छोटी उम्र में गिल के बड़े कारनामे:23 साल के शुभमन जीत चुके हैं IPL और अंडर-19 वर्ल्ड कप; तीनों फॉर्मेट में शतक
शुभमन गिल इस समय भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चर्चित नाम हैं। फॉर्मेट कोई भी हो गिल का बल्ला जमकर बोल रहा है। वे अभी सिर्फ 23 साल के हैं और उनको फ्यूचर का विराट कोहली भी कहा जा रहा है।
गिल पहली बार 2018 में चर्चा में आए थे। तब उनकी मौजूदगी वाली टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम में भी वे शामिल थे।
पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाकर छा गएशुभमन गिल पंजाब से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 18 साल की उम्र में उन्हें भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में चुना गया। 2018 में पृथ्वी शॉ उस टीम के कप्तान थे। गिल ने पूरे टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान अंडर-19 टीम के खिलाफ 102 रन की नॉटआउट पारी खेली। पाकिस्तानी गेंदबाजी लाइनअप में शाहीन शाह अफरीदी भी शामिल थे। भारत ने...







