Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

अक्षय कुमार दूसरी बार हुए कोविड पॉजिटिव

अक्षय कुमार दूसरी बार हुए कोविड पॉजिटिव

मनोरंजन
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। इसके चलते वह अब कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दरअसल, इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसलिए एक्टर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल के रूप में फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले थे। बता दें, अक्षय दूसरी बार कोविड की चपेट में आएं हैं। इसके पहले वो कोरोना की दूसरी लहर में भी संक्रमित हुए थे। कान्स के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएंकान्स 2022 में इंडिया पवेलियन में हमारे सिनेमा के लिए मैं बहुत एक्साइटेड था, लेकिन दुख की बात है कि मेरी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते अब मैं आराम करूंगा। कान्स के लिए अनुराग ठाकुर आप और आपकी पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।...
कंगना रनोट का तंज:कहा- अजय देवगन कभी खुलकर मेरी फिल्म प्रमोट नहीं करेंगे

कंगना रनोट का तंज:कहा- अजय देवगन कभी खुलकर मेरी फिल्म प्रमोट नहीं करेंगे

मनोरंजन
कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म धाकड़ के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस की यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना के अजय देवगन के बालीवुड की खुशमिजाजी वाले बयान पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा की अजय मेरी फिल्म को कभी प्रमोट नहीं करेंगे। कंगना का अजय-अक्षय पर तंजकंगना ने अपने बयान में कहा, 'अजय देवगन कभी भी मेरी फिल्म को प्रमोट नहीं करेंगे। वो दूसरी फिल्मों को प्रमोट करेंगे लेकिन मेरी फिल्म को नहीं करेंगे। थलाइवी के समय अक्षय कुमार ने मुझे कॉल किया और चुपचाप से बताया कि मुझे तुम्हारी फिल्म बहुत अच्छी लगी, लेकिन उन्होंने मेरी फिल्म का ट्रेलर ट्वीट नहीं किया।' क्या अजय मेरी फिल्म में काम करेंगे?इंटरव्यू में कंगना ने आगे कहा, 'अजय एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में काम करते हैं। लेकिन क्या वह मेरी फिल्म में भी ऐसा कोई रोल करेंगे? अग...
कार्तिक आर्यन ने शेयर किया पेट डॉग के साथ वीडियो, कैप्शन में लिखा- प्रमोशंस के बाद हर रात का रूटीन

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया पेट डॉग के साथ वीडियो, कैप्शन में लिखा- प्रमोशंस के बाद हर रात का रूटीन

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो अपने पेट डॉग के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "प्रमोशंस के बाद हर रात का रूटीन।" बता दें कि एक्टर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। कार्तिक के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 'शहजादा' और 'दोस्ताना 2' में भी नजर आएंगे। ...
‘कान्स फेस्टिवल में जा रहे हो?’ पपराजी ने उर्फी जावेद से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब

‘कान्स फेस्टिवल में जा रहे हो?’ पपराजी ने उर्फी जावेद से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई अपने फैशन से उर्फी जावेद खूब सुर्खियों में रहती हैं। कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है लेकिन यह उनकी खासियत है कि वह इन सबका अपने ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ने देतीं और वही करती हैं जो उन्हें करना होता है। सेलिब्रिटीज से लेकर ट्रोल्स तक जो भी उनके कपड़ों को लेकर कमेंट करते हैं, उर्फी उन्हें जवाब देने में पीछे नहीं रहतीं। इस बार उर्फी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उर्फी ने फ्लोरल प्रिंट ब्लू कलर की साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने रिवीलिंग ब्लाउज पहना। वह अपना बैक फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने बालों का पोनी बनाया है।  एयरपोर्ट पर दिखीं उर्फी उर्फी को देखते ही उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैन्स की भीड़ इकट्ठी हो गई। उर्फी ने उन्हें निराश नहीं किया और सभी के साथ फोटो खिंचाईं। उर्फी बताती हैं कि 'मैं कभी गिर नहीं सकती, साड़ी हो या हील्स हो, मैं कभी गिर नहीं सकती।'  इस वक्त...
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की डायमंड रिंग, फोन और कीमती सामान हुआ होटल के कमरे से चोरी

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की डायमंड रिंग, फोन और कीमती सामान हुआ होटल के कमरे से चोरी

मनोरंजन
नई दिल्ली नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह कुछ दिनों से हिमाचल के मंडी में रह रहे थे। लेकिन यहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, वे जिस होटल में रह रहे थे वहां उनके रूम से डायमंड रिंग, आईफोन और एप्पल घड़ी गायब हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबित शनिवार सुबह रोहनप्रीत जब सोकर उठे तो उन्होंने देखा कमरे से ये सब चीजें गायब हैं। इसके बाद रोहनप्रीत ने होटल मैनेजर और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस, होटल में पहुंच गई। साथ ही पुलिस ने अब इसकी जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस, स्टाफ और होटल के बाकी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। अब देखते हैं कि पुलिस कब तक पता कर पाती है कि सामान किसने चुराया। कमरे से शेयर किया था वीडियो बता दें कि इससे पहले नेहा कक्कड़ ने अपने होटल रूम से वीडियो शेयर किया था...
सुहाना खान ‘द आर्चीज ‘से करेंगी डेब्यू, लाडली बिटिया से शाहरुख खान बोले- ‘तुम कभी भी परफेक्ट नहीं होगी..’

सुहाना खान ‘द आर्चीज ‘से करेंगी डेब्यू, लाडली बिटिया से शाहरुख खान बोले- ‘तुम कभी भी परफेक्ट नहीं होगी..’

मनोरंजन
मुंबई बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लंबे अर्से के बाद ऑनस्क्रीन नजर आएंगे और इस बात से उनके फैन्स काफी खुश और एक्साइटिड हैं। शाहरुख खान के फैन्स डबल खुश हैं क्योंकि किंग खान की लाडली बिटिया सुहाना खान (Suhana Khan) के बॉलीवुड डेब्यू की भी कंफर्म न्यूज सामने आ गई है। जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने 'द आर्चीज' (The Archies) का पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिससे  सुहाना खान, खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और अगस्त्या नंदा (Agastya Nanda) बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। ऐसे में अब शाहरुख खान ने सुहाना खान के लिए एक स्पेशल इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। क्या है शाहरुख खान का इंस्टा पोस्टशाहरुख खान ने सुहाना के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। इस पोस्ट में शाहरुख ने द आर्चीज का पोस्टर शेयर किया है और साथ में कैप्शन में लिखा, ' और याद रखना सुहाना तुम कभी भी परफेक्ट नहीं होगी... ल...
RRR के बाद अब ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार जॉन अब्राहम- जैकलीन फर्नांडिस की ‘अटैक’

RRR के बाद अब ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार जॉन अब्राहम- जैकलीन फर्नांडिस की ‘अटैक’

मनोरंजन
मुंबई हाल ही में राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) की फिल्म आरआरआर (RRR) की ओटीटी प्रीमियर डेट सामने आई और फैन्स काफी खुश नजर आए कि फिल्म 20 मई को जी5 पर प्रीमियर होगी। दूसरी ओर अप्रैल में रिलीज हुई जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'अटैक' (Attack) ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया, लेकिन दर्शकों और क्रिटिक्स ने फिल्म को पसंद किया। हिन्दुस्तान ने भी अपने रिव्यू में अटैक को बॉलीवुड की नई और अच्छी कोशिश बताया था। अटैक में जॉन के साथ ही जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और  रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) प्रमुख किरदारों में थे। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब फिल्म ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार है। फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की पुख्ता जानकारी सामने आ गई है। 27 मई को अटैक का प्रीमियरजॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत स्टारर अ...
वायरल दुपट्टा सीन को लेकर काम्या पंजाबी से भिड़ीं संगीता घोष, कहा- ‘यह शर्मनाक है कि जो खुद…’

वायरल दुपट्टा सीन को लेकर काम्या पंजाबी से भिड़ीं संगीता घोष, कहा- ‘यह शर्मनाक है कि जो खुद…’

मनोरंजन
मुंबई टीवी सीरियल ‘स्वर्ण घर’ का एक सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस सीन की जमकर आलोचना की गई जहां लॉजिक का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं दिखा। टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने इसी सीन पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा और भड़ास निकाली थी। इस सीन में नजर आ रहीं एक्ट्रेस संगीता घोष ने उनको जवाब दिया है। उन्होंने काम्या पंजाबी के पोस्ट पर लिखे गए एक आर्टिकल शेयर किया और कहा यह शर्मनाक है कि जो खुद इस इंडस्ट्री से हैं वह इसकी आलोचना कर रहे हैं। काम्या पर भड़कीं संगीता वायरल हो रहे सीन में संगीता के गले में दुपट्टा है जिसका एक सिरा कमरे में रखे पंखे में फंस जाता है। सीन में संगीता का गला घुटने लगता है लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि दुपट्टे का दूसरा सिरा ढीला ही रहता है। वायरल क्लिप को शेयर करते हुए काम्या ने लिखा, यही वजह है कि कुछ शानदार एक्टर्स होने के बावजूद वेब और फि...
रणवीर सिंह और शालिनी पांडे को लगेगा झटका! ‘जयेशभाई जोरदार’ के 30% शोज हुए कैंसिल

रणवीर सिंह और शालिनी पांडे को लगेगा झटका! ‘जयेशभाई जोरदार’ के 30% शोज हुए कैंसिल

मनोरंजन
मुंबई 13 मई को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' (Jayeshbhai Jordaar)  रिलीज हुई और पहले दिन महज 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और गानों को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था और इस ही वजह से फिल्म को लेकर भी दर्शकों में क्रेज नहीं दिखा। फिल्म को क्रिटिक्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कुछ खास नहीं बताया। वहीं जयेशभाई जोरदार की रिलीज से पहले ही अभिनेता व क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने फिल्म को डिजास्टर बताया था और उनकी बात सच होती दिख रही है। इस बीच केआरके ने जयेशभाई जोरदार को लेकर एक नया ट्वीट किया है। क्या है केआरके का नया ट्वीटकेआरके ने कुछ ही देर पहले जयेशभाई जोरदार को लेकर एक ट्वीट किया। केआरके ने ट्वीट किया, 'आज जयेशभाई जोरदार के 30 प्रतिशत शोज कैंसिल हो गए हैं, क्योंकि ऑडियंस ही नहीं है। मतलब फिल्म दूसरे ही दिन खत्म हो गई है...
 रैपअप पार्टी में गिन्नी संग झूमे कपिल शर्मा

 रैपअप पार्टी में गिन्नी संग झूमे कपिल शर्मा

मनोरंजन
मुंबई तमाम कयासों के बीच आखिरकार ‘द कपिल शर्मा शो’ थोड़े वक्त के लिए बंद हो रहा है। सेट से कई वीडियोज आए हैं जिसमें शुक्रवार की रात को सभी रैपअप पार्टी करते दिखे। कपिल शर्मा सहित दूसरे एक्टर्स और क्रू मेंबर्स डांस कर रहे हैं। शो एक छोटे से ब्रेक पर जा रहा है और इस साल के आखिर तक वापसी करेगा। कपिल शर्मा और उनके साथी अब वर्ल्ड टूर करने जा रहे हैं जहां वो अमेरिका और कनाडा में अपने शोज करेंगे। रैपअप पार्टी में कपिल के साथ उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और कीकू शारदा नजर आ रहे हैं। मस्ती करते दिखे सभी अर्चना पूरन सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें कोई गाना गा रहा है तो कोई डांस कर रहा है। कपिल शर्मा और गिन्नी स्टेज पर हैं। दोनों ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गाने पर डांस कर रहे हैं। उनके आस-पास दूसरे दूसरे लोगो...