कैमरून से हारकर भी ब्राजील नॉकआउट में पहुंचा:फीफा वर्ल्डकप आखिरी लीग मैच में कैमरून ने ब्राजील को 1-0 से हराया
कतर. कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप जी के आखिरी मुकाबले में कैमरून ने ब्राजील को 1-0 से हराकर चौंका दिया। वह वर्ल्डकप में ब्राजील को हराने वाला पहला अफ्रीकी देश भी बन गया। कैमरून की इस जीत भी उसे प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कोई मदद नहीं कर पाई। वहीं ग्रुप जी के एक अन्य मैच में स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 3-2 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है।
ब्राजील को हार से नहीं पड़ा कोई फर्ककैमरून से उलटफेर का शिकार हुए ब्राजील का उनके प्री क्वार्टर फाइनल के अभियान पर कोई फर्क नहीं पड़ा। ब्राजील पहले ही अंतिम 16 में बना ली थी। उसके 3 मैचों से 6 अंक हैं और वह गोल औसत के आधार पर इस ग्रुप में टॉप पर रहते हुए नॉकआउट के लिए क्वालिफाई किया। प्री क्वार्टर फाइनल में उसका सामना साउथ कोरिया से होगा।
वहीं कैमरून के जीतने के बाद भी उसका अभियान यहीं पर समाप्त हो गया। कैम...








