Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

साइंस

Elit scripta volumus cu vim, cum no vidit prodesset interesset. Mollis legendos ne est, ex pri latine euismod apeirian. Nec molestie senserit an, eos no eirmod salutatus.

सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार

सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली  भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती को पूरा देश उत्सव की तरह मनाने वाला है। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस के उत्सव की शुरुआत 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के खास मौके पर करने का ऐलान किया है। नेताजी के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सुभाष चंद्र बोस का जन्म उड़ीसा के कटक में एक संपन्न बंगाली परिवार में हुआ। बचपन में प्रथम श्रेणी में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद सुभाष चंद्र बोस भारतीय प्रशासनिक सेवा की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए। ये भारतीयों के लिए बड़ी उपलब्धि थी कि उन्होंने इस परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया था। हालांकि उन्हें अंग्रेजों की गुलामी मंजूर नहीं थी। इसलिए भारतीय प्रशासनिक सेवा को बीच में ही छोड़कर वह भारत आ गए। बहुत कम लोगों को पता होगा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्...
ओमिक्रॉन वैरिएंट की सीटी वैल्यू क्या है, सीटी काउंट कम होना अच्छा या ज्यादा?

ओमिक्रॉन वैरिएंट की सीटी वैल्यू क्या है, सीटी काउंट कम होना अच्छा या ज्यादा?

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली  कोरोना वायरस की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। दावा किया जा रहा है कि ओमिक्रॉन अधिक संक्रामक है। ऐसे में एक बार फिर टेस्टिंग पर जोर दिया जाने लगा है। हर दिन लाखों कोरोना टेस्ट हो रहे हैं ताकि ओमिक्रॉन को बढ़ने से रोका जा सके। आरटी-पीसीआर टेस्ट को संक्रमण का पता लगाने के लिए सबसे भरोसेमंद तरीका माना जाता है। आरटी-पीसीआर टेस्ट में सीटी वैल्यू का पता चलता है। सीटी-वैल्यू कोरोना के टेस्ट प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है। ...
अब काम नहीं कर रहीं एंटीबायोटिक दवाएं, अध्ययन में हुआ खुलासा

अब काम नहीं कर रहीं एंटीबायोटिक दवाएं, अध्ययन में हुआ खुलासा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली  मेडिकल जर्नल द लैंसेट जर्नल में एंटीबायोटिक दवाओं के असर को अब तक से सबसे बड़े अध्ययन की रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इस अध्ययन के मुताबिक, साल 2019 में दुनियाभर में 12 साल से अधिक लोगों को मौत बैक्टीरिया से हुए संक्रमण के कारण हो गई। इस लोगों पर एंटीबायोटिक दवाओं का असर नहीं हुआ। हैरानी की बात है कि एंटीबायोटिक के बेअसर होने से हुई मौतों का ये आंकड़ा हर साल मलेरिया और एड्स से मरने वालों की संख्या से ज्यादा है। मेडिकल टर्म में दवाओं के बेअसर होने की इस अवस्था को एंटी-माइक्रोबियल रेसिस्टेंस (एएमआर) कहते हैं। अध्ययन की रिपोर्ट में चिंता जताई गई है कि वैस् तो इस स्थिति से हर कोई खतरे में है लेकिन विश्व के गरीब देश पर एंटी-माइक्रोबियल रेसिस्टेंस का प्रभाव अधिक हो सकता है। ...
काले ब्लेजर के साथ मलाइका ने पहनी इतनी छोटी ड्रेस, देखने वाले हो रहे हैरान

काले ब्लेजर के साथ मलाइका ने पहनी इतनी छोटी ड्रेस, देखने वाले हो रहे हैरान

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली  मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने ग्लैमरस लुक से सबको हैरान कर देती हैं। फिर वो चाहे ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डेट पर निकलीं हो या फिर किसी शो को जज करने का मामला हो। हर बार उनका ड्रेसिंग सेंस ग्लैमरस ही होता है। वहीं मलाइका इन बोल्ड कपड़ों को इस तरह से कैरी करती हैं कि बिना तारीफ किए कोई रह नही पाता। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल रहा है। जब वो अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा कर रही हैं। मलाइका ने मैगजीन के कवर के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसमे उनका स्टाइल डीवा लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। 48 की उम्र में भी उनकी ग्लोइंग स्किन और फिगर किसी भी नई उम्र की एक्ट्रेस को मात देने के लिए काफी है। कवर फोटोशूट के लिए पर्पल कलर की मैटेलिक ड्रेस में जहां वो बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं ब्लैक फेदर ड्रेस उनके लुक में ऊम्फ फैक्टर ऐड कर रही है।...
रिलेशनशिप में ये चार बातें हैं साइलेंट किलर

रिलेशनशिप में ये चार बातें हैं साइलेंट किलर

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली  शादी या रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी होता समय, विश्वास और प्रयास। रिश्ते में विश्वास होने के साथ ही वक्त के साथ रिलेशनशिप में मजबूत होता है। वहीं अगर किसी रिलेशनशिप में 'प्रयास' की भी अहम भूमिका है। अगर आप या आपका पार्टनर रिश्ते को बनाए रखने के लिए कोशिश नहीं करते तो टकराव होने की संभावना बन जाती है। ये प्रयास न करने की एक वजह कपल की सोच का अलग अलग होना हो सकता है। कई बार आप या आपका पार्टनर अनजाने में वही गलती बार बार दोहराता है, जिससे रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। लेकिन इसकी वजह होती है नासमझी और प्रयास न करना। ऐसे में रिलेशनशिप की चार बातें धीरे धीरे रिश्ते को खत्म कर सकती है। कपल के बीच दूरी बढ़ाने के लिए ये चार बातें बड़ा रोल निभाती हैं। ये किसी भी रिलेशनशिप में साइलेंट किलर की तरह होती हैं।...
रोमांचक सफर पर जाने का है मन तो उत्तराखंड के ये चार भुतहा जगहें हैं बेस्ट

रोमांचक सफर पर जाने का है मन तो उत्तराखंड के ये चार भुतहा जगहें हैं बेस्ट

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली भारत अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां के पहाड़, झरने-झीलें और जंगल हर किसी का मन मोह लेती हैं। लेकिन अगर आप अपनी यात्रा को अधिक रोमांचित बनाना चाहते हैं तो भारत की ऐसी अजब गजब जगहों पर जा सकते हैं, जिसकी कहानियां और दृश्य आप कभी न भूल पाएं। उत्तराखंड पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह में से हैं, जहां की खूबसूरती बहुत अनोखी है। यहां कई हिल स्टेशन हैं, तो वहीं धार्मिक और दार्शनिक स्थलों की भरमार हैं। लेकिन उत्तराखंड खूबसूरती के साथ ही मशहूर है अपनी भुतहा जगहों के लिए। यहां कई ऐसी डरावनी जगहें हैं, जो आपकी यात्रा को अधिक रोमांचक बना सकती हैं। सरकार उत्तराखंड की इन डरावनी जगहों को घोस्ट टूरिज्म के तौर पर प्रचार कर रही है। अगर आप उत्तराखंड जा रहे हैं तो इन भुतहा पर्यटन स्थलों पर भी घूमने जा सकते हैं।...
क्या आप भी अक्सर एलर्जी की समस्या से रहते हैं परेशान

क्या आप भी अक्सर एलर्जी की समस्या से रहते हैं परेशान

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली बदलते मौसम के साथ अक्सर लोग तरह-तरह की एलर्जी का शिकार हो जाते हैं। मौसम के अलावा कुछ लोगों को  फूलों से पराग, धूल या गंदगी से भी एलर्जी हो सकती है। मौसम बदलने के साथ होने वाली एलर्जी की समस्या को सबसे सामान्य और आम माना जाता है। इसके कारण लोगों को लगातार छींक आने, बुखार या त्वचा संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। एलर्जिक राइनाइटिस एक इसी तरह की आम समस्या है, जिसमें एलर्जी के कारण आपके वायुमार्ग में सूजन और संवेदनशीलता हो जाती है।  स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एलर्जी किसी भी तरह की हो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिए दैनिक जीवन में योग को शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। योग के माध्यम से एलर्जी के लक्षणों को कम करते हुए आसानी से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका रोजाना अभ्यास क...
कब मिलेगी दुनिया को कोरोना से मुक्ति? डब्लूएचओ ने किया स्पष्ट

कब मिलेगी दुनिया को कोरोना से मुक्ति? डब्लूएचओ ने किया स्पष्ट

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली पूरी दुनिया इस समय कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण के कारण परेशान है। कोरोना का बेहद संक्रामक माने जाने वाला यह वैरिएंट भारत के लिए भी गंभीर समस्या का कारण बना हुआ है। पिछले एक महीने के भीतर ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण रोजाना संक्रमण के मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है। लगभग दो साल से कोरोना के कारण परेशान लोगों के मन में इस समय सिर्फ एक ही बात चल रही है कि आखिर इस समस्या से दुनिया को छुटकारा कब मिल पाएगा? हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने राहत भरी जानकारी देते हुए संकेत दिए थे कि समय के साथ कोरोना का वायरस कमजोर होता जा रहा है, ऐसे में आने वाले वर्षों में कोरोना भी इन्फ्लूयंजा वायरस की तरह ही रह जाएगा। हालांकि इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख डॉ टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने जो बातें कही हैं वह निश्चित ही डराने...
प्लेन साड़ी को इन ब्लाउज के साथ करें मैच, दिखेंगी खूबसूरत

प्लेन साड़ी को इन ब्लाउज के साथ करें मैच, दिखेंगी खूबसूरत

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली साड़ी ऐसा परिधान है जिसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। अलग तरीके और डिजाइन की साड़ी को हर मौके के हिसाब से पहन कर आप स्टाइलिश, ग्लैमरस और एलिगेंट लग सकती हैं। फिर वो चाहे किसी ऑफिस की पार्टी या फिर कॉकटेल पार्टी। हर मौके पर साड़ियां अलग लुक देती हैं। किसी भी प्लेन साड़ी को आप चाहें तो अलग तरीके से स्टाइल कर पहन सकती हैं। प्लेन साड़ी जहां सिंपल से ब्लाउज के साथ किसी भी ऑफिस की मीटिंग में पहनी जा सकती हैं। तो वहीं इसे किसी पार्टी में आप अलग तरीके से स्टाइल कर पहन सकती हैं। तो चलिए जानें कि किस तरह की स्टाइल कर इसे पहना जा सकता है।  प्लेन साड़ी को आप चाहे तो हैवी वर्क वाले ब्लाउज के साथ पेयर कर पार्टीवियर लुक दे सकती हैं। मिरर वर्क वाले ब्लाउज के साथ जान्हवी कपूर इस सिंपल सी प्लेन साड़ी में शानदार नजर आ रही हैं। जिसे देख फैशन इंस्पिरेशन ली जा सकती है। ...
आज की रसोई: हरी मटर और आलू को मिलाकर बनाएं स्नैक

आज की रसोई: हरी मटर और आलू को मिलाकर बनाएं स्नैक

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली सर्दियों के मौसम में हरी मटर को लोग बहुत पसंद करते हैं। सब्जी से लेकर ईवनिंग स्नैक्स के रूप में मटर खाना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। तो इस बार हरी मटर से तैयार करें कबाब। जिसका स्वाद बड़ों से लेकर बच्चों तक हर किसी को पसंद आएगा। आलू के साथ मिलाकर तैयार करें ये कबाब। आगे की स्लाइड में जानें हरे मटर और आलू से बना स्वादिष्ट कबाब। हरे मटर का कबाब बनाने के लिए जरूर होगी ढाई सौ ग्राम हरी मटर, सौ ग्राम आलू, अदरक का एक इंच टुकड़ा बारीक कटा हुआ. दो से तीन हरी मिर्च, तेल, धनिया की पत्ती बारीक कटी हुई, सफेद मिर्च का पाउडर, जीरा, नमक स्वाद के अनुसार। मटर के कबाब बनाने के लिेय सबसे पहले हरी मटर को छीलकर पानी में डालकर पका लें। एक पैन में तेल गर्म करें और उसमे जीरा चटकाएं। जब जीरा चटक जाए तो पकी हुई हरी मटर को डालकर इसके पानी को सुखा लें। अब इस मटर को पैन से निकालकर ठंडा कर लें। ...