Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

विराट कोहली और रोहित शर्मा में दिखी ‘लीडर और कप्तान’ की जोड़ी, ये है ‘नई टीम इंडिया’

विराट कोहली और रोहित शर्मा में दिखी ‘लीडर और कप्तान’ की जोड़ी, ये है ‘नई टीम इंडिया’

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा था। रोहित शर्मा पहली बार विराट कोहली के कप्तान थे, क्योंकि विराट कोहली अब किसी भी प्रारूप में टीम इंडिया के कप्तान नहीं हैं। वहीं, रोहित शर्मा मौजूदा समय में टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान हैं और पहली बार नियमित कप्तान के रूप में वनडे इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। विराट कोहली भी पहली बार उनकी कप्तानी में खेल रहे हैं, जबकि अहमदाबाद में खेले जा रहे इस वनडे मैच में दोनों के बीच कप्तान और लीडर वाला तालमेल देखने को मिला।  दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी के 17वें ओवर के बाद ड्रिंक्स टाइम हो गया था और जब फिर से मैच शुरू हुआ तो विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने साथ में फील्डिंग सेट की। दोनों के बीच कुछ बातें भी हुईं और फिर मैच शुरू हो गया। इस पूरे वाकये से सा...
ICC ने चुनी U19 वर्ल्ड कप 2022 की मोस्ट वैल्यूएबल टीम, इन खिलाड़ियों को दी जगह

ICC ने चुनी U19 वर्ल्ड कप 2022 की मोस्ट वैल्यूएबल टीम, इन खिलाड़ियों को दी जगह

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने अंडर 19 विश्व कप 2022 के बाद एक मोस्ट वैल्यूएबल टीम का ऐलान किया है, जो टूर्नामेंट की बेस्ट टीम है और इस टीम के कप्तान यश ढुल हैं, जिन्होंने भारतीय टीम को कप्तान के तौर पर खिताब जिताया है। 12 खिलाड़ी इस मोस्ट वैल्यूएबल टीम का हिस्सा हैं, जिसमें आठ देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा खिलाड़ी भारतीय टीम के शामिल हैं, क्योंकि भारत ने टूर्नामेंट जीता है। भारत के तीन खिलाड़ी इस टीम हिस्सा हैं।  मोस्ट वैल्यूएबल टीम में तेज गेंदबाजों में जोश बायडेन, अवैस अली और रिपन मोंडोल जैसे खिलाड़ियों के अलावा ऑलराउंडर टॉम प्रेस्ट हैं और ड्यूनिथ वेलालेज और विकी ओस्तवाल स्पिन का विकल्प प्रदान कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को वेस्टइंडीज में आईसीसी अंडर 19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2022 के लिए उनके रिकॉर्ड तोड़ रन के लिए प...
भारतीय क्रिकेट टीम ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैच खेलने उतरे खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैच खेलने उतरे खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत का यह 1000वां वनडे मैच है। मैच शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने स्टेडियम में स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। देश की मशहूर गायिका का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 साल की थीं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने लता दीदी की याद में एक मिनट का मौन रखा और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे और अब वे काली पट्टी बांधकर ही मैच खेल रहे हैं। 'लता दीदी' के नाम से मशहूर लता मंगेशकर क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन थीं। क्रिक...
लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे सचिन तेंदुलकर

लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे सचिन तेंदुलकर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर से पूरा देश शोक में है। लता मंगेशकर को क्रिकेट देखना काफी पसंद था और विशेष रूप से सचिन तेंदुलकर की वह बहुत शौकीन थीं। सचिन तेंदुलकर भी लता मंगेशकर को काफी मानते थे और वह उन्हें 'आइ' कहकर बुलाते थे। रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर खेल जगत ने शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी देश के महान संगीत सितारों में शामिल लता (92) की बहन ऊषा मंगेशकर और उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार रविवार को शहर के एक अस्पताल में कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण उनका निधन हो गया। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। लता के निधन पर केंद्र सरकार...
जस्टिन लैंगर के इस्तीफे के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एंड्रयू मैक्डॉनल्ड को बनाया अं​तरिम कोच

जस्टिन लैंगर के इस्तीफे के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एंड्रयू मैक्डॉनल्ड को बनाया अं​तरिम कोच

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया ने हेड कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) के शनिवार को कोच पद से इस्तीफा देने के बाद उनका उत्तराधिकारी का चयन कर लिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लैंगर के इस्तीफे के तुरंत बाद ट्वीट कर बताया कि पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू मैक्डॉनल्ड (Andrew McDonald) को टीम का अंतरिम कोच (Intrim Coach) बनाए जाने की जानकारी दी। मैक्डॉनल्ड इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम के असिस्टेंट कोच थे। लेकिन, लैंगर के इस्तीफे के बाद उन्हें टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान दौरे पर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी  ऑस्ट्रेलिया को मार्च में पाकिस्तान का दौरा करना है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच बनने के बाद मैक्डॉनल्ड अब पाकिस्तान दौरे से टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। लैंगर ने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया है। उनके मार्गदर्शन में ऑस्ट्रेलिया ने हाल में पांच टेस्ट मैचों की एश...
अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने की हदें पार, बीच मैदान पर सिगरेट फूंकते पाए गए, अधिकारियों ने लगाई फटकार

अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने की हदें पार, बीच मैदान पर सिगरेट फूंकते पाए गए, अधिकारियों ने लगाई फटकार

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अफगानिस्तान के स्टार ओपनर मोहम्मद शहजाद बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) मैच से पहले धूम्रपान करने के बाद विवादों में हैं। क्रिकेट के मैदान पर धूम्रपान करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और स्टार खिलाड़ी को इसके लिए फटकार लगाई गई है। खिलाड़ी पर डिमेरिट प्वाइंट भी लगाया गया है।  बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में शुक्रवार (4 फरवरी) को मिनिस्टर ढाका और कोमिला विक्टोरियन के बीच होने वाले मैच से पहले शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में धूम्रपान करते पकड़े जाने के बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को बीसीबी मैच अधिकारियों ने फटकार लगाई। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद की खिलाड़ियों के साथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह सिगरेट फूंकते हुए नजर आ रहे हैं। ...
कप्तान रोहित का नया मंत्र- ज्यादा बदलाव की जरुरत नहीं, लेकिन खिलाड़ियों को उनका रोल बताऊंगा; कोहली के बाद भी वैसी ही ब्रांड की क्रिकेट खेलेंगे

कप्तान रोहित का नया मंत्र- ज्यादा बदलाव की जरुरत नहीं, लेकिन खिलाड़ियों को उनका रोल बताऊंगा; कोहली के बाद भी वैसी ही ब्रांड की क्रिकेट खेलेंगे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत के नए पूर्णकालिक सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा ने इच्छा जाहिर की है कि वनडे क्रिकेट में बतौर कप्तान विराट ने जहां से छोड़ा था, वह वहीं से आगे जारी रखना चाहेंगे। रोहित का कहने का मतलब ये है कि भारतीय टीम को बहुत कुछ बदलने की जरूरत नहीं है और वे उसी ब्रांड की क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं, जो कोहली की टीम ने वनडे में खेली थी। खिलाड़ियों को उनके रोल के बारे में पता रहेगा रोहित ने संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, "हमें बदलने के लिए बहुत कुछ नहीं है। कुछ अवसरों पर, ऐसी परिस्थितियां होंगी जहां हमें अपना खेल बदलने की आवश्यकता होगी। अलग-अलग समय पर अलग-अलग काम करने के लिए खुले रहने की जरुरत है और यह एक ऐसी बात है जो हमने की है। ऐसा नहीं है मुझे अंदर आने और चीजों को तेजी से बदलने की जरूरत है। मैं खिलाड़ियों को स्पष्ट कर दूंगा कि उनसे क्या उम्मीद की जाती है।'' ...
शिखर धवन की जगह ईशान किशन करेंगे ओपनिंग, रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया

शिखर धवन की जगह ईशान किशन करेंगे ओपनिंग, रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार (6 फरवरी) से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारत के नए वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में वह ईशान किशन के साथ पारी का आगाज करेंगे, क्योंकि टीम में इस युवा के अलावा कोई विकल्प उपलब्ध नहीं हैं। केएल राहुल दूसरे वनडे से चयन के लिए उपलब्ध होंगे। शिखर धवन और ऋतुराज गायकवाड कोरोना संक्रमित है और क्वारंटीन में हैं। बतौर रिप्लेसमेंट टीम में आए मयंक अग्रवाल अभी क्वारंटीन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसलिए किशन पहले गेम में रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे।...
विराट कोहली और केएल राहुल ने भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम से कहा- जाओ और ट्रॉफी घर ले आओ

विराट कोहली और केएल राहुल ने भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम से कहा- जाओ और ट्रॉफी घर ले आओ

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत की 'यंगिस्तान' रिकॉर्ड पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के लिए आज शाम को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। भारत की युवा टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को करारी मात देकर लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। टीम इंडिया का यह कुल आठवां फाइनल है। यहां तक पहुंचने में सभी खिलाड़ियों ने बखूबी अपना योगदान दिया है। टीम के खिताबी मुकाबले से पहले सीनियर टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने टीम को अपनी शुभकमानाएं दी है। राहुल ने टीम से कहा कि जाओ और ट्रॉफी घर ले आओ।...
ऐतिहासिक 1000वें वनडे में इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया की प्लेइंग XI में मिल सकता है मौका, दीपक हुडा कर सकते डेब्यू

ऐतिहासिक 1000वें वनडे में इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया की प्लेइंग XI में मिल सकता है मौका, दीपक हुडा कर सकते डेब्यू

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचो की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (India vs West Indies, 1st ODI) रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों- शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और नवदीप सैनी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिलहाल उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में पहले वनडे के लिए टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग XI का चयन करने में मुश्किलें आ सकती है। भारत का यह 1000वां वनडे मैच होगा और रोहित शर्मा इस ऐतिहासिक मैच में टीम की कप्तानी करेंगे।  ...