श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। आज दोपहर लगभग 11 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचने पर पुलिसकर्मियों की टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहीराम बिश्नोई व अन्य पुलिस अधिकारियों ने आनंद शर्मा की अगवानी की। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। किसान आन्दोलन के चलते किसान संगठनों द्वारा सोमवार को रेल रोको अभियान के तहत व्यापक असर देखने को मिला। कृषि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किये गए आन्दोलन के तहत विभिन्न संगठनों ने रेलवे स्टेशनों पर धरना देते हुए वहां रेलगाड़ियों का संचालन ठप किया। जिला मुख्यालय पर किसान सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे और इस दौरान वहां धरना शुरू कर दिया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। शहर में लगातार आवारा श्वानों की संख्या में बढोतरी होती जा रही है। इनके द्वारा लोगों पर हमला कर उन्हें चोटिल करने की घटनाएं भी आम हो चली है। इसके बावजूद नगरपरिषद ने इन पर अंकुश लगाने के लिए कुछ नहीं किया। इस करण एक श्वान के काटने से एक युवक वर्तमान में जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहा है। इस युवक के रेबीज होने के कारण इसके परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
जयपुर
लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने व मुकदमे में गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सोमवार को रेल रोको आंदोलन किया गया। इसका असर राजस्थान में भी देखने को मिला। प्रदेश के कई जिलों में किसानों ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा लिया। इससे वहां से गुजरने वाली ट्रेनों को रोका गया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने मथुरा-अलवर पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया।
अजमेर जिले में भी रेल रोको आंदोलन की वजह से इंटरसिटी एक्सप्रेस और भुज-बरेली एक्सप्रेस को अलवर रेलवे स्टेशन पर एहतियात के तौर पर रोक लिया गया। ये दोनों ट्रेन अजमेर नहीं पहुंच सकी। किसान आंदोलन के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे पर भिवानी-रेवाड़ी, सिरसा-रेवाड़ी, लोहारू-हिसार, सूरतगढ़-बठिंडा, सिरसा-बठिंडा हनुमानगढ़-बठिंडा, रोहतक-भिवानी, रेव...
सीमा सन्देश संवाददाता. पदमपुर। जैतसर पुलिया से 32 एमएल तक सड़क का नवीनीकरण 14 करोड रुपए की लागत से होगा। विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर ने शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार भी जताया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)
सीमा सन्देश न्यूज श्रीगंगानगर। रोटरी क्लब रजवाड़ा की तरफ से स्थानीय जुबिन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आज पुरोहित ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान कैंप लगाया गया, जिसमें 52 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)
श्रीगंगानगर (सीमा संदेश) शहर के गोल बाजार स्थित सेतिया ज्वैलर्स में शुक्रवार रात चोरी हो गई। यहां अज्ञात लोगों ने डेढ़ लाख रुपए की नगदी, 15 ग्राम चांदी के सिक्के जिसका वजन करीब 80 ग्राम और सोने चांदी के जेवरातों सहित आर्टीफिशल ज्वैलरी चोरी कर लिए। वारदात की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी से संबंधित साक्ष्य एकत्रित किए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, लेकिन पुलिस घटना स्थल के निकट स्थानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने में जुटी है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन पुलिस ने एक युवक के कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पकड़ा गया आरोपी रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र का निवासी है। टाउन पुलिस थाना प्रभारी दिनेश सारण ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के संबंध में चलाए जा रहे अभियान आॅपरेशन बज्र के तहत थाना स्तर पर गठित टीम शुक्रवार रात गश्त कर रही थी। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। शहर में होने वाली छोटी- बड़ी राजनीतिक सभाओं और अन्य आयोजनों का गवाह रहे रामलीला मैदान की आने वाले दिनों सूरत बदलने वाली है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)
नशीली गोलियां और चिट्टे सहित दो गिरफ्तारश्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। शहर के जवाहरनगर और पुरानी आबादी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो लोगों को मादक पदार्थाें सहित गिरफ्तार किया है। एसपी राजन दुष्यंत के अनुसार जवाहरनगर थाने के एसआई मदन सिंह ने एसएसबी रोड पर दबिश दी। मौके पर कालूराम स्वामी नामक व्यक्ति से 190 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने गंभीरता दिखाई और उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...