Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

24 जुलाई को भारत का शेड्यूल:तीरंदाजी मिक्स्ड इवेंट, शूटिंग और वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ी मेडल जीतने के दावेदार; पुरुष और महिला हॉकी टीमें शुरू करेंगी अभियान

24 जुलाई को भारत का शेड्यूल:तीरंदाजी मिक्स्ड इवेंट, शूटिंग और वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ी मेडल जीतने के दावेदार; पुरुष और महिला हॉकी टीमें शुरू करेंगी अभियान

स्पोर्ट्स
टोक्यो टोक्यो ओलिंपिक में शनिवार से अलग-अलग खेलों में मेडल राउंड की शुरुआत हो रही है। इस दिन 11 इवेंट में मेडल का फैसला होगा। इनमें से 4 इवेंट में भारतीय खिलाड़ी भी मेडल के दावेदार हैं। इन इवेंट में भारत को मेडल की उम्मीद तीरंदाजी-मिक्स्ड इवेंटतीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट के तमाम नॉकआउट मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। भारत की दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी को नौवीं रैंक मिली है। यह रैंक शुक्रवार को हुए रैंकिंग राउंड के प्रदर्शन के आधार पर मिली है। प्री क्वार्टर फाइनल में दीपिका-प्रवीण का सामना चीनी ताइपे के एन चाइना लिन और चुन चिन तांग की जोड़ी से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे शुरू होगा। मेडल अपने नाम करने के लिए भारतीय जोड़ी को शनिवार को तीन मुकाबले जीतने होंगे। साउथ कोरिया इस खेल में पावर हाउस है। वेटलिफ्टिंग-वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली मीराबाई चानू दिखा सकती हैं ...
टोक्यो ओलिंपिक 2021:पति अतनु दास नहीं प्रवीण जाधव के साथ बनेगी दीपिका की जोड़ी, तीरंदाजी के रैंकिंग राउंड के प्रदर्शन के बाद फैसला

टोक्यो ओलिंपिक 2021:पति अतनु दास नहीं प्रवीण जाधव के साथ बनेगी दीपिका की जोड़ी, तीरंदाजी के रैंकिंग राउंड के प्रदर्शन के बाद फैसला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो ओलिंपिक कोरोना महामारी के बीच टोक्यो ओलिंपिक की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को तीरंदाजी में रैंकिंग राउंड का आयोजन हुआ। मेडल की उम्मीद भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला सिंगल्स में 663 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहीं। पुरुष तीरंदाजों में प्रवीण जाधव 656 अंकों के साथ 31वें, अतनु दास 653 अंकों के साथ 35वें और तरुणदीप रॉय 652 अंक 37वें पर रहें। भारतीय तीरंदाजी संघ ने मिक्स्ड इवेंट में दीपिका के साथ प्रवीण की जोड़ी बनाने का फैसला किया है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि दीपिका पति अतनु दास के मिक्स्ड इवेंट में उतरेंगी। लेकिन, प्रवीण ने रैंकिंग राउंड में बेहतर प्रदर्शन किया। लिहाजा दीपिका-प्रवीण की जोड़ी बनाने का फैसला किया गया। दीपिका और प्रवीण को मिलाकर 1319 अंक हुए। इस तरह उनकी जोड़ी को मिक्स्ड इवेंट में 9वीं रैंक मिली। उम्मीद से कमतर रहा दीपिका का प्रदर्शनमहिला सिंगल्स रैंकिंग...
ओलिंपिक पर कोरोना का साया:3 खिलाड़ी सहित 19 लोग कोरोना संक्रमित; ओपनिंग सेरेमनी में सम्राट नारुहितो और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन मौजूद रहेंगी

ओलिंपिक पर कोरोना का साया:3 खिलाड़ी सहित 19 लोग कोरोना संक्रमित; ओपनिंग सेरेमनी में सम्राट नारुहितो और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन मौजूद रहेंगी

स्पोर्ट्स
टोक्यो कोरोना के बीच टोक्यो ओलिंपिक 2020 की आधिकारिक शुरुआत आज से हो गई। हालांकि ओपनिंग सेरेमनी शाम 4.30 बजे से है। इस बार ओलिंपिक में करीब 11,238 खिलाड़ी 33 खेलों में 339 गोल्ड के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। शुक्रवार को तीन खिलाड़ियों सहित 19 लोगों के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया। आयोजकों की ओर से जारी कोरोना अपडेट में बताया गया है कि खेल गांव में रहने वाले चेक गणराज्य के रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल सहित कुल तीन खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके साथ ओलिंपिक की तैयारी में जुटे 10 कर्मचारी, तीन पत्रकार और तीन ठेकेदार भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं अब तक 106 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 11 खिलाड़ी हैं। ओपनिंग सेरेमनी में 950 लोग ही भाग लेंगेटोक्यो ओलिंपिक में कोरोना की वजह से दर्शकों की इंट्री नहीं दी गई है। वहीं ओपनिंग सेरेमनी में 950 लोग ही भाग लेंगे। ओ...
ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी आज, भारत को किस दिन कौन से खेल में मिल सकता है मेडल? कौन से भारतीय हैं पदक के बड़े दावेदार?

ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी आज, भारत को किस दिन कौन से खेल में मिल सकता है मेडल? कौन से भारतीय हैं पदक के बड़े दावेदार?

स्पोर्ट्स
आज टोक्यो ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी है। इसके साथ ही दुनिया के सबसे बड़े खेल इवेंट का आगाज होगा। इस बार इन खेलों की 18 इवेंट्स में 127 भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। ये ओलिंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है। भारत को शूटिंग, रेसलिंग, बॉक्सिंग जैसे खेलों में एक से ज्यादा पदक की उम्मीद है। वहीं, हॉकी, तीरंदाजी, वेटलिफ्टिंग और जेवलिन थ्रो जैसी इवेंट्स में भी देश पदक की उम्मीद कर रहा है। आइए जानते हैं टोक्यो ओलिंपिक से भारत को कितनी उम्मीद है? किन खेलों में मेडल मिल सकता है और क्यों? जिन खेलों में देश को मेडल की उम्मीद है उनके मुकाबले कब-कब हैं। शूटिंग में सौरभ, मनु और इलावेनिल से पदक की उम्मीद देश के 15 शूटर्स की टीम ओलिंपिक में पहुंची है। ये भारत का अब तक का सबसे बड़ा शूटिंग दल है। 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत के अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप थ्री में ...
मनीष पांडे की बल्लेबाजी पर भविष्यवाणी:पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा  बोले- पांडे का करियर ढलान पर; श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वन-डे में मनीष पांडे को लगानी होगी सेंचुरी

मनीष पांडे की बल्लेबाजी पर भविष्यवाणी:पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा  बोले- पांडे का करियर ढलान पर; श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वन-डे में मनीष पांडे को लगानी होगी सेंचुरी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत श्रीलंका के खिलाफ तीन वन-डे मैचों की सीरीज में 2-0 से कब्जा जमा चुका है। शुक्रवार को होने वाला तीसरा वन-डे मैच केवल औपचारिकता भर रह गया है। हालांकि इस मैच को जीतकर श्रीलंका चाहेगा कि वह अपने सम्मान को बचाए। अब तक खेले गए दोनों मैचों में भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे का परफॉर्मेंस खास नहीं रहा है। पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि पांडे को आखिरी वन-डे मैच में सेंचुरी लगानी होगी, तभी वह टीम इंडिया में अपने जगह को बनाए रख पाएंगे, नहीं तो अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में जगह मिलना मुश्किल हो जाएगा। पांडे को आखिरी वन-डे में करना होगा साबितआकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पांडे के पास श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वन-डे मैच में सेंचुरी लगाकर अपने को साबित करना पड़ेगा। अगर पांडे आखिरी मैच में शतक नहीं बना सके, तो करिय...
ऑस्ट्रेलिया V/S वेस्टइंडीज दूसरा वन-डे:वेस्टइंडीज टीम के कोचिंग स्टाफ का एक मेंबर कोरोना संक्रमित; टॉस के बाद मैच को स्थगित किया गया

ऑस्ट्रेलिया V/S वेस्टइंडीज दूसरा वन-डे:वेस्टइंडीज टीम के कोचिंग स्टाफ का एक मेंबर कोरोना संक्रमित; टॉस के बाद मैच को स्थगित किया गया

स्पोर्ट्स
बारबाडोस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। गुरुवार को बारबाडोस में उसे वेस्टइंडीज के साथ तीन वन-डे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेलना था, लेकिन वेस्टइंडीज के कोचिंग स्टाफ के एक मेंबर के कोरोना संक्रमित होने की वजह से इस मैच को टॉस के बाद रोक दिया गया। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार इस मैच के लिए टॉस हो चुका था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन की भी घोषणा हो गई, लेकिन फिर भी मैच समय पर शुरू नहीं हो सका। पहले खिलाड़ियों को बताया कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से मैच शुरू होने में देरी हो रही है। बाद में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को तुरंत होटल में पहुंचने के लिए कहा गया, उन्हें बताया गया कि बायो-बबल में मौजूद किसी शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है, जिसकी वजह से मैच को स्थगित कर दिया गया है। दोनों टीमों के खिलाड़ी...
रवींद्र जडेजा की लगातार दूसरी फिफ्टी:भारत Vs काउंटी सिलेक्ट टीम प्रैक्टिस मैच ड्रॉ, टीम इंडिया ने दूसरी पारी 192/2 पर घोषित की

रवींद्र जडेजा की लगातार दूसरी फिफ्टी:भारत Vs काउंटी सिलेक्ट टीम प्रैक्टिस मैच ड्रॉ, टीम इंडिया ने दूसरी पारी 192/2 पर घोषित की

स्पोर्ट्स
भारत और काउंटी सिलेक्ट टीम के बीच खेला गया 3 दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ हो गया है। पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए। भारतीय टीम ने दूसरी पारी 192/2 के स्कोर पर घोषित कर दी। भारत के पास कुल 283 रनों की बढ़त थी। काउंटी सिलेक्ट की टीम ने खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 31 रन बनाए। जडेजा ने जमाए 4 चौके और एक छक्काकाउंटी एकादश को पहली पारी में समेटने के बाद भारतीय टीम ने जडेजा के 77 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन के दम पर मजबूत बढ़त ली। मयंक अग्रवाल ने 81 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 47 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 58 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 38 रन बनाए। इससे पहले काउंटी सिलेक्ट को गुरुवार सुबह पहली पारी नौ विकेट पर 220 रन से आगे बढ़ानी थी लेकिन आवेश खान चोटिल होने के कारण नह...
टोक्यो ओलिंपिक कल से:भारत के 30 एथलीट्स और 6 अधिकारी ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे, कोरोना के खतरे की वजह से लिया गया फैसला

टोक्यो ओलिंपिक कल से:भारत के 30 एथलीट्स और 6 अधिकारी ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे, कोरोना के खतरे की वजह से लिया गया फैसला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो कोरोना के खतरे को देखते हुए इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने सिर्फ 30 भारतीय एथलीट्स को ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने की अनुमति दी है। इसके अलावा 6 अधिकारियों को इसमें शामिल होने को कहा गया है। साथ ही जिन खिलाड़ियों का इवेंट ओलिंपिक के पहले दिन है, उन्हें हिस्सा नहीं लेने को कहा गया है। इस बार ओलिंपिक में भारत के 124 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इसमें से 69 पुरुष और 55 महिला एथलीट और बाकी स्टाफ मेंबर्स होंगे। भारतीय एथलीट इस बार 85 मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे। इवेंट से पहले एथलीट्स की सुरक्षा जरूरीIOA के एक अधिकारी ने बताया कि हम नहीं चाहते कि इवेंट से पहले हमारा कोई भी खिलाड़ी संक्रमित हो। इसी वजह से उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और अधिकारियों की संख्या 50 से कम रखने का फैसला किया गया। इससे पहले IOA के महासचिव राजीव मेहता ने कहा था कि एथलीट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के ...
यूथ आर्चरी वर्ल्ड कप खेलेंगी साक्षी:ट्रायल के लिए मां के गहने बेचकर धनुष और प्रत्यंचा खरीदे, दोस्त ने दिए तीर; अब देश का प्रतिनिधित्व करने को तैयार

यूथ आर्चरी वर्ल्ड कप खेलेंगी साक्षी:ट्रायल के लिए मां के गहने बेचकर धनुष और प्रत्यंचा खरीदे, दोस्त ने दिए तीर; अब देश का प्रतिनिधित्व करने को तैयार

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली गाजियाबाद की साक्षी चौधरी अब भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी की राह पर चलने को तैयार हैं। साक्षी का चयन पोलैंड में शुरू हो रहे वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह वर्ल्ड चैंपियनशिप 9 से 15 अगस्त के बीच होना है। कंपाउंड राउंड में साक्षी के अलावा मंगोलपुरी की आर्चरी सेंटर से प्रगति चौधरी का भी सिलेक्शन हुआ है। साक्षी पहली बार देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दो साल पहले साक्षी की मां ने ज्वेलरी बेचकर उनके लिए कंपाउंड राउंड के इक्विपमेंट खरीदे थे। वहीं, ट्रायल से पहले धनुष के रिलीजर (धनुष का एक पार्ट है, जो तीर के खींचने में सहायक होता है) के टूट जाने पर उनकी मां ने अपनी रिंग को बेच दिया था। यही नहीं, साक्षी के पास कॉम्पिटिशन के लिए अपने तीर तक नहीं थे, उन्होंने ट्रायल में अपनी सहेली से उधार के तीर लेकर हिस्सा लिया था। साक्षी ने ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्...
1952 के बाद स्टीपलचेज में ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी

1952 के बाद स्टीपलचेज में ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली महाराष्ट्र में मांडवा गांव के रहने वाले किसान के बेटे अविनाश साबले 1952 के बाद मेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज के लिए क्वालिफाई करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2019 में दोहा में हुए मेंस वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप फाइनल में 8 मिनट और 21.37 सेकेंड का समय निकालकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। अविनाश ने सेना में जाने के बाद एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू किया। 2017 तक वे लॉन्ग रेस करते थे, लेकिन उसके बाद वह स्टीपलचेज करने लगे। उन्होंने 2015 में पहली बार इंटर आर्मी क्रॉस कंट्री में भाग लिया। 2016 में उनका वजन बढ़ गया। जिसकी वजह से वह इंटर आर्मी क्रॉस कंट्री में 8वें स्थान पर रहे। वहां उन पर कोच अमरीश कुमार की नजर पड़ी और उन्होंने अविनाश को ट्रेनिंग देने का फैसला लिया। अविनाश ने उनकी निगरानी में अपना वजन कम किया और कुछ ही महीनों बाद 2017 में कोलकाता में टा...