दादी के रोल पर अली असगर के बेटे ने कही ऐसी बात, छोड़ दिया औरत बनना
नई दिल्लीअली असगर को द कपिल शर्मा शो में दादी के रोल में काफी पॉप्युलैरिटी मिली थी। हालांकि उनका कहना है कि ये रोल करने के बाद परिवार में उन्हें कभी इज्जत नहीं मिली। अली ने बताया कि एक दिन मेरे बेटे ने मुझसे कहा क्या आपको औरत की तरह तैयार होने के अलावा कुछ भी नहीं आता? मेरे बेटे के इस सवाल ने मुझे अंदर से झकझोर कर रख दिया। जिसके बाद मैंने उस तरह के रोल को करने से मना कर दिया।इससे पहले न्यूज 18 की दिए एक इंटरव्यू में अली ने बताया था कि एक रोज मैं और मेरा पूरा परिवार खाना खा रहा था तभी टीवी पर एक ऐड आने लगा जिसमें बताया गया कि अली एक अन्य एक्टर के साथ काम कर रहे हैं, जहां अली बहू का रोल निभाएंगे और वह एक्टर पुलिस का। जिसे देखकर मेरे बेटे ने मेरी तरफ देखकर कहा- आपको कुछ और आता नहीं हैं?जब मैंने उससे पूछा कि क्यों? क्या हुआ? तब उसने बताया कि उसे स्कूल में सब चिढ़ाते हैं, मैंने उसकी बात को नजरअ...








