Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

जापानी स्टार नाओमी ओसाका को झटका

जापानी स्टार नाओमी ओसाका को झटका

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली जापान की महिला टेनिस स्टार नाओमी ओसाका को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। मेजर टूर्नामेंट में लगातार मिल रही हार का असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा है। ताजा डब्लूटीए रैंकिंग्स में ओसाका शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची से बाहर हो गई हैं। वह पांच स्थान की नुकसान के साथ 12वीं पायदान पर पहुंच गई हैं।
सेन डिएगो ओपन: कैस्पर रूड ने जीता खिताब, फाइनल में कैमरन नौरी को हराया

सेन डिएगो ओपन: कैस्पर रूड ने जीता खिताब, फाइनल में कैमरन नौरी को हराया

स्पोर्ट्स
दुनिया के 10वें नंबर के टेनिस खिलाड़ी नार्वे के कैस्पर रूड ने सेन डिएगो ओपन का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में विश्व के 28वें वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के खिलाड़ी कैमरन नौरी को सीधे सेटों में हराया। रविवार को खेले गए इस खिताबी मुकाबले में रूड ने नौरी को 6-0, 6-2 से शिकस्त दी। इस साल रूड का यह पांचवां एटीपी खिताब है। साल 2021 में उनसे ज्यादा फाइनल किसी भी टेनिस खिलाड़ी ने नहीं जीते हैं।  ...
IPL 2021: केएल राहुल ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2021: केएल राहुल ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
IPL 2021 में पंजाब किंग्स की स्थिति कुछ खास नहीं है। पंजाब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। रविवार को लीग के 48वें मुकाबले में पंजाब का सामना विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को हरा दिया। इस हार के साथ पंजाब के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना और मुश्किल हो गया है। हालांकि पंजाब आईपीएल 2021 में फ्लॉप हो रही है लेकिन पंजाब के कप्तान केएल राहुल लगातार रन बना रहे हैं और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। आरसीबी के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो अब तक कोई भी भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया है। राहुल के नाम हुआ ये रिकॉर्डरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली। इसी के साथ राहुल ने आईपीएल 2021 में अपने 500 रन पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा वह आ...
चहल का चयन न होने से हैरान एमएसके प्रसाद

चहल का चयन न होने से हैरान एमएसके प्रसाद

स्पोर्ट्स
बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बीते महीने 8 सितंबर को आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान किया। स्पिन गेंदबाजी को महत्व देते हुए स्पिनर्स को ज्यादा तरजीह दी गई। चार साल बाद सीमित क्रिकेट में आर अश्विन की टीम इंडिया में वापसी हुई जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा। उनके अलावा मिस्ट्री बॉलर वरुण चक्रवर्ती और राहुल चाहर को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली। जबकि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन विश्व कप टीम में जगह बनाने से चूक गए। उनके अलावा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया। टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर एमएसके प्रसाद ने चहल का चयन न होने पर हैरानी जताई है।...
IPL 2021: क्या हार्दिक पांड्या टी-20 विश्व कप में करेंगे गेंदबाजी?

IPL 2021: क्या हार्दिक पांड्या टी-20 विश्व कप में करेंगे गेंदबाजी?

स्पोर्ट्स
आईपीएल 2021 के लीग चरण में मुंबई इंडियंस के दो मैच बाकी हैं। यह टीम इंडियन प्रीमियर लीग में 12 मैच खेल चुकी है। लेकिन इनमें से किसी भी मैच में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी नहीं की है। आगामी टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया को हार्दिक से गेंदबाजी और बल्लेबाजी में काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। इस बीच हार्दिक ने अपनी फिटनेस को लेकर खुद अपडेट दिया है। ...
36 वर्षीय दिग्गज फुटबॉलर ने जीता मैनचेस्टर यूनाइटेड का ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का ख़िताब

36 वर्षीय दिग्गज फुटबॉलर ने जीता मैनचेस्टर यूनाइटेड का ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का ख़िताब

स्पोर्ट्स
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से सितंबर महीने का 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। 36 वर्षीय रोनाल्डो ने को क्लब ने अगस्त में दोबारा अपने साथ जोड़ा था। रोनाल्डो ने भी क्लब में वापसी का अपने अंदाज में जश्न मनाया था और न्यूकैसल यूनाइटेड के खिलाफ मैनचेस्टर यूनाइटेड की 4-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।...
ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 241 रन बनाकर घोषित की पारी

ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 241 रन बनाकर घोषित की पारी

स्पोर्ट्स
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच गोल्ड कोस्ट के कैरारा ओवल में खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 241 रन बनाकर घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की पहली पारी के आधार पर अभी 136 रनों से पीछे है। ऐसे में कप्तान मेग लैनिंग द्वारा पारी की घोषणा करना चौंकाने वाला फैसला है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 8 विकेट पर 377 रन बनाकर पहली पारी की समाप्ति की घोषणा की थी। टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेली थी। ...
आईआईएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारतीय निशानेबाजों का कमाल

आईआईएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारतीय निशानेबाजों का कमाल

स्पोर्ट्स
स्टार निशानेबाज मनु भाकर की अगुवाई में भारतीय निशानेबाजों ने दांव पर लगे छह स्वर्ण पदक में से चार मेडल जीतकर आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रविवार को पदक तालिका में पहले स्थान हासिल कर लिया। भारत इस प्रतियोगिता में अब तक 14 पदक जीत चुका है। भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया। जिसमें मिश्रित महिला युगल टीम शामिल है। इसके अलावा भारत ने पुरुषों की 10 मीटर राइफल स्पर्धा के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भारत अब तक छह स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक अपनी झोली में डाले हैं। ...
IPL 2021: आज ये बल्लेबाज बिगाड़ सकता है विराट कोहली का खेल

IPL 2021: आज ये बल्लेबाज बिगाड़ सकता है विराट कोहली का खेल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में रविवार को खेले जाने वाले डबल हेडल में पहला मैच रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच होगा। इस मुकाबले में पंजाब को हर हाल में जीत चाहिए वर्ना उसका सफर टूर्नामेंट में यहीं थम जाएगा। वहीं बैंगलोर की अगर टाप दो टीमों में जगह बनानी है तो जीत जरूरी होगा। इस मैच में विराट कोहली के सामने एक खिलाड़ी ऐसा है जिससे पार पाना सबसे बड़ी चुनौती होगी क्योंकि पिछली तीन भिड़ंत में उसने नाबाद रहते हुए बड़ी पारियां खेली है।...
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में मंधाना ने बनाया इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में मंधाना ने बनाया इतिहास

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना पिंक बॉल टेस्ट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद मंधाना ने अपने स्कोर में 20 रन जोड़कर पिंक बॉल टेस्ट का पहला शतक बनाया। वे पिंक बॉल टेस्ट में शतक बनाने वाली दूसरी भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले कोहली ने 2019 बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टीम इंडिया के पहले पिंक बॉल टेस्ट में शतक जमाया था। उन्होंने 136 रनों की पारी खेली थी। वहीं गुरुवार को भारतीय टीम ने पहले दिन 1 विकेट खोकर 132 रन बनाए। बारिश और बैड लाइट के कारण पहले दिन सिर्फ 44.1 ओवर का खेल ही हो पाया। ओपनर स्मृति मंधाना 80 और नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आईं पूनम राउत 16 रन बनाकर नाबाद थीं। यह भारतीय महिला टीम का अब तक का पहला पिंक बॉल टेस्ट मैच है।...