख रहा है कि दीपिका भी ननद के फंक्शन्स में च...
राहुल गांधी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट केस, KGF 2 से है कनेक्शन

राहुल गांधी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट केस, KGF 2 से है कनेक्शन

मनोरंजन
मुंबईकांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट का उन्हें साथ मिला था, जिनके साथ उनके फोटोज वीडियोज वायरल हुए थे। इस बीच अब राहुल गांधी  व इंडियन नेशनल कांग्रेस  के कुछ अन्य नेताओं  के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का एक मामला सामने आया है। केजीएफ चैप्टर 2 फेम एमआरटी म्यूजिक ने कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई है।क्या है पूरा मामलाएमआरटी म्यूजिक, बैंगलोर स्थित रिकॉर्ड लेबल है, जिसके पास कन्नड़, हिंदी, तेलुगु और तमिल आदि में 20,000 से अधिक ट्रैक्स के म्यूजिक राइट्स हैं, जिन्होंने साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'केजीएफ चैप्टर 2' (हिंदी) के लिए क्लासिक ओल्ड  म्यूजिक को हासिल करने के लिए बड़ी रकम अदा की है। इस बीच म्यूजिक लेबल की ओर से दावा किया जा रहा है कि इंडियन नेशनल  कांग्रेस ने इस फिल्म के गानों का इस्तेम...
अनुष्का शर्मा ने क्यूट अंदाज में विराट कोहली को किया बर्थडे विश

अनुष्का शर्मा ने क्यूट अंदाज में विराट कोहली को किया बर्थडे विश

मनोरंजन
मुंबईबॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब खबरों में रहती हैं। आज का दिन अनुष्का के लिए काफी खास है क्योंकि आज क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह कहलाने वाले विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट के जन्मदिन के खास मौके पर अनुष्का ने एक प्यारा सा पोस्ट किया है और क्यूट तस्वीरों के साथ बधाई दी है।अनुष्का ने शेयर की विराट की तस्वीरेंअनुष्का ने विराट के जन्मदिन पर चार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विराट का क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। तीन तस्वीरों में विराट जहां मस्तीखोर अंदाज में नजर आ रहे हैं तो एक तस्वीर में वो बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में बेटी का चेहरा नहीं दिख रहा है। विराट की इन तस्वीरों को फैन्स औऱ सेलेब्स खूब पसंद कर रहे हैं। सोश...
27 साल बाद फिर रिलीज हुई शाहरुख खान- काजोल की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, किया तगड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

27 साल बाद फिर रिलीज हुई शाहरुख खान- काजोल की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, किया तगड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मनोरंजन
मुंबई बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहलाने वाले एक्टर शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रिट किया। इस खास मौके पर फैन्स दो तोहफे मिले। एक ओर जहां फिल्म पठान का टीजर रिलीज किया गया तो दूसरी ओर उनकी सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को थिएटर्स में फिर से रिलीज किया गया। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काजल और शाहरुख की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, और ये जोड़ी आज भी हिट है। क्या आप जानते हैं कि 27 साल बाद फिर से रिलीज हुई डीडीएलजे ने कितनी कमाई की...। 25 लाख रुपये का कलेक्शनबता दें कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, 1995 में रिलीज हुई थी और फिल्म न सिर्फ सुपरहिट साबित हुई, बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुई। शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म के मेकर्स की ओर से फिर से फिल्म को पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस आदि पर रिलीज किया गया। एनडीटीवी की ए...
Bigg Boss 16: सलमान खान ने पहली बार साजिद को लगाई लताड़, पूछा- ‘क्या कर रहे हो?’

Bigg Boss 16: सलमान खान ने पहली बार साजिद को लगाई लताड़, पूछा- ‘क्या कर रहे हो?’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई ‘बिग बॉस 16’ में साजिद खान के आने के बाद से विवाद छिड़ा हुआ है। शो में सलमान खान पर उनका पक्ष लेने का आरोप भी लग रहा है। शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में कहा कि जब तक साजिद के सिर पर सलमान का हाथ है और उनका कुछ नहीं बिगड़ सकता। ‘बिग बॉस 16’ को एक महीने हो चुके हैं। अभी तक साजिद के गेम की तारीफ ही होती आई है। अब पहली बार सलमान, साजिद की क्लास लगाएंगे। सलमान उनसे पूछते हैं कि वह शो में किस वजह से हैंसलमान ने पूछा सवाल कलर्स ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान एपिसोड में पूछते हैं कि, ‘साजिद इस घर के अंदर क्या रहे हैं?’ तब साजिद जवाब देते हैं, ‘वक्त आने पे पत्ते दिखाऊंगा।‘ सलमान उनसे कहते हैं, ‘वक्त ना यहां पर नहीं मिलता। आपको निकालने की वजह आप ही दे रहे हो। बात समझ आ रही है कि नहीं?‘  साजिद को बताया दोगला बीते हफ्ते गौतम विज को लेकर साजिद के रवैये को सलमान ने सवाल...
‘कांतारा’ के आगे नहीं टिक पा रहीं हिंदी फिल्में, केआरके ने कहा- ‘बॉलीवुड खुद जिम्मेदार’

‘कांतारा’ के आगे नहीं टिक पा रहीं हिंदी फिल्में, केआरके ने कहा- ‘बॉलीवुड खुद जिम्मेदार’

मनोरंजन
मुंबईऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा‘ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रखा हुआ है। फिल्म ने हिंदी की बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आलम यह है कि ‘थैंक गॉड‘ और ‘राम सेतु‘ की जगह सिनेमाघरों में ‘कांतारा‘ को स्क्रीन दी जा रही है। ‘कांतारा‘ का हिंदी डब वर्जन 14 अक्टूबर को रिलीज हुआ। फिल्म ने तीन हफ्ते पूरे कर लिए और केवल हिंदी में ही इसने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘राम सेतु‘ और ‘थैंक गॉड‘ की हालत खराब है। इस शुक्रवार को जिन फिल्मों ने थियेटर में दस्तक दी है उनके  शुरुआती आंकड़े बहुत  उत्साहजनक नहीं हैं। कमाल आर खान ने इसके लिए  बॉलीवुड के लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया है।केआरके ने किया कटाक्ष केआरके ने  कहा कि ‘कांतारा‘ के कलाकारों को हिंदी दर्शक नहीं जानते फिर भी फिल्म को देखने लोग पहुंच रहे हैं जबकि सुपरस्टार कहे जाने वा...
शिवा के लिए स्पाइडर मैन-सुपरमैन जैसा कोई एक्शन चाहते थे अयान, रणबीर ने खूब बहाया पसीना

शिवा के लिए स्पाइडर मैन-सुपरमैन जैसा कोई एक्शन चाहते थे अयान, रणबीर ने खूब बहाया पसीना

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नई दिल्लीरणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 4 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद भारत की पहली अस्त्रावर्स मूवी OTT पर रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले मेकर्स ने इसका BTS वीडियो रिलीज किया है।...
प्रियंका चोपड़ा ने ‘चीटिंग’ करके जीता था मिस वर्ल्ड कॉम्पटिशन? पूर्व कंटेस्टेंट ने लगाए गंभीर आरोप!

प्रियंका चोपड़ा ने ‘चीटिंग’ करके जीता था मिस वर्ल्ड कॉम्पटिशन? पूर्व कंटेस्टेंट ने लगाए गंभीर आरोप!

मनोरंजन
नई दिल्लीमिस USA पेन्जेंट में मिस टेक्सस R'Bonney Gabriel की जीत के बाद अचानक प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल साल 2000 में मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट को लेकर Leilani McConney ने प्रियंका चोपड़ा पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। तत्कालीन मिस बार्बाडोस और वर्तमान में एक यूट्यूबर बन चुकीं लीलानी ने अपने एक वीडियो में कहा, 'उस वक्त के मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन में धांधली हुई थी और हर कोई जानता था कि प्रियंका चोपड़ा ही जीतने वाली है।'...