अमेरिकी ऊंट ‘लामा’ से कोरोना को मात देने की तैयारी:लामा के शरीर में बनने वाली नैनोबॉडीज कोरोना पीड़ित की नाक में स्प्रे करके वायरस को मात देंगे वैज्ञानिक, ये अल्फा-बीटा वैरिएंट्स पर भी असरदार
दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले लामा यानी ऊंट के शरीर में बनने वाली नैनोबॉडीज कोरोना से लड़ने में इंसान की मदद कर सकती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है, नैनोबॉडीज प्रोटीन के मिलकर बनी होती हैं। वायरस से लड़ने वाले इस प्रोटीन को कोरोना पीड़ितों की नाक में स्प्रे के रूप में दिया जा सकता है। ये नैनोबॉडीज एक तरह की एंटीबॉडीज ही हैं।
रिसर्च करने वाले ऑक्सफोर्डशायर के रोजालिंड फ्रैंकलिन इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं के मुताबिक, इन अमेरिकी ऊंट में बनने वाली नैनोबॉडीज कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट्स से लड़ सकती हैं। कोरोना से संक्रमित जानवरों में ये नैनोबॉडीज देने पर उनके लक्षणों में कमी आई।
इन नैनोबॉडीज को लैब में बड़े स्तर पर तैयार किया जा सकता है, जो इंसानों के लिए ह्यूमन एंटीबॉडीज का सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला एक विकल्प साबित हो सकती हैं।
अमेरिकी ऊंट लामा को फिफी भी कहते हैं। प्रयोग क...








