Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

नो-बॉल पर बोल्ड हुए स्मिथ:कोहली ने छोड़े 2 कैच, ऑस्ट्रेलिया एक ही सेशन में ऑलआउट; देखें पहले टेस्ट के टॉप मोमेंट्स

नो-बॉल पर बोल्ड हुए स्मिथ:कोहली ने छोड़े 2 कैच, ऑस्ट्रेलिया एक ही सेशन में ऑलआउट; देखें पहले टेस्ट के टॉप मोमेंट्स

स्पोर्ट्स
नागपुर. भारत के सामने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियन टीम ने तीसरे दिन ही घुटने टेक दिए। टीम ने तीसरे दिन दूसरे सेशन में सभी 10 विकेट गंवा दिए। भारत पारी और 132 रन से जीता। दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। इससे पहले तीसरे दिन स्टीव स्मिथ नो-बॉल पर बोल्ड हो गए। विराट कोहली ने डेविड वॉर्नर का आसान कैच छोड़ा। उससे पहले मैच में रवींद्र जडेजा ने फिफ्टी पूरी करने पर ट्रेडिशनल अंदाज में सेलिब्रेशन किया। ऑस्ट्रेलियन टीम एक ही सेशन में ऑलआउट हो गई। 1. डेब्यू पर भरत ने मां को गले लगायानागपुर टेस्ट में तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। ऑस्ट्रेलिया से स्पिनर टॉड मर्फी ने तो वहीं, भारत से बैटर सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर केएस भरत को डेब्यू कैप मिली। सूर्यकुमार (32) को रवि शास्त्री और भरत (29) को चेतेश्वर पुजारा ने कैप दी। दोनों का ही परिवार इस दौरान वहां मौजूद था। कैप मिलने के...
तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने रोहित

तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने रोहित

स्पोर्ट्स
नागपुर (वार्ता). सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में शुक्रवार को शतक जड़कर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सैकड़ा जमाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गये।रोहित ने यहां वीसीए स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में अपनी पारी की 171वीं गेंद पर चौका जड़कर यह कीर्तिमान रचा। उन्होंने आउट होने से पहले 212 गेंदों पर 15 चौकों और दो छक्कों के साथ 120 रन बनाये।रोहित तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका), फाफ डू प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका) और बाबर आजम (पाकिस्तान) के बाद तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाले चौथे कप्तान हैं।यह आॅस्ट्रेलिया के विरुद्ध रोहित का पहला और बतौर सलामी बल्लेबाज छठा शतक भी है। वह अब तक टेस्ट क्रिकेट में नौ शतकों के साथ 3257 रन बना चुके हैं।...
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर:वनडे सीरीज या IPL में वापसी संभव; NCA में कर रहे फिटनेस पर काम

बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर:वनडे सीरीज या IPL में वापसी संभव; NCA में कर रहे फिटनेस पर काम

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी 2 मैचों से भी बाहर हो गए हैं। BCCI ने वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बुमराह को थोड़ा और आराम देने का फैसला किया है। वे अभी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में अपनी फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं। बता दें कि पीठ में इंजरी के कारण बुमराह पिछले 5 महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सके हैं। स्पिनर्स के कारण ज्यादा आराम मिलाद टेलीग्राफ के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पिनर्स की ज्यादा जरूरत है। ऐसे में टीम इंडिया को तेज गेंदबाज बुमराह की ज्यादा कमी महसूस नहीं हो रही है। उनकी गैरमौजूदगी में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी की कमान संभाले हुए हैं। टीम में इन 2 के अलावा उमेश यादव और जयदेव यादव के रूप में पेस बॉलिंग ऑप्शन भी है। ऐसे में BCCI ने बुमराह को आराम देकर उन्हें आगे आने वाले मैचों के ...
विमेंस आईपीएल के आॅक्शन के लिए मंजू गोदारा का चयन

विमेंस आईपीएल के आॅक्शन के लिए मंजू गोदारा का चयन

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
हनुमानगढ़ के गांव फतेहगढ़ निवासी है मंजूहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए नीलामी की तिथि घोषित कर दी गई है। पहली नीलामी 13 फरवरी को मुंबई में आयोजित होगी। खास बात यह है कि इस लीग में हनुमानगढ़ जिले के गांव फतेहगढ़ निवासी मंजू गोदारा का चयन पहली बार होने जा रहे विमेंस आईपीएल के आॅक्शन के लिए हुआ है। दुनिया भर से चुनी गई 409 महिला क्रिकेटरों में से मंजू ने भी अपने प्रदर्शन की बदौलत सेलेक्टरों का ध्यान आकर्षित कर यह मुकाम हासिल किया है। मंजू राइट हैंड फास्ट बॉलर और लेफ्ट हैंड बैट्समैन है। बता दें कि दुनिया भर से 1500 खिलाड़ियों ने इस लीग के लिए आवेदन किया था। इससे पहले मंजू विमेंस रणजी ट्रॉफी सहित इंग्लैंड में भी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुकी है। जिले के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह भी है कि पूरे हनुमानगढ़ से एक मात्र महिला खिलाड़ी इस लीग में चयनित हुई है। मंज...
जडेजा का पंजा, भारत ने मुकाबले पर पकड़ कसी

जडेजा का पंजा, भारत ने मुकाबले पर पकड़ कसी

टॉप न्यूज़, What's Hot, स्पोर्ट्स
नागपुर (वार्ता). आलराउंडर रवींद्र जडेजा (47/5) और रविचंद्रन अश्विन (42/3) की घातक स्पिन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की पहली पारी में आॅस्ट्रेलिया को 177 रन पर आॅलआउट कर दिया। दिन का खेल खत्म होने से पहले मेजबान टीम ने कप्तान रोहित शर्मा (56 नाबाद) के अर्द्धशतक की सहायता से एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिये।आॅस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनके दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गये। मोहम्मद सिराज ने भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे उस्मान ख्वाजा को पगबाधा किया, जबकि डेविड वॉर्नर अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हो गये।दोनों सलामी बल्लेबाजों के सिर्फ दो रन पर आउट होने के बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने आॅस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। तेज गेंदबाजों के बाद स्पिनरों ने भी लाबुशेन-स्मिथ को चुनौती पेश की लेकिन उन्...
टी20 आलराउंडर रैंकिंग में नंबर दो पर पहुंचे पांड्या

टी20 आलराउंडर रैंकिंग में नंबर दो पर पहुंचे पांड्या

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई (वार्ता). खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के विरुद्ध तीसरे टी20 में अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर टी20 आॅलराउंडर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गये हैं।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी की गयी रैंकिंग के अनुसार पांड्या करियर की सर्वश्रेष्ठ 250 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर के आॅलराउंडर बन गये हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के दिग्गज हरफनमौला मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ दिया है और शीर्ष आॅलराउंडर शाकिब अल हसन (252) से सिर्फ दो पॉइंट पीछे हैं।पांड्या ने तीसरे टी20 में बल्ले से 30 (17) रन का योगदान दिया, जबकि अपने चार ओवर में उन्होंने सिर्फ 16 रन देकर चार विकेट लिये थे। शुभमन गिल (126 नाबाद) के विस्फोटक शतक और पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारत 168 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सका था।अपने शतक के दम पर गिल ने भी 168 पायदान की विशाल...
प्रथम टीम ने द्वितीय टीम को 50-22 के अन्तर से दी शिकस्त

प्रथम टीम ने द्वितीय टीम को 50-22 के अन्तर से दी शिकस्त

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
एनएम लॉ कॉलेज में खेल उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के नेहरू मैमोरियल विधि महाविद्यालय में चल रहे खेल उत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की दो टीमों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीताराम ने खेल उत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत कबड्डी प्रतियोगिता की शुरूआत करते हुए सर्वप्रथम दोनों टीमों के कप्तानों एवं खिलाड़ियों का आपस में परिचय कराया। तत्पश्चात् मैच प्रारम्भ किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल से खिलाड़ियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेलों के महत्व को समझते हुए केन्द्र तथा राज्य सरकारों ने खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में अलग से आरक्षण दे रखा है। इसके अलावा निजी संस्थाएं भी अपने खर्चे पर...
फुटबॉल खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

फुटबॉल खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 12 साल से 16 साल तक के फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन करने के लिए जिंक फुटबॉल अकेडमी राजस्थान, उदयपुर के प्रशिक्षकों की टीम बुधवार को टाउन के नेहरू मेमोरियल विधि महाविद्यालय में पहुंची। टीम में शामिल प्रशिक्षकों की ओर से पंजीयन के बाद खिलाड़ियों को टीम में बांटकर मुकाबले करवाए गए। दो दिवसीय ट्रायल गुरुवार को भी चलेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। टीम की ओर से चयनित खिलाड़ियों का उदयपुर स्थित अकेडमी में कैंप होगा। कैंप में प्रदर्शन के आधार पर अंडर 14 और अंडर 17 टीम खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा। जिंक फुटबॉल अकेडमी के कोच श्याम मनी ने बताया कि अकेडमी की ओर से फुटबॉल खिलाड़ियों का भविष्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए अकेडमी प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जिंक फुटबॉल अकेडमी की ओर से चयनित चार खिलाड़ी भारतीय फुटबॉल टीम में खेल रहे है...
कर्नाटक ने उत्तराखंड को पारी और 281 रन से हराया

कर्नाटक ने उत्तराखंड को पारी और 281 रन से हराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
बेंगलुरू (वार्ता). श्रेयस गोपाल ( 161 रन, 26 रन पर तीन विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत कर्नाटक ने रणजी ट्राफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल के चौथे दिन शुक्रवार को मेहमान उत्तराखंड को पारी और 281 रन से हरा कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर उत्तराखंड के पहले बल्लेबाजी करते हुये पहली पारी में 116 रन बनाये जिसके जवाब में कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 606 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उत्तराखंड की टीम मेजबान टीम के हरफनमौला खेल के आगे बेवश नजर आयी और दूसरी पारी में 209 रनों पर ढेर हो गयी।कर्नाटक की जीत में श्रेयस गोपाल का योगदान अहम रहा। उन्होने पहले बल्लेबाजी में 161 रनों की शतकीय पारी खेल कर टीम के स्कोर को बड़ा बनाने में विशेष योगदान दिया। उन्होने अपनी बेहतरीन पारी के दौरान 16 चौके और एक शानदार छक्का जमाया। बाद में श्रेयस ने मात्र 26 रन देकर उत्तराखंड के तीन खिलाडियों को पव...
अंडर-19 के बाद द. अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप,:ऑस्ट्रेलिया- भारत दावेंदार, जानिए किन टीमों पर होगी नजर

अंडर-19 के बाद द. अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप,:ऑस्ट्रेलिया- भारत दावेंदार, जानिए किन टीमों पर होगी नजर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
महिला टी20 वर्ल्ड कप 10 फरवरी से होगा। पिछली बार ये टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में हुआ था, जहां 8 मार्च 2020 को फाइनल देखने रिकॉर्ड 86,174 दर्शक पहुंचे थे। इन दो टी20 वर्ल्ड कप के बीच आए बदलावों का असर इस बार देखने को मिल सकता है। इससे पहले आगामी वर्ल्ड कप के बारे में सारी चीजें जानते हैं... वर्ल्ड कप का मेजबान कौन है?आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका कर रहा है। द. अफ्रीका ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, जिसे भारत ने जीता है। टूर्नामेंट के 23 मैच बोलैंड पार्क, सैंट जॉर्ज और न्यूलैंड ग्राउंड पर खेले जाएंगे। ग्रुप राउंड 10 फरवरी से 21 फरवरी तक चलेगा। 23 और 24 फरवरी को सेमीफाइनल खेले जाएंगे। 26 फरवरी को फाइनल होगा। टूर्नामेंट के वॉर्मअप मैच 6 फरवरी से होंगे। कितनी टीमें हिस्सा ले रही है?वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, ...