Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

विराट कोहली ने U-19 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले युवा क्रिकेटरों को क्या ‘गुरु-मंत्र’ दिया, कप्तान यश धुल ने किया ​खुलासा

विराट कोहली ने U-19 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले युवा क्रिकेटरों को क्या ‘गुरु-मंत्र’ दिया, कप्तान यश धुल ने किया ​खुलासा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम आज शाम को अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup-2022) के फाइनल में इंग्लैंड से टक्कर लेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एंटीगा के नॉर्थ साउंड स्थित सर विविय रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले सीनियर टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने युवा क्रिकेटरों को फाइनल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। अपनी कप्तानी में भारत को 2008 में अंडर-19 चैंपियन बना चुके कोहली ने युवा लड़ाकों को फाइनल मुकाबले से कुछ टिप्स भी दिए थे। इसे लेकर अब अंडर-19 टीम के कप्तान यश धुल (Yash Dhull) ने खुलासा किया है। धुल ने बताया है कि कोहली ने बातचीत के दौरान युवा टीम से क्या कहा।...
भारतीय महिला टीम के न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल में हुआ बदलाव

भारतीय महिला टीम के न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल में हुआ बदलाव

स्पोर्ट्स
ऑकलैंड भारतीय महिला क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 फरवरी से वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलनी थी, जो अब 12 फरवरी से शुरू होगी। भारतीय महिला टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां इकलौता टी20 इंटरनेशनल मैच 9 फरवरी को खेला जाना है। इसके बाद पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों को मैच के बीच अधिक समय देने के लिए मेजबान बोर्ड ने शेड्यूल में बदलाव किया है। भारतीय टीम को 9 फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वेन्यू पर पांच वनडे और एक टी20 मैच खेलना था, लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सारे मैच क्वींसटाउन में कराने का फैसला लिया ताकि कोरोना समय के बीच कम यात्रा करनी पड़े। इसके साथ ही दोनों टीमों को मैचों के बीच अधिक समय देने के लिए शेड्यूल में बदलाव किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, 'भारतीय महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच मैचों के शेड्यूल ...
टीम चयन में दखलअंदाजी के आरोप पर सौरव गांगुली ने दिया बयान, कहा- BCCI अध्यक्ष को जो काम करना चाहिए, वह करता हूं

टीम चयन में दखलअंदाजी के आरोप पर सौरव गांगुली ने दिया बयान, कहा- BCCI अध्यक्ष को जो काम करना चाहिए, वह करता हूं

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष के तौर पर चुनौतीपूर्ण 26 महीनों के अंदर कई तरह की आलोचनाओं का सामना किया, जिसमें उन्हें कोविड-19 के कारण पैदा हुई परेशानियों से तो रूबरू होना ही पड़ा, लेकिन उन पर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने और अपने कार्यकाल में महिला क्रिकेट के लिए ज्यादा कुछ नहीं करने के आरोप भी लगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने चयन बैठकों में खुद को शामिल करने और चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोपों को ही सिर्फ खारिज नहीं किया, बल्कि अपने आलोचकों को यह भी याद दिलाया कि बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पहले मशहूर क्रिकेटर थे और 424 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके थे जिसमें 113 टेस्ट शामिल थे। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने की अफवाहें बेबुनियाद हैं। पूर्व चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद...
रोहित की फिटनेस पर अजीत अगरकर ने उठाए सवाल, कहा- MS धोनी, विराट कोहली ने कर दिखाया; हिटमैन के लिए अगले 24 महीने चुनौतीपूर्ण 

रोहित की फिटनेस पर अजीत अगरकर ने उठाए सवाल, कहा- MS धोनी, विराट कोहली ने कर दिखाया; हिटमैन के लिए अगले 24 महीने चुनौतीपूर्ण 

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत के व्हाइट बॉल टीम के कप्तान रोहित शर्मा चोट से उबरने के बाद एक फिर से टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। विराट कोहली के टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित को कप्तान नियुक्त किया। बाद में कोहली को वनडे की कप्तानी से भी हटाकर यह जिम्मेदारी रोहित को सौंपी गई। हालांकि रोहित चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू होने वाली व्हाट बॉल सीरीज में टीम की कप्तानी की भूमिका निभाने को तैयार हैं। रोहित के लिए चोट एक बड़ी समस्या रही है और पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का भी यही मानना है।  ...
मार्नस लाबुशेन हैं सचिन तेंदुलकर के फैन, वर्ल्ड नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज को तेंदुलकर की बल्लेबाजी के पुराने फुटेज देखना पसंद

मार्नस लाबुशेन हैं सचिन तेंदुलकर के फैन, वर्ल्ड नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज को तेंदुलकर की बल्लेबाजी के पुराने फुटेज देखना पसंद

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का मानना है कि जिस तरह से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने खेल खेला, उससे सीखने के लिए बहुत कुछ है। ट्विटर पर एक प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान एक यूजर ने लाबुशेन से तेंदुलकर के बारे में उनकी राय पूछी। लाबुशेन ने जवाब दिया कि वह आज भी तेंदुलकर की बल्लेबाजी के पुराने फुटेज देखते हैं। भले ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आठ साल पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग का कोई अंत नहीं है। प्रशंसकों के अलावा, पेशेवर क्रिकेटर भी उनसे सीखने की इच्छा रखते हैं। सचिन तेंदुलकर पर उनकी राय पूछे जाने पर मार्नस लाबुशेन ने ट्वीट किया, ''अभी भी सचिन तेंदुलकर के बल्लेबाजी की पुरानी फुटेज देखना पसंद है। अविश्वसनीय तकनीक, बहुत कुछ सीखने के लिए कि उन्होंने कैसे खेल खेला।''...
रोहित शर्मा ODI सीरीज में बना सकते हैं स्पेशल रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ने का मौका

रोहित शर्मा ODI सीरीज में बना सकते हैं स्पेशल रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ने का मौका

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज में स्पेशल रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। रोहित पहली बार फुलटाइम कप्तान के रूप में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। भारत को 6 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर रहने वाले रोहित की इस सीरीज में वापसी हो रही है। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित जब पहले वनडे में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेंगे तो उनके पास कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने का मौका होगा। सलामी बल्लेबाज रोहित इस दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। ...
KKR के बॉलिंग कोच ने बताया, टीम को किस तरह के खिलाड़ी खरीदने चाहिए

KKR के बॉलिंग कोच ने बताया, टीम को किस तरह के खिलाड़ी खरीदने चाहिए

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 को लेकर सभी टीमों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। लीग के 15वें सीजन से पहले बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी होनी है।  कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के नए गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 को लेकर अपनी टीम को कुछ सलाह दी है। कोच ने बताया है कि आगामी नीलामी के दौरान उनकी फ्रेंचाइजी को किस तरह के खिलाड़ियों को खरीदने की जरुरत है। केकेआर इस बार चार ही खिलाड़ियों को रिटेन किया है और ऐसे में उसकी नजरें नीलामी के दौरान अच्छे खिलाड़ियों को खरीदने पर है।  भरत अरुण ने बतौर गेंदबाजी कोच फ्रेंचाइजी को दी सलाह समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, केकेआर के बॉलिंग कोच भरत अरुण ने कहा, 'आपको ऐसे खिलाड़ी खरीदने की जरूरत है जो मुश्किल हालात में भी तालमेल बैठा सकें और ये प्लेयर्स किसी भी परिस्थिती में अच्छा प्रदर्शन करने क...
IPL 2022: पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में छोड़कर भारत लौटे लखनऊ के मुख्य कोच एंडी फ्लावर, मेगा नीलामी में लेंगे हिस्सा

IPL 2022: पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में छोड़कर भारत लौटे लखनऊ के मुख्य कोच एंडी फ्लावर, मेगा नीलामी में लेंगे हिस्सा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली मुल्तान सुल्तान्स के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को बीच में ही छोड़ दिया है और इंडियन प्रीमियर लीग 2022 मेगा नीलामी में भाग लेने के लिए भारत के लिए रवाना हुए हैं। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली दो दिवसीय मेगा नीलामी के लिए फ्लावर भारत में होंगे। जिम्बाब्वे के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक एंडी फ्लावर को नई आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा आगामी 2022 सीजन के लिए मुख्य कोच के रूप में जोड़ा गया है। इंग्लैंड के पूर्व मुख्य कोच फ्लावर 2020 और 2021 सीजन में पंजाब किंग्स कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे।...
अथर्व: द ओरिजिन का टीजर हुआ आउट, वायरल हो रहा है महेंद्र सिंह धोनी का महादेव वाला अवतार

अथर्व: द ओरिजिन का टीजर हुआ आउट, वायरल हो रहा है महेंद्र सिंह धोनी का महादेव वाला अवतार

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली मैदान पर लोगों छक्के छुड़ाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एम एस धोनी (M S Dhoni) जल्द ही नए अवतार में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एम एस धोनी ने अपनी ग्राफिक नॉवेल अथर्व द ओरिजिन का टीजर शेयर किया है। इस ग्राफिक नॉवेल में उनके एनिमेटेड अवतार को देखकर फैन्स सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं। सामने आए इस टीजर में एम एस धोनी के सिर पर जटाएं दिख रही हैं और इसमें वो अकेले ही कई राक्षसों से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एम एस धोनी का ये नया अवतार छाया हुआ है।  छा गया सुपरहीरो वाला अवतार  अथर्व द ओरिजिन के इस टीजर में एम एस धोनी को देखने के बाद फैन्स उन्हें सुपरहीरो बताने में जुटे हुए हैं। सामने आए इस टीजर में एम एस धोनी बिल्कुल महादेव के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इस ग्राफिक नॉवेल को धोनी एंटरटेनमेंट के तहत रिलीज किया जाएगा। धोनी एंटरटेनमेंट को एम ए...
एशेज सीरीज 2021 में इंग्लैंड के घटिया प्रदर्शन के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर एश्ले जाइल्स को देना पड़ा इस्तीफा

एशेज सीरीज 2021 में इंग्लैंड के घटिया प्रदर्शन के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर एश्ले जाइल्स को देना पड़ा इस्तीफा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीसी) ने एशेज सीरीज में टीम के घटिया प्रदर्शन को लेकर बोर्ड मीटिंग की, जिसके बाद इंग्लैंड मेंस क्रिकेट टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से पूर्व क्रिकेटर एश्ले जाइल्स को इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल जाइल्स का कार्यभार एंड्रयू स्ट्रॉस संभालेंगे और आने वाले समय में इस पोस्ट के लिए फुल-टाइम रिप्लेसमेंट को लेकर फैसला लिया जाएगा। इस बार एशेज सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी, जहां इंग्लैंड को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की टीम की इस प्रदर्शन के लिए दुनियाभर में थू-थू हुई थी। हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड के रोल पर भी काफी सवाल खड़े हुए हैं। अभी फिलहाल उनके रोल को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। ईसीबी सीईओ टॉम हैरिसन ने कहा, 'पिछले तीन साल में हम एश्ले जाइल्स के कमिटमेंट और इंग्लैंड मेंस क्रिकेट में उनके योगदार के लिए बहुत आभारी हैं।' एशेज से ...