56 मिनट में जीतीं सिंधु:दूसरे गेम में 18-20 से पीछे थीं भारतीय खिलाड़ी, यहां से लगातार 4 पॉइंट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु लगातार दूसरे ओलिंपिक गेम्स में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। एक और जीत से उनका मेडल जीतना पक्का हो जाएगा। सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में चौथी सीड जापान की अकाने यामागूची को 56 मिनट में 21-13, 22-20 से हराया। इस मुकाबले में सिंधु दूसरे गेम के दौरान एक समय 18-20 से पिछड़ गई थीं। वहां से उन्होंने लगातार चार पॉइंट अपने नाम करते हुए अंतिम-4 में जगह पक्की कर ली।
सिंधु अब शनिवार को सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगी। इसमें उनका सामना वर्ल्ड नंबर-1 ताइवान की ताई जू यिंग या थाईलैंड की रात्चानोक इंतानोन से होगा। चलिए जानते हैं इस मैच को सिंधु ने किस तरह अपने नाम किया।
सिंधु इस ओलिंपिक में पहले की तुलना में काफी इम्प्रूव्ड खिलाड़ी नजर आ रही हैं।
पहले गेम में एकतरफा जीतपहले गेम में दोनों खिलाड़ियों ने दमदार शुरुआत की और एक समय मुकाबला 6-6 की बराबरी...








