Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

नुकसान के मुआवजे के लिए धरना-प्रदर्शन:ग्राहक पंचायत के सदस्य बोले, किसानों को सरसों में पाळे से नुकसान का मिले मुआवजा

नुकसान के मुआवजे के लिए धरना-प्रदर्शन:ग्राहक पंचायत के सदस्य बोले, किसानों को सरसों में पाळे से नुकसान का मिले मुआवजा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन सदस्यों का कहना था कि किसानों को पिछले दिनों तेज सर्दी के दौरान सरसों की फसल में पाळे से नुकसान हुआ है। खास बात यह है कि कई जगह सर्वे की कार्रवाई भी नहीं हुई है। ऐसे में किसान परेशान हैं। कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष मुकेश गोदारा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे इन लोगों का कहना था कि जिले में बड़ी संख्या में किसानों ने सरसों की फसल बोई है। सरसों की फसल जब पकाव पर थी, उसी दौरान तेज सर्दी और पाळे से फसलों को नुकसान हो गया। इससे इलाके के खेतों में कई जगह किसानों की मेहनत खराब हो गई है। इस बारे में किसानों ने कई बार प्रशासन को जानकारी भी दी लेकिन प्रशासन ने इस पर पूरी गंभीरता नहीं दिखाई। इस अवसर पर हुई सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष गोदा...
इमरजेंसी में उतरा आर्मी का पैराशूट:लालगढ़ जाटान से जा रहा था पंजाब, 4 लोग थे सवार

इमरजेंसी में उतरा आर्मी का पैराशूट:लालगढ़ जाटान से जा रहा था पंजाब, 4 लोग थे सवार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर से सटी लालगढ़ जाटान सैन्य छावनी से पंजाब की तरफ जा रहे भारतीय सेना के एक पैराशूट को रविवार को इमरजेंसी हालात में सादुलशहर इलाके के एक खेत में उतरना पड़ा। पैराशूट में चार लोग सवार थे। सेना के अधिकारियों को जानकारी मिलने पर उन्होंने पैराशूट को संभाल लिया। दिन के समय पैराशूट की उड़ान और ऊंचाई पर तेज गर्मी के चलते इन लोगों को इमरजेंसी हालात में यहां उतरना पड़ा। पैराशूट में ये चार लोग पंजाब की तरफ जा रहे थे। खेत में अचानक नजर आया पैराशूट सादुलशहर इलाके के गांव 41 पीटीपी के पास ग्रामीणों को कुछ फीट की ऊंचाई पर आसमान में एक पैराशूट नजर आया तो उनकी उत्सुकता बढ़ गई। धीरे-धीरे यह पैराशूट नीचे आने लगा। पैराशूट जैसे ही जमीन पर पहुंचा ग्रामीण उसके आसपास पहुंच गए और उसे उतरने में मदद की। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत सादुलशहर थाने को दे दी। इस पर थाने का स्टाफ मौके पर पह...
कविता सुनने के लिए संवेदनशील होना जरूरी:लेखक से मिलिए में बोले दोहाकार विजेंद्र शर्मा, कहा आलोचना बुजुर्ग का आशीर्वाद

कविता सुनने के लिए संवेदनशील होना जरूरी:लेखक से मिलिए में बोले दोहाकार विजेंद्र शर्मा, कहा आलोचना बुजुर्ग का आशीर्वाद

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. प्रसिद्ध दोहाकार और कोलकाता में बीएसएफ कमांडेंट विजेंद्र शर्मा ने कहा है कि कविता सुनने के लिए संवदेनशील होना जरूरी है। वे रविवार को सृजन सेवा संस्थान के लेखक से मिलिए कार्यक्रम के तहत शहर के महाराजा अग्रेसन विद्या मंदिर स्कूल में हुए आयोजन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कविता लिखना ही नहीं सुनने के लिए भी व्यक्ति में संवेंदनशीलता होना जरूरी है। इसके बिना काव्य प्रतिभा संभव नहीं है। लेखक से मिलिए कार्यक्रम में संबोधित करते विजेंद्र शर्मा। लिखने के लिए पढ़ना जरूरीउन्होंने कहा कि लेखन के लिए पढ़ना बेहद जरूरी है। वर्तमान पीढ़ी की यही समस्या है कि वे पढ़े बगैर लेखन में आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में लोग सीधे मिर्जा गालिब के लेखन तक पहुंचना चाहते हैं जबकि उन्हें शुरुआत में अन्य शायरों को पढ़कर लेखन की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे स्व...
यज्ञ और भंडारे के साथ स्थापित हुई शिव प्रतिमाएं:​​​​​​​वेद मंत्रों के साथ दी आहुतियां, लोगों ने दिखाया उत्साह

यज्ञ और भंडारे के साथ स्थापित हुई शिव प्रतिमाएं:​​​​​​​वेद मंत्रों के साथ दी आहुतियां, लोगों ने दिखाया उत्साह

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित हनुमान मंदिर में शिव प्रतिमाओं की स्थापना के उपलक्ष्य में शुक्रवार को यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में पिछले छह दिन में शिवपुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा के समापन अवसर पर यज्ञ और भंडारा हुआ।इसमें इलाके के लोगों भागदारी रही। मंदिर परिसर में स्थापित हुआ यज्ञ कुंड मंदिर परिसर में इसके लिए यज्ञ कुंड स्थापित किया गया। इसमें यज्ञ के आचार्य पंडित कैलाश सारस्वत की देखरेख में आयोजन शुरू हुआ। मुख्य यजमान कैलाश अग्रवाल थे। यज्ञ में प्रत्येक ग्रह के लिए अलग-अलग आहुतियां दी गई। सभी लोगों के कल्याण की कामना की गई। यज्ञ के दौरान बनाया गया मंच। मंदिर में स्थापित हुए नर्मदेश्वर महादेवमंदिर में भगवान नर्मदेश्वर महादेव की प्रतिमा की स्थापना की गई है। मंदिर में पिछले छह दिन के दौरान कई प्रमुख आयोजन हुए हैं। शिवपुराण कथा के दौरान ऋषिकेश के रा...
CBEO की 17 सीसी कार्रवाई का विरोध:टीचर्स ने की गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग, बोले-पढ़ाई नहीं हो पा रही

CBEO की 17 सीसी कार्रवाई का विरोध:टीचर्स ने की गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग, बोले-पढ़ाई नहीं हो पा रही

श्री गंगानगर
अनूपगढ़. आज राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा एवं अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के अध्यक्ष जरनैल सिंह के नेतृत्व में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है।संगठनों ने मांग की है कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा 56 विद्यालयों को 17 सीसी नोटिस देने की सिफारिश को रद्द करने किया जाए। जिला उपाध्यक्ष पवन स्वामी ने बताया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बिना धरातल की परिस्थितियों को जांच करते हुए 17 सीसी नोटिस जारी करने की अनुशंसा की है, जो कि घोर अन्याय पूर्ण है। धरातल पर स्थिति यह है कि बहुत से बच्चों के आधार कार्ड और जन आधार कार्ड बने हुए ही नहीं है। ना ही अभिभावक शिक्षकों का सहयोग करते हैं। बार-बार संपर्क करने पर भी अभिभावक शिक्षकों से मारपीट और दुर्व्यवहार करने पर उतारू हो जाते हैं। फिर भी शिक्षकों का दोषी मानते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ...
फसल खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग:हिंदुमलकोट उपतहसील पर किसानों ने किया प्रदर्शन, कहा किसानों की फसलों का हो सर्वे

फसल खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग:हिंदुमलकोट उपतहसील पर किसानों ने किया प्रदर्शन, कहा किसानों की फसलों का हो सर्वे

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. जिले में सरसों की फसल में पाळा पड़ने से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग के संबंध में मंगलवार को किसानों ने हिंदुमलकोट उपतहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि उनकी फसलों के नुकसान के लिए उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। उनका कहना था कि फसलों का सर्वे ही नहीं किया गया है। सरकार फसलों का सर्वे करवाकर नुकसान का मुआवजा दे तो किसानों को लाभ होगा। उपतहसीलदार को ज्ञापन देते ग्रामीण। उपतहसील पहुंचकर नारेबाजीकिसानों ने एडवोकेट मुकेश गोदारा के नेतृत्व में उपतहसील कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि इस बार जिले में बड़ी संख्या में किसनों ने सरसों की फसल बोई है लेकिन पिछले दिनों पड़े पाळे के कारण फसलें नष्ट हो गई। सरसों की फसल पर फलियां तो नजर आ रही है लेकिन तेज सर्दी और पाळे के कारण अंदर से बीज नष्ट हो गए हैं। इससे किसान परेशान हैं।गोदारा ने बत...
एकादशी पर निकाली श्याम बाबा की ध्वज यात्रा:बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते ध्वजाएं लेकर पहुंचे खाटू श्याम धाम मंदिर

एकादशी पर निकाली श्याम बाबा की ध्वज यात्रा:बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते ध्वजाएं लेकर पहुंचे खाटू श्याम धाम मंदिर

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. हर माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निकलने वाली खाटू वाले श्याम बाबा की ध्वज यात्रा बुधवार को भी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और बाबा के भजनों की धुन पर थिरकते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे। जिस भी रास्ते से ध्वज यात्रा निकली श्रद्धालु उत्साह दिखाते नजर आए। कहीं श्रद्धालुओं ने बाबा को धोक लगाई तो कहीं पर श्रद्धालुओं के स्वागत सत्कार की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा जिस भी रास्ते से निकली माहौल बाबा श्याम की भक्ति में रंगा नजर आया।दुर्गा मंदिर से रवाना हुई शोभायात्रा इससे पहले शोभायात्रा सुबह करीब सात बजे विनोबा बस्ती के दुर्गा मंदिर से रवाना हुई और शहर के प्रमुख रास्तों से होते हुए खाटूश्याम धाम मंदिर पहुंची जहां यात्रा के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पैर रखने की जगह नहीं थी। नाचते गाते श्रद्धालुओं के मन में सभी के कल्...
बाबा रामदेव का मेला 31 को:श्रीगंगानगर में तैयारियां शुरू, सुखाड़िया मार्ग पर बनाया विशेष द्वार

बाबा रामदेव का मेला 31 को:श्रीगंगानगर में तैयारियां शुरू, सुखाड़िया मार्ग पर बनाया विशेष द्वार

श्री गंगानगर
​​​​​​​श्रीगंगानगर. लोकदेवता बाबा रामदेव का मेला 31 जनवरी को लगेगा। श्रीगंगानगर के बाबा रामदेव मंदिरों में इसके लिए तैयारियां की जा रही है। मुख्य आयोजन शहर के सूरतगढ़ रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में होगा। शहर के मदन विहार स्थित बाबा रामदेव मंदिर, इंदिरा कॉलोनी और रामदेव कॉलोनी के बाबा रामदेव मंदिर में भी इस दिन श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। शहर के सूरतगढ़ रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए टैंट लगाए जा रहे हैं। वहीं बैरिकेडिंग के लिए भी तैयारियां की जा रही है। मंदिर में दो अलग-अलग गेट से प्रवेश और बाहर निकलने के लिए व्यवस्था रहेगी। मंदिर में प्रसाद वितरण सहित अन्य कार्यों के लिए अलग-अलग सेवादारों को व्यवस्थाएं दी गई है। मंदिर परिसर में लंगर के लिए बाबा रामदेव लंगर समिति की ओर से प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन से जुड़े चितलांगिय...
पुरातत्व संग्रहालय की टीम पहुंची झंडा टिब्बा:मिट्‌टी के बर्तनों के टुकड़े एकत्र किए, प्राचीन सभ्यता से जुड़ी चीजें मिलने की संभावना

पुरातत्व संग्रहालय की टीम पहुंची झंडा टिब्बा:मिट्‌टी के बर्तनों के टुकड़े एकत्र किए, प्राचीन सभ्यता से जुड़ी चीजें मिलने की संभावना

श्री गंगानगर
बीकानेर के पुरातत्व संग्राहलय की टीम ने शनिवार को जिले के जैतसर के गांव पांच जीबी बी में झंडा टिब्बा इलाके का जायजा लिया। पुरातत्व संग्रालय को इस इलाके में सैंधव सभ्यता के बाद की किसी सभ्यता के अवशेष मिलने की संभावना है। टीम ने यहां से कुछ पुराने मृदभांड (मिट्‌टी के बर्तन) के टुकड़े आदि एकत्र किए हैं। टीम शनिवार सुबह झंडा टिब्बा के इन टीलों पर पहुंची। यहां पहले भी मिल चुके हैं अवशेष इस इलाके में पहले भी जोधपुर की जयनारायण व्यास युनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर रिसर्च कर चुके हैं। कुछ साल पहले इन स्कॉलर्स ने यहां जांच की। उस समय कुछ जानकारियां उन लोगों ने जुटाई थीं। अब एक बार फिर विभाग की टीम झंडा टिब्बा पहुंची। यहां पहुंचे लोगों में बीकानेर के पुरातत्व संग्रहालय के सुपरिंटेंडेंट महेंद्र कुमार और सहायक प्रशासनिक अधिकारी शंकरदत्त हर्ष शामिल थे। दोनों के साथ जोधपुर की जयनारायण व्यास यूनिवर्...
आम आदमी पार्टी ने शुरू की चुनावी तैयारी:अगले 15 दिन में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

आम आदमी पार्टी ने शुरू की चुनावी तैयारी:अगले 15 दिन में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. विधानसभा चुनाव में करीब ग्यारह माह शेष रहते आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की हाल ही जयपुर में हुई बैठक में संगठन महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने दिशा निर्देश दिए हैं। पार्टी ने फरवरी की शुरुआत से अगले पंद्रह दिन में अधिकतम सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इस पर जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से बैठक में शामिल सदस्यों ने सहमति दी है। पार्टी के श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अमित कारगवाल ने बताया कि बैठक में संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से जानकारियां लीं और सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा मैंबर्स को पार्टी से जोड़ने के लिए कहा है। हालांकि अब तक इसके लिए कोई अधिकतम सदस्य संख्या निर्धारित नहीं की है। सदस्यों को क्षमता के अनुसार अधिकतम लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया है। जल्द ...