Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

जन सेवा हॉस्पिटल रीकोकर्मियों के उपचार के लिए भी अधिकृत

जन सेवा हॉस्पिटल रीकोकर्मियों के उपचार के लिए भी अधिकृत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ रोड पर टांटिया यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित डॉ. एस. एस. टांटिया एमसीएच एंड रिसर्च सेंटर (जन सेवा हॉस्पिटल) राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रीयल डवलपमेंट एंड इनवेशटमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (रीको) के कार्मिकों के उपचार के लिए भी अधिकृत हो गया है। हॉस्पिटल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बलजीत सिंह कुलडिय़ा ने बताया कि रीको ने इस आशय का एक कार्यालय आदेश गत दिनों जारी किया है। जन सेवा हॉस्पिटल में सरकारी कार्मिकों के उपचार की राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (आरजीएचएस) पहले से जारी है। ईएसआईसी अंशधारक भी इसमें लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी सरकारी योजनाओं के अलावा प्रमुख बीमा कम्पनियों के बीमा प्रकरणों के लिए भी जन सेवा हॉस्पिटल अधिकृत है। अत्याधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं तथा ...
किसानों का कमाल! किन्नू से बायो एंजाइम बना कमा रहे लाभ

किसानों का कमाल! किन्नू से बायो एंजाइम बना कमा रहे लाभ

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर।इस इलाके में किन्नू के मौसम की शुरुआत अपने साथ गिरते फल को भी लेकर आती है। इसे किसानों की ओर से पूरी तरह से बर्बाद समझा जाता है लेकिन यह गिरा हुआ फल मिट्टी, पानी, हवा, घटते भूजल, जल प्रदूषण और पूरे पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार के लिए वरदान जैसा भी साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से न केवल पौधों में सुधार किया जा सकता है, बल्कि यह सब्जियों, आलू और अनाज जैसी फसलों पर फफूंदनाशकों और रासायनिक स्प्रे के अंधाधुंध इस्तेमाल को भी रोकने में मदद करता है। किसान इन फलों को अपने किन्नू के खेतों से एकत्र करके कम लागत पर बायो एंजाइम तैयार कर सकते हैं। निकटवर्ती पंजाब क्षेत्र करीब 100 किसानों ने विशेष रूप से किन्नू क्षेत्र में इस बेकार फल किन्नू से बायो एंजाइम बनाना शुरू कर दिया।...
राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू:9.5 डिग्री तापमान, 2 दिन बाद प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी, बीकानेर और शेखावाटी में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू:9.5 डिग्री तापमान, 2 दिन बाद प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी, बीकानेर और शेखावाटी में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर/माउंट आबू उत्तर भारत के बारालाचा दर्रे पर हुई बर्फबारी के बाद हिल स्टेशन माउंट आबू में सुबह और शाम में ठंड का एहसास होने लगा है। आज सोमवार को न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। माउंट आबू में अक्टूबर महीने में तापमान पहली बार 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। इससे पहले साल 2017 में अक्टूबर महीने में 9.4 न्यूनतम और 20 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में हुई बर्फबारी और राजस्थान में नमी कम होने के साथ उत्तरी पश्चिमी हवा शुरू हो चुकी है, जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। माउंट आबू में सोमवार सुबह वादियों में कोहरा छाया रहा। माउंट में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरा छाने लगा है। वहीं ठिठुरन बढ़ने के कारण पहुंच रहे सैलानियों के ...
राजस्थान के 7 जिलों में हुई बारिश:30 से 40 किमी की रफ्तार से से चल रही ठंडी हवाएं

राजस्थान के 7 जिलों में हुई बारिश:30 से 40 किमी की रफ्तार से से चल रही ठंडी हवाएं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण सीकर, नागौर, पाली, जोधपुर सहित 7 जिलों में रविवार को हल्की बारिश हुई। दरअसल, उत्तरी भारत में सर्किय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले दो दिन से 30 से 40 किलोमीटर की गति से ठंडी हवाएं चल रही है। इससे तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में बदलाव हुआ है। बीकानेर व जोधपुर संभाग में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के आसार बने हुए है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर के अलावा कई जिलों में बारिश के संकेत दिए थे। 23 अक्टूबर को भी बादल छाए रहे। कई जिलों में हल्की बरसात हुई थी। 24 अक्टूबर को सुबह पाली, जोधपुर, सीकर व नागौर में बारिश हुई। पाली में तेज बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। इसके बाद से लगातार बादल छाए हुए है। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म ...
बीकानेर, जोधपुर संभाग में कल से बारिश:40-50 KM की स्पीड से चलेगी हवा

बीकानेर, जोधपुर संभाग में कल से बारिश:40-50 KM की स्पीड से चलेगी हवा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान में आज मौसम साफ है, लेकिन कल बदलाव देखने को मिल सकता है। बीकानेर, जोधपुर संभाग में 23 और 24 अक्टूबर को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही वहां के किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। खरीफ की फसल जो कटाई के बाद खेतों या मंडियों में खुली पड़ी है, उसे सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। जयपुर मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जोधपुर संभाग के नागौर, जोधपुर जिलों में 23 और 24 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का प्रभाव राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर के लिए गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जोधपुर और नागौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 अक्टूबर को गंगानगर, ह...
राजस्थान में 23 अक्टूबर से बारिश की चेतावनी

राजस्थान में 23 अक्टूबर से बारिश की चेतावनी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान में मानसून भले ही चला गया हो, लेकिन बारिश का दौर रुक-रुक कर बना हुआ है। राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में 23 और 24 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। उत्तरी भारत और पाकिस्तान के क्षेत्र में सक्रिय होते एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 23 और 24 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर, चूरू और सीकर जिलों के कुछ स्थानों पर 23 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और मेघगर्जन के साथ 30 से 40KM स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती है। उन्होंने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 2 दिन रहेगा। इन दो दिन के अंदर राज्य के उत्तरी भागों में हल्के दर्जे ...
आंदोलनकारियों ने रोकी सूरतगढ़-बठिण्डा गाड़ी

आंदोलनकारियों ने रोकी सूरतगढ़-बठिण्डा गाड़ी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का दिल्ली बॉर्डर पर धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बीच लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा का मामला भी गमार्ता जा रहा है। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 6 घंटे का रेल रोको अभियान चलाया गया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
कुलदीप सिंह केपी सम्मानित

कुलदीप सिंह केपी सम्मानित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन (एटक) की बैठक सोमवार को शिव चौक स्थित एटक कार्यालय में जरनैल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें रोडवेज तथा संगठन हित के अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के मुख्य संरक्षक कुलदीप सिंह केपी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। यूनियन की शाखा श्रीगंगानगर के सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार हरिकृष्ण यादव को सौंपा गया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
स्वदेशी सांस्कृतिक अवधारणा है : प्रो. भसीन

स्वदेशी सांस्कृतिक अवधारणा है : प्रो. भसीन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। प्रमुख शिक्षाविद् प्रो. कैलाश भसीन ने कहा है कि स्वदेशी आर्थिक नहीं, अपितु सांस्कृतिक अवधारणा है। स्वतंत्रता से पहले स्वदेशी देश की आजादी के लिए एक सशक्त माध्यम था। वे सोमवार को अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में स्वदेशी जागरण अभियान के तहत विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
शिविर में नाथांवाला सरपंच की सराहना

शिविर में नाथांवाला सरपंच की सराहना

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। प्रशासन गांवों के संग अभियान के अन्तर्गत सोमवार को यहां नाथांवाला ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। इसकी व्यवस्थाओं को लेकर अतिथियों ने युवा सरपंच संदीपनाथ व उनकी टीम की सराहना की। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में इस शिविर में पहुंचे और इसका लाभ उठाया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...