समझें वजन बढ़ने और घटने का साइंस:सिर्फ 1 हफ्ते कम नींद लेने से भी वजन एक किलो तक बढ़ सकता है
अधिक वजन हृदय रोग, डायबिटीज, स्ट्रोक और कुछ विशेष प्रकार के कैंसर का प्रमुख कारण है। ऐसे में वजन को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। वेट मैनेजमेंट प्रोग्राम से एक माह में 3 किलो तक वजन को कम किया जा सकता है। अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन भी इसकी पुष्टि करता है। फोर्टिस हॉस्पिटल की चीफ क्लीनिकल न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. सीमा सिंह से जानिए, 5 तरीकों जो आपको वजन घटाने में मदद करेंगे...
1. नाश्ते में लें हाई प्रोटीन: 60% तक घटेगी भोजन की इच्छायूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में पब्लिश रिसर्च कहती है, कार्बोहाइड्रेट की तुलना में प्रोटीन को पचाने के लिए शरीर को अधिक कैलोरी खर्च करनी पड़ती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी कहती है, दिन भर ली जाने वाली कुल कैलोरी में यदि प्रोटीन की मात्रा 25 फीसदी तक बढ़ा दी जाए तो भूख की इच्छा 60 प्रतिशत तक कम हो जाती है,...








