Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

कप्तानी पारी खेलते हुए शादाब खान ने जड़े 9 छक्के, शतक से चूकने पर फैन ने धोनी से कर दी तुलना

कप्तानी पारी खेलते हुए शादाब खान ने जड़े 9 छक्के, शतक से चूकने पर फैन ने धोनी से कर दी तुलना

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान सुपर लीग के जारी सीजन के 8वें मैच में मंगलवार को फैंस को एक हाई स्कोरिंग और रोमांचक मैच देखने को मिला। दोनों ही टीमों की ओर से जमकर चौकों-छक्के लगाए है। मैच में कुल 26 छक्के लगे। हालांकि इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान के लिए ये मैच कभी न भूलने वाला बन गया है। क्योंकि उनकी 91 रनों की शानदार कप्तानी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। उन्होंने इस पारी में 9 छक्के और पांच चौके लगाए। ...
वनडे सीरीज के शुरू होने का इंतजार नहीं कर पा रहे रोहित शर्मा, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बताई अपनी फीलिंग

वनडे सीरीज के शुरू होने का इंतजार नहीं कर पा रहे रोहित शर्मा, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बताई अपनी फीलिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टीम इंडिया के लिए पूर्णकालिक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की ये पहली सीरीज है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।  सीमित ओवरों के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। दक्षिण अफ्रीका का दौरा मिस करने के बाद रोहित बतौर कप्तान खेलने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए सीरीज को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की है।  ...
नस्लवाद आरोपों को लेकर बाउचर मामले की सुनवाई मई तक टली

नस्लवाद आरोपों को लेकर बाउचर मामले की सुनवाई मई तक टली

स्पोर्ट्स
जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच मार्क बाउचर के खिलाफ नस्लवाद के आरोपों में अनुशासनात्मक सुनवाई मई तक के लिए टाल दी गई है। सुनवाई कर रही पैनल के अध्यक्ष एडवोकेट टैरी मोटाउ ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाउचर ने मई में सुनवाई कराने की अपील की थी ताकि वह उनकी ओर से गवाही के लिए दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा खिलाड़ियों को बुला सके। उन्होंने मीडिया से कहा, 'सीएसए मामले की शीघ्र सुनवाई चाहता है क्योंकि कुछ आरोप पुराने हैं। बाउचर अपनी ओर से गवाही से लिये कुछ खिलाड़ियों को बुलाना चाहते हैं लेकिन ये खिलाड़ी 17 फरवरी से एक मार्च तक न्यूजीलैंड और फिर 18 मार्च से 11 अप्रैल तक बांग्लादेश दौरे पर होंगे। दौरों के बीच में सुनवाई से व्यवधान पैदा होगा।' उन्होंने कहा, 'दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मैने मामले की अगली सुनवाई 16 से 20 मई वाले सप्ताह में करने का फैसला किया है।' अपने जमाने के...
फाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए क्या हो सकती है प्लेइंग XI

फाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए क्या हो सकती है प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बुधवार को अंडर -19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। कोरोना महामारी के कारण भारत की तैयारियां काफी बाधित हुई। चार बार की चैम्पियन भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराकर टूर्नामेंट में आगाज किया। इसके बाद हालांकि कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आयरलैंड के खिलाफ बमुश्किल 11 खिलाड़ी जुट सके।  युगांडा के खिलाफ छह रिजर्व खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा गया। भारतीय टीम ने हालांकि आयरलैंड और युगांडा दोनों को हराया और क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को मात दी। अब भारत के पास पूरी मजबूत टीम है और निशांत सिंधू भी संक्रमण से उबर चुके हैं। भारत आईसीसी अंडर -19 विश्व कप के ग्रुप बी की अंक तालिका में शीर्ष पर रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया अंडर -19 ग्रुप डी की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।...
आकाश चोपड़ा की कमेंट्री पर भड़का फैन; कहा- आपके कमेंट्री बंद करते ही टीम जीतने लगेगी

आकाश चोपड़ा की कमेंट्री पर भड़का फैन; कहा- आपके कमेंट्री बंद करते ही टीम जीतने लगेगी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली क्रिकेट के मैदान पर फ्लॉप रहे आकाश चोपड़ा क्रिकेट कमेंट्री में एक ऐसा नाम है, जिससे लगभग हर कोई फैंस परिचित है। टीवी चैनलों पर क्रिकेट कमेंट्री करने के ​अलावा आकाश अपने यूट्यूब चैनल पर भी क्रिकेट, खिलाड़ियों और इससे जुड़ी चीजों का विश्लेषण करते हैं। पूर्व क्रिकेटर साथ ही मैचों से अपनी सटीक विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं। हालांकि कई बार फैंस को उनकी कमेंट्री पसंद नहीं आती है और इससे नाराज होकर वो आकाश को सुनाने भी लगते हैं। हाल ही में एक फैन आकाश की कमेंट्री से भड़के हुए नजर आए। फैन ने आकाश को यहां तक कह दिया कि आप जिस दिन से कमेंट्री करना बंद कर देंगे, उसी दिन से टीम इंडिया जीत की पटरी पर लौटने लगेगी। फैन ने साथ ही कहा कि आकाश जब भी कमेंट्री के लिए आते हैं तो भारत का विकेट गिरना शुरू हो जाता है। हालांकि कमेंटेटर आकाश ने भी फैन के गुस्से का बड़े प्यार से जवाब दिया है।...
हरभजन सिंह ने BCCI को बताया ‘सरकार’, एमएस धोनी के बारे में भी किया ये खुलासा

हरभजन सिंह ने BCCI को बताया ‘सरकार’, एमएस धोनी के बारे में भी किया ये खुलासा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने हर प्रकार की क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है और अब वे एक आईपीएल टीम के साथ सपोर्ट स्टाफ के तौर पर जुड़ने वाले हैं, लेकिन इससे पहले हरभजन सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है और उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को सरकार बताया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में ये भी कहा है कि उनकी दुश्मनी या फिर नाराजगी एमएस धोनी के लिए कभी नहीं रही।  हरभजन सिंह ने न्यूज 18 को इंटरव्यू दिया और इसी दौरान कप्तानी बनने को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "ओह यस! यह भी एक उपलब्धि है जिसके बारे में कोई बात नहीं करता- मेरी कप्तानी। मैं बीसीसीआई में किसी को नहीं जानता था; जो मेरे मामले को आगे बढ़ा सकता था, क्योंकि यह आवश्यक है (राष्ट्रीय कप्तानी के लिए)। यदि आप किसी (शक्तिशाली) के पसंदीदा में से एक नहीं हैं, तो आपको ऐसा सम्मान नहीं मिलता है...
पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में चमका धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट, अफगानी बल्लेबाज का वीडियो वायरल

पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में चमका धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट, अफगानी बल्लेबाज का वीडियो वायरल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2022 में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट का जलवा देखने को मिला। हेलिकॉप्टर शॉट को धोनी का सिग्नेचर शॉट कहा जाता है और पीएसएल 2022 में इस्लामाबाद युनाइटेड और पेशावर जल्मी के बीच रविवार को खेले गए मैच में वही शॉट देखने को मिला। इस्लामाबाद युनाइटेड की ओर से खेल रहे अफगानिस्तानी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने ऐसा हेलिकॉप्टर शॉट जड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। ...
सुनील गावस्कर का दावा- इस गेंदबाज का भविष्य नहीं दिखता, दीपक चाहर को दें मौका

सुनील गावस्कर का दावा- इस गेंदबाज का भविष्य नहीं दिखता, दीपक चाहर को दें मौका

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया अब एक बदलाव के दौर में है, जिसमें रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की भूमिका संभाली है, क्योंकि विराट कोहली ने तीनों प्रारूपों की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व करना था, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट ने उन्हें बाहर बैठने के लिए मजबूर कर दिया। हालांकि, वह अब फिट हैं और 6 फरवरी से शुरू हो रही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में पहली बार नियमित कप्तान के रूप में उतरेंगे। टी20 विश्व कप 2022 के बाद कोच भी बदल चुका है। अब राहुल द्रविड़ टीम के मुख्य कोच हैं ...
लखनऊ की IPL टीम का आधिकारिक लोगो आया सामने

लखनऊ की IPL टीम का आधिकारिक लोगो आया सामने

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली लखनऊ की IPL टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स का आधिकारिक लोगो रिवील हो गया है। लखनऊ की आईपीएल फ्रेंचाइजी ने खुद इसका ऐलान किया है। कुछ ही घंटे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के आधिकारिक ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी गई थी कि हम आज शाम 5 बजे अपने लोगो को रिवील करने वाले हैं और तय समय पर फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक लोगो को फैंस के सामने रखा है। हालांकि, जो वीडियो इससे पहले अनाउंसमेंट के तौर पर रिलीज किया गया था, उसमें दर्जनों लोगो नजर आ रहे थे। आप यहां देख सकते हैं लखनऊ सुपर जाएंट्स के आधिकारिक लोगो को, जिसे सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी ने शेयर किया है। ...
IPL 2022 मेगा ऑक्शन में इन 5 गेंदबाजों पर होगी पैसों की बारिश, आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी 

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में इन 5 गेंदबाजों पर होगी पैसों की बारिश, आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी 

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। भारत और दुनिया भर के कई खिलाड़ियों ने अपना नाम इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के लिए रजिस्टर कराया है। 1200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने इस आयोजन का हिस्सा बनने में अपनी रुचि व्यक्त की है। आईपीएल 2022 के संस्करण में दो नई फ्रेंचाइजी- लखनऊ और अहमदाबाद भी शामिल हैं और इस तरह ये टूर्नामेंट अब 10 टीमों वाला होगा। टूर्नामेंट के ऑक्शन से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उन पांच गेंदबाजों को लेकर भविष्यवाणी की है, जो टूर्नामेंट में काफी महंगे बिकने वाले हैं। ...