इंस्टाग्राम पर आर्यन खान की नहीं है शाहरुख संग एक भी तस्वीर, सुहाना को भी किया था क्रॉप आउट
मुंबई
बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के बेटे को ड्रग्स केस में क्लिन चिट मिल गई है। शाहरुख खान और आर्यन के फैन्स सोशल मीडिया पर इसे सच्चाई की जीत बताते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एसआईटी ने 2021 कॉर्डेलिया क्रूज शिप ड्रग केस में अपनी चार्जशीट जमा कर दी है और ठोस सबूत नहीं मिलने के चलते आर्यन खान और पांच अन्य को क्लीन चिट दे दी है। बता दें कि आर्यन खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है, हालांकि वो इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं रहते हैं।
शाहरुख संग आर्यन की नहीं है तस्वीरबता दें कि आर्यन खान के इंस्टाग्राम पर कुल 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि उन्होंने अभी तक सिर्फ 24 पोस्ट ही किए हैं। आर्यन खान इंस्टाग्राम पर अधिक एक्टिव नहीं रहते हैं, और उनका पहला पोस्ट 31 दिसंबर 2013 का है। वहीं आर्यन खान ने आ...








