Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

अगले वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक का मैसेज:हार भूलो, गलतियां सुधारो…युवाओं के पास मौका

अगले वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक का मैसेज:हार भूलो, गलतियां सुधारो…युवाओं के पास मौका

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 सीरीज में इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम को मैसेज दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा- हमें हार भूलकर आगे बढ़ना चाहिए और गलतियों को सुधारना चाहिए। हार्दिक ने कहा कि नए टैलेंट को मौका दिया जाएगा, वे खुद को साबित करें। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया 18 नवंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी पर कप्तान हार्दिक की नजर 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर है। 1. न्यूजीलैंड सीरीज भी रोडमैप का हिस्सा हार्दिक पंड्या ने कहा कि 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अभी से रोडमैप तैयार कर जुटना होगा। यह सीरीज भी उसी का हिस्सा है। 2. युवा टैलेंट परखने का मौकाउन्होंने कहा, "इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में युवा खिलाड़ियों के पास अपने को साबित करने का मौका है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में है। 2 साल का समय बाकी है। इस बीच काफी क्रिक...
IPL 2023 की रिटेंशन लिस्ट जारी:विलियमसन को हैदराबाद, मयंक को पंजाब ने छोड़ा…

IPL 2023 की रिटेंशन लिस्ट जारी:विलियमसन को हैदराबाद, मयंक को पंजाब ने छोड़ा…

स्पोर्ट्स
IPL 2023 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी हो चुकी है। मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड ने संन्यास ले लिया। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन और पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को अपनी-अपनी टीम से रिलीज (बाहर) कर दिया। अब ये दोनों खिलाड़ी नीलामी में जाएंगे। जहां उन्हें कोई भी फ्रेंचाइजी खरीद सकती है। 23 दिसंबर को होने वाले IPL के मिनी ऑक्शन से पहले टीमों ने अपने स्क्वॉड में अहम बदलाव किए हैं और पर्स खाली किया है। ...
टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली / वार्ता भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी और दो बार के राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड मेडलिस्ट अचंत शरत कमल को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 नवंबर को शरत कमल सहित 30 खिलाड़ियों एवं सात कोचों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। शरत कमल की जोड़ीदार अकुला को 24 अन्य खिलाड़ियों के साथ अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने के लिये चुना गया है। मंत्रालय ने बताया कि डिस्कस थ्रो एथलीट सीमा पूनिया, त्रिकूद एथलीट एल्डोज पॉल, ट्रैक एंड फील्ड एथलीट अविनाश मुकुंद साबले, युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय, मुक्केबाज अमित और निकहत जरीन, शतरंज ग्रैंडमास्टर भक्ति कुलकर्णी और आर प्रागनानंदा, अनुभवी हॉकी खिलाड़ी दीप ग्रेस एक्...
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर जीता दूसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, स्टोक्स बने हीरो

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर जीता दूसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, स्टोक्स बने हीरो

स्पोर्ट्स, Uncategorized, What's Hot
नई दिल्ली. बेन स्टोक्स की झुझारू पारी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से हराकर खिताब जीता है। इंग्लैंड का यह दूसरा टी20 वर्ल्ड कप टाइटल है, इससे पहले उन्होंने 2010 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 138 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर को बेन स्टोक्स की नाबाद 52 रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड ने 6 गेंदें शेष रहते जीत लिया। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 138 रनों का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान के लिए टॉप स्कोरर शान मसूद रहे जिन्होंने 38 रन बनाए, वहीं उनके बाद बाबर आजम ने 32 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सैम कुर्रन ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, वहीं आ...
फाइनल में मोहम्मद रिजवान को आउट कर सैम करन ने किया बड़ा कारनामा, तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

फाइनल में मोहम्मद रिजवान को आउट कर सैम करन ने किया बड़ा कारनामा, तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने पाकिस्तान के स्टार सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को आउट करके पाकिस्तान को पावरप्ले में ही बड़ा झटका दिया है। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने फाइनल में एक अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन पांचवें ओवर में सैम करन ने इस जोड़ी को तोड़ दिया। रिजवान 15 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रिजवान को आउट करने के साथ ही सैम करन इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।  आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद मोहम्मद रिजवान टी20 वर्ल्ड कप 2022 में क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। सैम करन ने उन्हें खिताबी मुकाबले में बोल्ड करके इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। सैम करन के नाम अब 13 विकेट हो गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के लिए रयान साइडबॉटम ने टी20...
रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 124 रन बनाकर अपनी टीम को दिलाई जीत, युवराज सिंह ने बनाए नाबाद 12 रन और लिए एक विकेट

रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 124 रन बनाकर अपनी टीम को दिलाई जीत, युवराज सिंह ने बनाए नाबाद 12 रन और लिए एक विकेट

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली। विजय हजारे ट्राफी 2022 के एलीट ग्रुप ई के राउंड 1 के एक मुकाबले में रेलवे ने महाराष्ट्र को 7 विकेट से हरा दिया और इस सीजन की अच्छी शुरुआत की। रेलवे की जीत में टीम के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की नाबाद शतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा और टूर्नामेंट में उनका बेहतरीन फार्म जारी रहा। इस मैच में महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 218 रन बनाए तो वहीं इसके जवाब में रेलवे ने 38.2 ओवर में 3 विकेट पर 219 रन बनाकर 7 विकेट से मैच को जीत लिया।  रुतुराज ने खेली नाबाद 124 रन का पारी इस मैच में रेलवे को जीत के लिए 219 रन का आसान लक्ष्य मिला था और इसके जवाब में रेलवे की तरफ से ओपनिंग के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी आए। दोनों के बीच पहले ही विकेट के लिए 165 रन की बड़ी ही मजबूत साझेदारी हुई और टीम की जीत लगभग यहीं तय हो गई। राहुल को 75 रन ...
नेपाल के क्लब को थ्री नेशन्स कप का खिताब

नेपाल के क्लब को थ्री नेशन्स कप का खिताब

स्पोर्ट्स
नयी दिल्ली (वार्ता). नेपाल के सीएमजी क्लब संकटा ने दिल्ली के संडे फुटबाल क्लब को 4-0 से हराकर शनिवार को पहले थ्री नेशन्स कप का खिताब जीत लिया।अंबेडकर स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में नेपाल के लिये बिकर्ण श्रेष्ठा और जुमानू राय ने दो-दो गोल जमाए, जबकि दिल्ली के दिग्गज क्लब का कोई खिलाड़ी बॉल को नेट तक नहीं पहुंचा सका।तीन देशों के टूनार्मेंट में बंगलादेश का क्लब तीसरे स्थान पर रहा। बंगलादेश को शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में नेपाल (4-0) और दिल्ली (2-1) दोनों के हाथों शिकस्त मिली थी।जुमनू को टूनार्मेंट का श्रेष्ठ खिलाड़ी आंका गया, जबकि दिल्ली के संदीप नाग को श्रेष्ठ गोलकीपर का सम्मान मिला। फुटबॉल दिल्ली के पदाधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों सलीम, असलम एवं टीम की सराहना की और विजेताओं को पुरस्कार बांटे।...
थापा ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत

थापा ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
अम्मान (जॉर्डन) (वार्ता). भारतीय मुक्केबाज शिवा थापा ने एएसबीसी एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में रविवार को रजत पदक हासिल किया।थापा का सामना पुरुषों के 63.5 किग्रा फाइनल में उजबेकिस्तान के अब्दुल्लाएव से था, लेकिन बाउट के दौरान थापा को चोट लगने के कारण रेफरी ने मुकाबला रोक दिया।रजत पदक जीतने वाले थापा चैंपियनशिप के 2022 संस्करण में भारत के सबसे सफल पुरुष मुक्केबाज हैं, जबकि इससे पहले भारत के पांच पुरुष मुक्केबाज कांस्य पदक जीत चुके हैं।...
रोहित-राहुल का फेल होना, गेंदबाजों की जमकर पिटाई, भारत की हार के 5 बड़े कारण

रोहित-राहुल का फेल होना, गेंदबाजों की जमकर पिटाई, भारत की हार के 5 बड़े कारण

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इस हार के साथ भारत का फाइनल खेलने का सपना एक बार फिर टूटा है। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का आखिरी फाइनल 2014 में खेला था, जहां श्रीलंका से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड का सामना अब फाइनल में पाकिस्तान से 13 नवंबर को होगा। बात मुकाबले की करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या और विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर 168 रन बनाए थे। इस स्कोर को इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने बिना विकेट खोए 16 ही ओवर में हासिल कर लिया। बटलर ने 80 तो हेल्स ने 86 रनों की नाबाद पारी खेली। ओपनर्स ने नहीं दिखाया अग्रेशन इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय ओपनर्स ने एक बार फिर निराश किया। केएल राहुल जहां 5 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए, वहीं रोहित शर्मा ने 28 गेंदों पर 27...
इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में 10 विकेट से हारकर भारत टूर्नामेंट से हुआ बाहर

इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में 10 विकेट से हारकर भारत टूर्नामेंट से हुआ बाहर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराने वाली पाकिस्तान से होगा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या और विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत 168 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 24 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में बेहद शर्मनाक हार दी है। भारतीय टीम पूरे मैच के दौरान लय में नहीं दिखी। बल्लेबाजों ने एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन गेंदबाजों ने पूरी तरह से निराश किया। मैच के दौरान एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि भारतीय गेंदबाज विकेट लेने की कोशिश करते दिखे। इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (80) और एलेक्स हेल्स (86) रन की दमदार पारी खेली। इन दोनों ने बिना विकेट गंवाए इंग्लैंड...