Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

रोहित, कुलदीप, चाहर बंगलादेश सीरीज से बाहर

रोहित, कुलदीप, चाहर बंगलादेश सीरीज से बाहर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई (वार्ता)। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान दूसरे ओवर में ही अंगूठे में चोट लगने के कारण वह बंगलादेश के खिलाफ तीसरे एवं अंतिम मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।बीसीसीआई ने कहा कि आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने रोहित की जांच की और ढाका के एक स्थानीय अस्पताल में उनका स्कैन किया गया। विशेषज्ञ से परामर्श के लिए वह मुंबई लौट आए गए हैं।उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और दीपक चाहर भी चोटिल होने के कारण बंगलादेश सीरीज से बाहर हो गए हैं। कुलदीप ने पहले एकदिवसीय के बाद पीठ में जकड़न की शिकायत की थी। बीसीसीआई ने कहा, मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और उन्हें दूसरे एकदिवसीय से आराम करने की सलाह दी गई। कुलदीप को भी चोट लगी है और वह भी सीरीज से बाहर हो गए हैं।उन्होंने कहा , चाहर ने दूसरे वनडे के द...
टीम इंडिया इन तीन देशों का करेगी सामना

टीम इंडिया इन तीन देशों का करेगी सामना

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम साल 2023 के शुरूआती तीन महीनों में तीन बड़ी घरेलू सीरीज खेलेगी। इन तीन महीनों में टीम इंडिया तीन बड़ी टीमों का सामना करेगी। सबसे पहले श्रीलंका के खिलाफ टीम को तीन-तीन वनडे व टी20 की सीरीज खेलनी है। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर ही तीन-तीन वनडे व टी20 की सीरीज खेलेगी। फिर शुरूआत होगी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की जो इस बार भारतीय सरजमीं पर ही खेली जाएगी। इउउक ने गुरुवार को अपने आॅफिशियल ट्विटर हैंडल पर इन तीनों सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है।आपको बता दें कि टीम इंडिया 3 जनवरी से 15 जनवरी तक श्रीलंका के खिलाफ टी20 व वनडे सीरीज खेलेगी। फिर कीवी टीम के खिलाफ 18 जनवरी से 1 फरवरी तक भी भारतीय क्रिकेट टीम को व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी हैं। इसके बाद भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होगा। इसमें पहले चार टेस्ट मैचों की सीरीज 9 फरवरी से 13 मा...
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नौ फरवरी से

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नौ फरवरी से

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई (वार्ता). भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की शृंखला नागपुर में नौ फरवरी से शुरू होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।बीसीसीआई ने भारत के घरेलू सत्र 2023 की घोषणा करते हुए बताया कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चार मैच नागपुर (9-13 फरवरी) के अलावा दिल्ली (17-21 फरवरी), धर्मशाला (1-5 मार्च) और अहमदाबाद (9-13 मार्च) में खेले जायेंगे।गौरतलब है कि भारत ने आॅस्ट्रेलिया में आयोजित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 में मेजबान टीम को 2-1 से हराया था। फरवरी में शुरू होने वाली शृंखला भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों के लिये भी महत्वपूर्ण होगी।इसके बाद आॅस्ट्रेलिया तीन एकदिवसीय मैचों के साथ अपना भारत दौरा समाप्त करेगा। यह वनडे मुकाबले क्रमश: मुंबई (17 मार्च), विशाखापटनम (19 मार्च) और चेन्नई (22 मार्च) में आयोजित होंगे।इससे प...
पुजारा के बल्ले का जोर, 153/7 से 403/7 पहुंचा स्कोर, पारी और 316 रन से जीती टीम

पुजारा के बल्ले का जोर, 153/7 से 403/7 पहुंचा स्कोर, पारी और 316 रन से जीती टीम

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
रोमांचक मुकाबले सिर्फ इंटरनेशनल पिच पर ही नहीं होते. ऐसा घरेलू क्रिकेट में भी होता है. ठीक वैसे ही जैसा विजय मर्चेंट ट्रॉफी में देखने को मिला. मुकाबला गुजरात और मेघालय के बीच था. ये मैच चार दिन तक चलना था. लेकिन इसका नतीजा सिर्फ एक दिन में निकल गया. गुजरात की टीम ने मेघालय को हरा दिया. वो भी पारी और 316 रन के बड़े अंतर से. कमाल की बात ये रही उसकी इस जीत में 8वें और 9वें नंबर के बल्लेबाज की भूमिका सबसे अहम रही. मुकाबले में गुजरात ने पहले बैटिंग की. लेकिन, उसके 7 विकेट सिर्फ 157 रन पर गिर गए. टीम के लिए 200 के स्कोर तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था. लेकिन, फिर 8वें नंबर के बल्लेबाज पूरव पुजारा और 9वें नंबर के बल्लेबाज खिलान पटेल जम गए और नतीजा ये हुआ कि गुजरात ने 7 विकेट पर 403 रन बनाते हुए अपनी पारी घोषित की. ये रन उसने 48.3 ओवर में बनाए. पुजारा और पटेल ने 8वें विकेट के लिए जोड़े 250* रन ...
विराट 8 साल बाद ओपनिंग करने उतरे, लगातार 7वीं बार फ्लॉप, उड़ गए स्टंप्स

विराट 8 साल बाद ओपनिंग करने उतरे, लगातार 7वीं बार फ्लॉप, उड़ गए स्टंप्स

स्पोर्ट्स
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शूमार विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर नहीं चला. बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में फेल होने वाले विराट दूसरे मैच में भी फ्लॉप रहे. विराट कोहली ने दूसरे वनडे में सिर्फ 5 रन बनाए. विराट कोहली को एबादत हुसैन ने बोल्ड किया. हुसैन की शॉर्ट गेंद पर विराट ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स पर जा लगी. बता दें विराट कोहली दूसरे वनडे में ओपनिंग करने उतरे थे.रोहित शर्मा की चोट के बाद विराट को ये जिम्मेदारी दी गई लेकिन ये खिलाड़ी नाकाम रहा. विराट कोहली ने पारी की शुरुआत तो चौके से की लेकिन अगली पांच गेंदों में उनका खेल खत्म हो गया. विराट कोहली पूरे 8 साल बाद क्रीज पर उतरे लेकिन वो 8 मिनट तक भी क्रीज पर नहीं टिक पाए. विराट कोहली की वनडे में नाकामी जारीभले ही विराट कोहली ने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में रन बनाए लेकिन य...
ब्राजील 17वीं बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में

ब्राजील 17वीं बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
साउथ कोरिया को 4-1 से हराया, खिलाड़ियों ने किया सांबा डांसकतर. सबसे ज्यादा 5 बार की चैंपियन ब्राजील कतर में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने लगातार आठवीं बार वर्ल्ड कप के टॉप-8 में जगह बनाई है। उसने अब तक कुल 17 बार टॉप-8 में जगह बनाई है। अब उसका सामना पिछले सीजन की रनरअप क्रोएशिया से होगा।उसने सोमवार-मंगलवार की रात स्टेडियम 974 में खेले गए राउंड आॅफ 16 के मुकाबले में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया। ब्राजीली खिलाड़ियों ने सांबा डांस कर जीत का जश्न मनाया। सोशल मीडिया में पोस्ट एक वीडियो में स्टार फुटबॉलर नेमार, विनिसियस जूनियर, रफिन्हा और लुकास पाक्वेटा सांबा डांस मूव्स करते नजर आए।ब्राजील की इस जीत में नेमार ने अहम रोल निभाया। चोट की वजह से 2 मैच गंवाने वाले नेमार ने 13वें मिनट में एक गोल दागा। जबकि एक गोल असिस्ट किया। उनके अलावा विनिसियस जूनियर ने 7वें, र...
पहली बार इंडिया के लिए खेले कुलदीप:पिता बाल काटते रहे, बोले- न टीवी न मोबाइल, कैसे देखता

पहली बार इंडिया के लिए खेले कुलदीप:पिता बाल काटते रहे, बोले- न टीवी न मोबाइल, कैसे देखता

स्पोर्ट्स
रीवा के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। बांग्लादेश के खिलाफ वो पहले वनडे की प्लेइंग-11 में शामिल थे। सेन रीवा संभाग के इकलौते इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं। 26 साल के इस गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में 2 विकेट झटके। हालांकि, कुलदीप के पिता रामपाल सेन बेटे का डेब्यू नहीं देख सके। दरअसल, जब मैच चल रहा था तब रामपाल अपने हेयर कटिंग सैलून पर ग्राहकों के बाल काट रहे थे। रविवार होने की वजह से ग्राहक भी ज्यादा थे। रामपाल रीवा के सिरमौर चौराहे पर सैलून चलाते हैं। कुलदीप के पिता रामपाल सेन से बेटे के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा- मैं तो उसका मैच ही नहीं देख पाया। दुकान में मेरे पास TV और मोबाइल नहीं है। इसलिए मैच नहीं देख पाता हूं। वैसे भी जब मैच आ रहा था, तब मैं दुकान में था। अब घर जाकर बच्चों से उसका प्रदर्शन जानूंगा। बेटे के डेब्य...
इंग्लैंड ने सेनेगल को हराया, क्वार्टरफाइनल में फ्रांस से मुकाबला

इंग्लैंड ने सेनेगल को हराया, क्वार्टरफाइनल में फ्रांस से मुकाबला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
अल खोर (वार्ता). इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2022 के सुपर-16 मुकाबले में सेनेगल को 3-0 से रौंदकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।अल बैत स्टेडियम पर रविवार को खेले गये एकतरफा मुकाबले में जॉर्डन हेंडरसन (38वां), हैरी केन (45+3वां) और बुकायो साका (57वां) ने विजेता टीम के गोल किये।इंग्लैंड ने शुरूआती पलों में सेनेगल के खिलाफ थोड़ा संघर्ष किया। पहली बार इंग्लैंड का सामना कर रही सेनेगल ने भी शुरूआती पलों में दो बार बढ़त हासिल करने के मौके बनाये, लेकिन इंग्लैंड ने पहला हाफ खत्म होने से पहले दो गोल करके मैच का रुख पलट दिया।दूसरे हाफ में साका के गोल ने इंग्लैंड और फ्रांस के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला सुनिश्चित किया।यह किसी अफ्रीकी टीम के खिलाफ इंग्लैंड की लगातार 21वीं जीत है। इंग्लैंड का सामना रविवार को क्वार्टरफाइनल में फ्रांस से होगा।...
आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 4-1 से सीरीज जीती

आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 4-1 से सीरीज जीती

स्पोर्ट्स
एडिलेड (वार्ता). भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की हॉकी टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला रविवार को एडिलेड में खेला गया। इस मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को 4-5 के अंतर से हराकर पांच मैच की सीरीज में 4-1 से अपने नाम कर लिया।वर्ल्ड कप से पहले भारतीय हॉकी टीम का ऐसा प्रदर्शन चिंता का विषय है। सीरीज के हालांकि दो मैच बेहद करीबी रहे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल के बावजूद टीम को अंतिम मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने शुरूआती दो मैच 4-5 और 4-7 से गंवाने के बार तीसरा मैच 4-3 से जीता था। चौथे मैच में भारतीय टीम को 1-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।जनवरी में होने वाले आगामी एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला की तैयारी के मद्देनजर पांच मैचों की यह सीरीज भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। जिसमें भारत केवल एक मैच में जीत दर्ज कर सका।रविवार को हुए मैच में टॉम विकहैम ने दू...
अर्जेंटीना 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

अर्जेंटीना 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कतर में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने आॅस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। उसका क्वार्टर फाइनल में मुकाबला नीदरलैंड से होगा। दोनों के बीच यह मैच 9 दिसंबर को खेला जाएगा। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने अपने 1000वें मैच में शानदार 1 गोल किया और टीम के जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मैच के 35वें में मिनट में मेसी ने शानदार गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 से बढ़त दिला दी। मेसी के करियर का 789वं गोल रहा। मैच के 57वें मिनट में जूनियन अल्वारेज ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।मेसी ने रोनाल्डो को पीछे छोड़ामेसी ने वर्ल्ड कप में गोल करने के मामले में क्रिस्टयानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया है। मेसी का यह वर्ल्ड कप में 9वां गोल था, जबकि इस टूनार्मेंट में उनका तीसरा गोल था। रोनाल्...