इंग्लैंड की B टीम ने पाकिस्तान को हराया
पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में अपनी B टीम उतारने वाली इंग्लैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की है। कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में इंग्लिश पेसर साकिब महमूद ने 42 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन के बदौलत पाकिस्तान टीम 35.2 ओवर में 141 रन पर ही सिमट गई।
जवाब में इंग्लैंड टीम ने डेविड मलान और जैक क्राउली की फिफ्टी के बदौलत मैच अपने नाम कर लिया। मलान ने 68 और क्राउली ने 58 रन की नाबाद पारी खेली। ओपनर फिल सॉल्ट 7 रन बनाकर शाहीन शाह अफरीदी का शिकार हुए। सॉल्ट का कैच महमूद ने ही लिया।
3 खिलाड़ी कोरोना पोजिटिव आने के बाद उतारी B टीमदरअसल, पहले वनडे से दो दिन पहले इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी समेत 7 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद रेग्युलर कप्तान ओएन मोर्गन और कोच पॉल कोलिंगवुड समेत पूरी टीम को आइसोलेट कर दिया था। इसके बाद इंग्लैंड बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की कप्तान...








