इंडिया पहली हार के बाद 5 बार सीरीज जीती:49 साल पहले इंग्लिश टीम से भी इसी तरह छीनी थी सीरीज, इंग्लैंड ने 14 बार बाजी पलटी
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट सीरीज का पहला मैच गंवाकर 0-1 से पिछड़ गई है। चेन्नई टेस्ट में उसे 227 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस पर मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वे इस मैच में की गई गलतियों को नहीं दोहराना चाहेंगे और सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे। ऐसे में यदि पहला मैच हारकर सीरीज जीतने का रिकॉर्ड देखें तो इंग्लैंड के खिलाफ भारत को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि, टेस्ट इतिहास में इस तरह से अब तक इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा 14 बार सीरीज जीती हैं। वहीं, टीम इंडिया 5 बार ही पहला टेस्ट हारकर सीरीज जीत सकी है। हालांकि, टीम इंडिया इस तरह इंग्लैंड को एक बार शिकस्त दे चुकी है। उसने 49 साल पहले (1972-73) घरेलू सीरीज में इंग्लैंड को हराया था।
इंग्लैंड ने 3 बार भारत को हरायाहालांकि, इस मामले में भी इंग्लैंड भारी है, क्योंकि वह 3 बार भारतीय टीम को इस तरह सीरीज मे...








