Tuesday, June 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

दक्षिण अफ्रीका में होने वाली राष्ट्रमंडल कुश्ती रद्द

दक्षिण अफ्रीका में होने वाली राष्ट्रमंडल कुश्ती रद्द

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के वैरिएंट ओमिक्रान के चलते दुनिया भर में मचे हड़कंप ने जोहानिसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में होने वाली राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप को रद्द करा दिया है। तीन से पांच दिसंबर को होने वाली इस चैंपियनशिप में भारत के 60 पहलवानों को शिरकत करना था, लेकिन कई देशों की ओर से जोहानिसबर्ग की फ्लाइट रद्द किए जाने की सूचना के बाद आयोजकों ने अनिश्चितकाल के लिए चैंपियनशिप को रद्द कर दिया।  उम्मीद जताई जा रही है कि यह चैंपियनशिप अगले वर्ष मार्च माह में आयोजित हो सकती है। भारतीय पहलवानों को चैंपियनशिप में खेलने के लिए एक दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना होना था। उनकी फ्लाइट दोहा से होकर जोहानिसबर्ग जानी थी, लेकिन दोहा से दक्षिण अफ्रीका की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने के बाद फ्लाइट रद्द हो गई थी। ...
सभी टीमें आज सौंपेगी रिटेन खिलाड़ियों की सूची, राहुल-हार्दिक समेत कई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में उतरेंगे

सभी टीमें आज सौंपेगी रिटेन खिलाड़ियों की सूची, राहुल-हार्दिक समेत कई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में उतरेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार मेगा ऑक्शन होने वाला है। यानी फ्रेंचाइजी के पास ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत होगी। बाकी सभी खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे। इस बार राइट टू मैच कार्ड के ऑप्शन को भी हटा दिया गया है। दो नई टीमों को ऑक्शन में उतरे खिलाड़ियों में से तीन-तीन खिलाड़ियों को चुनने की इजाजत दी जाएगी। इसके बाद मेगा ऑक्शऩ होगा। लीग के 15वें संस्करण के लिए रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट देने की आखिरी तारीख आज है। वहीं दो नई टीमें एक दिसंबर से 25 दिसंबर के बीच तीन खिलाड़ियों को चुनेंगी।...
विवादों में राशिद खान और केएल राहुल, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स ने इस मामले में बीसीसीआई से की शिकायत

विवादों में राशिद खान और केएल राहुल, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स ने इस मामले में बीसीसीआई से की शिकायत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 के लिए आठ पुरानी फ्रेंचाइजियों द्वारा खिलाड़ियों की रिटेंशन की सूची गवर्निंग कॉउंसिल के पास जमा हो जाएगी। नियम के मुताबिक आठों टीमों कम से कम तीन और अधिकतर चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं और उसके बाद लीग से जुड़ने वाली दो नई टीमें बचे खिलाड़ियों में से रिटेन करेंगी। हालांकि रिटेंशन से पहले राशिद खान और केएल राहुल चर्चा में हैं। लखनऊ फ्रेंचाइज़ी के मालिक आरपीएसजी ग्रुप पर खिलाड़ियों से संपर्क करने और उन्हें उनकी फ्रैंचाइजियों के खिलाफ उकसाने का आरोप लगा है। इनसाइडस्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों ने बीसीसीआई के पास इस मामले की शिकायत की है। भारतीय बोर्ड ने भी इसपर कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि उन्हें इस बारे में अभी तक मौखिक शिकायत ही मिली है और वह इसपर नजर बनाए हुए हैं। अगर शिकायत सही...
विकलांग खिलाड़ी नहीं जाने दिए गए बहरीन, दृष्टिबाधित महिला खिलाड़ी को एयरपोर्ट से वापस लौटाया

विकलांग खिलाड़ी नहीं जाने दिए गए बहरीन, दृष्टिबाधित महिला खिलाड़ी को एयरपोर्ट से वापस लौटाया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली शालिनी चौधरी की मां सरोज के आंसू थम नहीं रहे हैं। उनकी बेटी की आंखों की रोशनी बचपन में ही चली गई थी। बावजूद इसके उन्होंने शालिनी को एथलीट बनाया। शालिनी और उनकी मां रविवार की शाम तक बेहद खुश थे। आखिर उनकी बेटी को बहरीन में होने जा रहे एशियाई यूथ पैरा गेम्स में खेलने का मौका मिलने जा रहा था।  दोनों मां-बेटी राजस्थान से बहरीन जाने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचे, लेकिन इमिग्रेशन की ओर से उनका वीजा को गलत ठहराते हुए उन्हें वापस लौटा दिया गया। उन्होंने पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से लेकर आयोजकों तक से गुहार लगाई, लेकिन हल नहीं निकला। सिर्फ शालिनी ही नहीं बल्कि डिस्कस थ्रोअर विकास भाटीवाल को भी एयरपोर्ट से लौटना पड़ा।...
कपिल देव ने शेयर किया मूवी का ट्रेलर, कहा- मेरी टीम की कहानी

कपिल देव ने शेयर किया मूवी का ट्रेलर, कहा- मेरी टीम की कहानी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत को अपनी कप्तानी में 1983 में विश्व कप दिलाने वाले दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने '83' मूवी का ट्रेलर साझा करते हुए काफी उत्साहित नजर आए। कपिल ने मूवी को ट्रेलर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी टीम की कहानी'।  कबीर खान ने 1983 में भारतीय टीम द्वारा पहली बार वर्ल्ड कप जीतने की कहानी और खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप के सफर को दर्शाते हुए इस फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं और दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को देखकर रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं और यही कारण है कि दर्शकों को यह काफी पसंद आ रही है। इसमें रणवीर सिंह हूबहू कपिल देव की तरह लग रहे हैं। फिल्म के बाकी किरदार भी किसी मामले में कम नजर नहीं आ...
मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब, रोनाल्डो और लेवानडॉस्की को पीछे छोड़ा

मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब, रोनाल्डो और लेवानडॉस्की को पीछे छोड़ा

स्पोर्ट्स
पेरिस अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन से खेलने वाले लियोनल मेसी बेलोन डी'ओर 2021 के विजेता बने। उन्होंने रिकॉर्ड सातवीं बार यह ट्रॉफी जीती। उनसे ज्यादा किसी ने यह अवॉर्ड नहीं जीता है। 34 साल के मेसी ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बायर्न म्यूनिख के स्टार रॉबर्ट लेवानडॉस्की को पीछे छोड़ यह अवॉर्ड अपने नाम किया।  इसी साल छोड़ा था बार्सिलोना का साथमेसी के लिए यह अवॉर्ड इस लिए भी खास है क्योंकि इसी साल उन्हें स्पैनिश क्लब बार्सिलोना को छोड़ना पड़ा था, जिससे वह पिछले 15 साल से जुड़े थे। इसके बाद वह फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन पहुंचे। मेसी ने 2019 में रिकॉर्ड छठी बार यह खिताब जीता था। 2020 में इस अवॉर्ड शो को कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया था। एक साल के अंतराल के बाद इस साल इसे फिर से शुरू किया गया। बेलोन डी'ओर क्या है?बेलोन डी'ओर अवॉर्ड फ्रांस की फुटबॉल ...
भारतीय महिला फुटबॉल टीम को चिली से 0-3 से मिली शिकस्त

भारतीय महिला फुटबॉल टीम को चिली से 0-3 से मिली शिकस्त

स्पोर्ट्स
मानौस (ब्राजील) भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सोमवार को चार देशों के टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में चिली से 0-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। स्ट्राइकर मारिया उरुतिया (14वें मिनट) ने चिली को पहले हाफ में बढ़त दिलाई जबकि इसिदोरा हर्नांडेज (84वें मिनट) और कारेन अराया (85वें मिनट) ने भारत की वापसी की उम्मीदें तोड़ दी।  भारत ने ब्राजील के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली टीम में तीन बदलाव किए। गोलकीपर अदिति चौहान की जगह एम लिनतोइगांबी देवी को और कमला देवी व डेंगमेई ग्रेस की जगह मार्टिना थोकचोम और मनीषा पन्ना को उतारा। भारत के लिए पहला मौका ब्राजील के खिलाफ गोल करने वाली मनीषा कल्याण ने बनाया, लेकिन छठे मिनट में उनका शॉट सीधा विरोधी गोलकीपर के हाथों में चला गया।  चिली ने इसके बाद मैच पर नियंत्रण बनाया। दायें छोर से मारिया रोजस के क्रॉस पर जेविएरा टोरो के प्रयास को लिनतोइगांबी ने नाकाम किया। एक...
आखिरी गेंद तक चला कानपुर टेस्ट, ड्रॉ के साथ हुआ समाप्त, एक विकेट से जीत से चूकी टीम इंडिया

आखिरी गेंद तक चला कानपुर टेस्ट, ड्रॉ के साथ हुआ समाप्त, एक विकेट से जीत से चूकी टीम इंडिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कानपुर भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। भारत को आखिरी दिन के आखिरी सत्र में जीत के लिए एक विकेट की दरकार थी लेकिन एजाज पटेल और रचिन रविंद्र ने आखिरी विकेट के लिए 52 गेंदों में 10 रन की अटूट साझेदारी की और मैच को ड्रॉ पर खत्म करने में सफल रहे।  पहला टेस्ट ड्रॉभारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। भारत को आखिरी दिन के आखिरी सत्र में जीत के लिए एक विकेट की दरकार थी लेकिन एजाज पटेल और रचिन रविंद्र ने आखिरी विकेट के लिए 52 गेंदों में 10 रन की अटूट साझेदारी की और मैच को ड्रॉ पर खत्म करने में सफल रहे।  भारत ने इससे पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और श्रेयस अय्यर (105) की शतकीय पारी, शुभमन गिल (52) और रविंद्र जडेजा...
कीर्तिमान: रविचंद्रन अश्विन ने हासिल की खास उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में हरभजन को पछाड़ा

कीर्तिमान: रविचंद्रन अश्विन ने हासिल की खास उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में हरभजन को पछाड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कानपुर भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अब भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 80 मैच में 418* विकेट हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया है।  अश्विन ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टॉम लाथम को 52 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके साथ ही उनके विकेटों की संख्या भी बढ़कर 418 हो गई। उनसे आगे अब सिर्फ अनिल कुंबले (619) और कपिल देव (434) ही हैं।...
अहमदाबाद टीम की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल में भाग लेने पर असमंजस

अहमदाबाद टीम की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल में भाग लेने पर असमंजस

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार शामिल होने जा रही अहमदाबाद टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। जहां आईपीएल में भाग लेने वाली सभी टीमें मेगा ऑक्शन से पहले अपने खिलाड़ियों को रिटेन कर नई टीम बनाने की योजना बना रही हैं। वहीं, अहमदाबाद की टीम के अस्तित्व पर सवाल उठ गया है। अहमदाबाद ऐसी टीम है जो पहली बार आईपीएल में भाग लेगी और उसे अपनी स्क्वॉड तैयार करनी है। लेकिन उसके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। वैसे आईपीएल में अभी तक आठ टीमें खेलती थीं लेकिन अब लखनऊ और अहमदाबाद की टीमों के आ जाने से इनकी संख्या बढ़कर 10 हो गई है। ...