स्पेस वेडिंग का सपना होगा सच:अमेरिकी कंपनी ने बनाया स्पेस बैलून, एक लाख फीट ऊंचाई पर शादी कर सकेंगे; 93 लाख रुपए में होगी एक ट्रिप
अब स्पेस वेडिंग का सपना भी सच हो सकेगा। स्पेस बैलून में बैठकर 1 लाख फीट की ऊंचाई पर शादी की जा सकेगी। फ्लोरिडा की कंपनी स्पेस पर्सपेक्टिव ने खास तरह का स्पेस बैलून तैयार किया है। इसका आकार एक फुटबॉल स्टेडियम के बराबर है। एक बार स्पेस बैलून से सफर करने के लिए 93 लाख रुपए देने होंगे। यह यात्रा 2024 से यात्रा की जा सकेगी।
बैलून को 30 किलोमीटर ऊंचाई तक पहुंचने में 2 घंटे लगते हैं। वापसी के दौरान इसे पानी में उतारा जाएगा।
एक साथ 8 लोगों को ले जाएगाकंपनी का दावा है, कई लोगों ने इस सफर के लिए बुकिंग भी करा दी है। वहीं, कुछ लोगों ने वेडिंग के लिए इसे चुना है। स्पेस बैलून एक बार में 8 लोगों को लेकर जाएगा। यह सफर 6 घंटों का होगा। इसके लिए एडवांस बुकिंग जून के अंतिम सप्ताह से शुरू की जा चुकी है। कंपनी के मुताबिक, कॉर्पोरेट इवेंट और बर्थडे जैसे सेलिब्रेशन के लिए भी इसे बुक किया जा सकता है।
...








