Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

डिलीवरी के कुछ घंटों बाद महिला की मौत:परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

डिलीवरी के कुछ घंटों बाद महिला की मौत:परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के सुखाड़िया मार्ग स्थित एक अस्पताल में बुधवार को महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्नीस वर्षीय महिला को मंगलवार रात लड़का हुआ था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला के इलाज में लापरवाही बरती गई। इसी के चलते महिला की मौत हो गई। महिला का बच्चा स्वस्थ है। गुरुनानक बस्ती की रहने वाली महिला के परिजन बुधवार दोपहर तक संबंधित अस्पताल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अस्पताल के बाहर जमा थे। अस्पताल के बाहर भीड़। जानकारी मिलते ही जुटे परिजन गुरुनानक बस्ती निवासी महिला नूर बेगम (19) की शादी एक साल पहले अकरम खान से हुई थी। महिला गर्भवती थी। मंगलवार देर रात उसे सुखाड़िया मार्ग के जनता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। देर रात उसने लड़के को जन्म दिया। बुधवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जानकारी ...
दुकान से सरसों चोरी करने पर पांच युवक गिरफ्तार:11 बैग लेकर भागे थे, आरोपियों की कार जब्त

दुकान से सरसों चोरी करने पर पांच युवक गिरफ्तार:11 बैग लेकर भागे थे, आरोपियों की कार जब्त

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. दो अलग-अलग दुकानों से सरसों से बैग चोरी करने पर पांच अरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से एक कार भी बरामद की गई है। पांचों ने श्रीगंगानगर की धानमंडी से चोरी की थी। कोतवाली थाने में चोरी के दो मामले दर्ज हुए थे। रायसिंहनगर के 59 आरबी निवासी इंद्राज पुत्र साहबराम और मिर्जेवाला निवासी जगदीप सिंह पुत्र सुखवंत सिंह ने नई धानमंडी स्थित दुकान के आगे से सरसों के 5 और 6 बैग चोरी होने का मामला दर्ज करवाया था। श्रीगंगानगर के रहने वाले है पांचोंपुलिस ने टीम बनाकर इलाके में चोरी की वारदातों से जुड़े युवकों पर नजर रखी। इस दौरान नई धानमंडी से थोड़ी ही दूरी पर स्थित हरदीप सिंह कॉलोनी में रहने वाले युवकों पर शक होने पर थाने लाया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर वारदात को अंजाम देने की बात मानी। इस पर हरदीप सिंह कॉलोनी निवासी साहिल तुली ( 29 ) पुत्र सतपाल तुली, अंकित तुली (25) पुत्र ...
IMA के डॉक्टरों ने राइट टू हेल्थ का किया विरोध:कलेक्ट्रेट तक निकाली वाीन रैली, बोले- नियमों से नुकसान होगा, सरकार करें विचार

IMA के डॉक्टरों ने राइट टू हेल्थ का किया विरोध:कलेक्ट्रेट तक निकाली वाीन रैली, बोले- नियमों से नुकसान होगा, सरकार करें विचार

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टर्स ने शनिवार को राइट टू हेल्थ का विरोध किया। उनका कहना था कि राइट टू हेल्थ के जरिए डॉक्टर्स के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। डॉक्टर्स पर इतने नियम इस राइट टू हेल्थ में लाद दिए गए हैं कि जिनकी पालना करना संभव नहीं है। शहर के सुखाड़िया मार्ग पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल के सामने सभा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राइट टू हेल्थ में बिना डॉक्टर की समस्याएं जाने उन पर नियम लाद दिए गए हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों को इमरजेंसी केस का तुरंत निस्तारण करने के लिए कहा गया है। ऐसे में यह तय नहीं किया गया है कि इमरजेंसी केस कौनसा है और कौनसा नहीं। हर बीमार आदमी की स्थिति इमरजेंसी वाली ही होती है। ऐसे में यह कैसे तय हो कि इमरजेंसी केस किसे माना जाए। हड़ताल के दौरान खाली पड़ा प्राइवेट अस्पताल। कलेक्ट्रेट तक निकाली वाहन...
घड़साना पुलिस की कार्रवाई:4 किलो डोडा पोस्त सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया विशेष अभियान

घड़साना पुलिस की कार्रवाई:4 किलो डोडा पोस्त सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया विशेष अभियान

श्री गंगानगर
अनूपगढ. घड़साना में दिनों दिन नशा बढ़ रहा है लेकिन मगर नशा बेचने वालों पर पुलिस के द्वारा लगाम भी कसी जा रही है। अवैध नशे की रोकथाम के लिए पुलिस के द्वारा ऑपरेशन हंटर चलाया जा रहा है। इसी ऑपरेशन के तहत घड़साना पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए। सखी रोड 4 एसटीआर एक घर से एक व्यक्ति को 4 किलो डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। 4 किलो अवैध डोडा पोस्त की बरामद थाना अधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि आरोपी जैलदार सिंह (29) पुत्र प्रितम सिंह निवासी वार्ड नं.09, 4 एसटीआर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच रावला पुलिस को सपुर्द कर दी हैं। थाना अधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार नशे की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया है और वहीं घड़साना पुलिस ने नशे के खिलाफ लगातार तीसरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसी अभियान के तहत एसआई संपत राम अपनी...
कार में डोडा पोस्त छोड़ फरार:पुलिस को मिली थी इलाके में डोडा पोस्त लाने की जानकारी, मौके से मोबाइल बरामद

कार में डोडा पोस्त छोड़ फरार:पुलिस को मिली थी इलाके में डोडा पोस्त लाने की जानकारी, मौके से मोबाइल बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर.सदर थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार रात कार में चार किलो डोडा पोस्त बरामद किया। मौके से एक मोबाइल भी मिला है। पुलिस इस मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस को इस इलाके में डोडा पोस्त लाने की जानकारी मिली थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम गांव पांच वाई में पहुंची तो वहां मौके पर कार में युवक नजर आया। पुलिस को देख मौके पर कार और मोबाइल छोड़कर फरार हो गया। सदर थाने के एसआई बाबूसिंह गुरुवार को टीम के साथ गश्त के लिए निकले थे। इसी दौरान कार में युवक नजर आया। पुलिस टीम को देखकर युवक घबरा गया और मौके पर अंधेरे का फायदा उठाकर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो इसमें चार किलो पोस्त रखी मिली। संभवत: आरोपी इस पोस्त को इलाके में बेचने के लिए लाया था लेकिन इससे पहले ही पुलिस की नजर उस पर पड़ गई। पुलिस को कार में एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। इस मोबा...
कोतवाली एरिया में डेढ़ माह में लूटे 6 मोबाइल फोन:किसी ने बिना बिल खरीदे नहीं, घर से ही बरामद, अपील-पीड़ित पहचान कर ले जांए

कोतवाली एरिया में डेढ़ माह में लूटे 6 मोबाइल फोन:किसी ने बिना बिल खरीदे नहीं, घर से ही बरामद, अपील-पीड़ित पहचान कर ले जांए

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. माेबाइल फाेन लूट के आराेप में गिरफ्तार किए गए करणी मार्ग निवासी रितिक वाल्मीकि पुत्र चांद वाल्मीकि तथा लवप्रीत मजहबी सिख पुत्र गुरजिंद्रसिंह मजहबी सिख से लूटे गए 6 माेबाइल फाेन बरामद किए गए हैं। आराेपियाें काे काेतवाली थाना के जांच अधिकारी एसआई रामेश्वरलाल बिश्नाेई ने चार दिन पहले गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारी ने बताया कि आराेपियाें ने पैदल जा रहे उड़सर निवासी विशाल बिश्नाेई के हाथ से 6 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे पी ब्लाॅक डिग्गी के पास मोबाइल फोन छीना और माेटरसइकिल पर भाग गए थे। इनकाे उसी दिन गिरफ्तार कर अगले दिन फाेन बरामद कर माेटरसाइकिल काे जब्त कर लिया था। इसी मामले में अनुसंधान के दाैरान आराेपियाें ने काेतवाली एरिया में ही अन्य 5 माेबाइल फाेन लूटने की वारदातें भी करना बताया। इन माेबाइल फाेन काे आराेपियाें के घराें से बरामद किया गया है। आराेपियाें ने उक्त लूटे गए ...
श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन एक से

श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन एक से

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। सर्दी के मौसम में घने कोहरे के चलते रेलवे द्वारा आंशिक रूप से रद्द की गई श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस गाड़ी का 1 मार्च को फिर से ऋषिकेश तक संचालन शुरू किया जा रहा है। वर्तमान में यह गाड़ी सहारणपुर तक ही संचालित की जा रही है। इस कारण हरिद्वार या ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों का सहारणपुर से गाड़ी बदलनी पड़ रही है। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार गाड़ी संख्या 14712 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश-श्रीगंगानगर 1 मार्च को श्रीगंगानगर से तड़के 4.20 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 3.10 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। इस मार्ग पर जहां-जहां गाड़ी का पूर्व में ठहराव और समय निर्धारित किया गया था। उसमें किसी प्रकार परिवर्तन नहीं किया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14711 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस एक मार्च को दोपहर 1.25 बजे रवाना होगी और रात 00.10 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। गाड़ी संचालन के...
राजकीय विद्यालय में दरी-पट्टियां भेंट

राजकीय विद्यालय में दरी-पट्टियां भेंट

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। विवेकानन्द सेवा ट्रस्ट ने रा.उ.मा.वि. अक्कांवाली में विद्यार्थियों के बैठने के लिए दरी-पट्टियां व स्टेशनरी भेंट की। संरक्षक नरेश चमड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में ट्रस्ट उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जगीरचन्द फरमा, रामसिंह सोढ़ा, पदम प्रकाश तथा प्रधानाचार्य रमा मल्होत्रा, स्टाफ कुलदीप कुमार, रजतपाल, अर्चना यादव, मोहित मिड्ढा आदि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों का अभिनंदन किया। जगीरचंद फरमा ने विवेकानन्द सेवा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी।...
डी.ए.वी. के विद्यार्थियों का हुसैनीवाला बॉर्डर भ्रमण

डी.ए.वी. के विद्यार्थियों का हुसैनीवाला बॉर्डर भ्रमण

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। डी.ए.वी. कॉलेज कला संकाय के विद्यार्थियों ने फिरोजपुर जिले में स्थित हुसैनीवाला बॉर्डर (पंजाब) का भ्रमण किया। इन्होंने भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सिंह के शहीद स्मारक का अवलोकन किया तथा इंडो-पाक बॉर्डर पर रीट्रेट सेरेमनी का आनंद लेने के अलावा डिजिटल ट्रेन डिब्बे के अनुभव के साथ सैन्य साज-सामान के म्यूजियम का भी अवलोकन किया। भ्रमण दल को कला संकाय प्रभारी डॉ. राजेश्वर गोदारा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. सरला सिंगला, डॉ. अनिल सिहाग, डॉ. शिल्पा चौधरी, संजय शर्मा, अनु गोदारा तथा ममता वर्मा भी उपस्थित थी। पर्यटन दल के कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसीपल डॉ. मीनू पूनिया ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए ऐसे भ्रमण व्यक्तित्व विकास में विशेष महत्व रखते हैं। इससे विद्यार्थी इतिहास को करीब से जान पाते हैं। इन विद्यार्थियों ने कला संकाय सदस्यों...
विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे श्रीगंगानगर:ब्राह्मण समाज के लोगों की जानी समस्याएं, कहा ‘समाज बने राजनीतिक रूप से मजबूत’

विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे श्रीगंगानगर:ब्राह्मण समाज के लोगों की जानी समस्याएं, कहा ‘समाज बने राजनीतिक रूप से मजबूत’

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा है कि ब्राह्मण समाज को प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी तथा राजनीतिक रूप से मजबूत बनना होगा। वे बुधवार को श्रीगंगानगर के सर्किट हाउस में समाज के प्रमुख लोगों की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाज के लोगों की संख्या कम नहीं है लेकिन हम खुद की मौेजूदगी का एहसास नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में हमें राजनीतिक महत्व नहीं मिल पा रहा है। विप्र कल्याण बोर्ड करेगा मदद विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि समाज को उनकी ओर से कोई मदद चाहिए तो वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के हित के लिए सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं। समाज चाहे तो इसका लाभ उठा सकता है। समाज के लोग उन्हें अपनी समस्याएं बताएं तो वे इन्हें दूर करने के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष प्रवीण...