महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल में प्रियंका और भावना मेडल नहीं जीत सकी; बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में हारे
टोक्यो
भारतीय महिला हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीतने का सपना टूटा। ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने भारत को 4-3 से हराया। चौथे और आखिरी क्वार्टर में ब्रिटेन ने चौथा गोल दागकर 4-3 की बढ़त बना ली, जो अंत तक कायम रहा। वहीं 20 किलो मीटर रेस वॉक प्रियंका चौधरी और भावना जाट मेडल जीतने में सफल नहीं हो पाई हैं।
बजरंग पूनिया सेमीफाइनल मेंवहीं 65 किलो वेट में बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में अजरबैजान के पहलवान हाजी अलीयेव से हार गए हैं, इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में ईरान मोर्टेजा घियासी को हराया था। पूनिया ने ईरान के मोर्टेजा घियासी से पीछे चल रहे थे, उसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए चित्त कर दिया। घियासी एशियाई चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट है। बजरंग ने प्री-क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के एर्नाजर अकमातालिवे को हराया। ईरान के मोर्टेजा ने पूर्व अफ्रीकी चैंपियन ट्यूनीशिया के हैथेम दखलौई को हराया।
महिला...








