IPL 2021 में पंजाब किंग्स की स्थिति कुछ खास नहीं है। पंजाब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। रविवार को लीग के 48वें मुकाबले में पंजाब का सामना विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को हरा दिया। इस हार के साथ पंजाब के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना और मुश्किल हो गया है। हालांकि पंजाब आईपीएल 2021 में फ्लॉप हो रही है लेकिन पंजाब के कप्तान केएल राहुल लगातार रन बना रहे हैं और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। आरसीबी के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो अब तक कोई भी भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया है।
राहुल के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली। इसी के साथ राहुल ने आईपीएल 2021 में अपने 500 रन पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में लगातार चार सीजन 500 से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल से पहले किेसी अन्य भारतीय बल्लेबाज ने आईपीएल में लगातार चार सीजन 500 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।