5 चीजें जो भारत को पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बना सकती है; टी-20 मोड में बैटिंग और कॉनवे-विलियम्सन को आउट करना अहम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आज आखिरी दिन है। रिजर्व डे में पहुंचे इस मैच में 98 ओवर का खेल होना है। भारत को अगर पहला चैंपियन बनना है तो तेज बैटिंग कर बड़ा टारगेट देना होगा। साथ ही शानदार फॉर्म में चल रहे न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और केन विलियम्सन को जल्दी आउट करना होगा। 5 बातें जो टीम इंडिया को चैंपियन बना सकती है...
1. टी-20 मोड में बैटिंग: 2 दिन का खेल रद्द होने के बाद आज जो सबसे बड़ी बात होगी, वह यह है कि भारत को तेज बैटिंग करनी होगी। दोनों टीमों के पास अब सिर्फ 3 सेशन का खेल बचा है। ऐसे में विराट एंड कंपनी को तेज बैटिंग कर बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा। इसके लिए रहाणे को लगातार स्ट्राइक रोटेट करना होगा।
2. पहले सेशन में बाकी विकेट बचाना: ड्यूक बॉल जब तक नई होती है, तक तक उसमें सीम और स्विंग बनी रहती है। शुरुआत डेढ़ घंटे टीम इंडिया के लिए अहम हो...








