Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड चोटों से परेशान, टूर्नामेंट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले मार्क वुड हुए अनफिट

सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड चोटों से परेशान, टूर्नामेंट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले मार्क वुड हुए अनफिट

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीभारत के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड की मुश्किलें चोट की वजह से बढ़ गई है। डेविड मलान के बाद अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड एडिलेड ओवल में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले अभ्यास सत्र से बाहर रहे। रिपोर्ट के मुताबिक वुड ने शरीर में जकड़न होने के कारण अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक गेंदबाज मार्क वुड टूर्नामेंट में सबसे तेज गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने चार मैचों में नौ विकेट लिए हैं।वुड ने एहतियात के तौर पर वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया और नेट्स में गेंदबाजी नहीं की। हाल ही में दाहिनी कोहनी पर दो ऑपरेशनों के बाद पूरे समर सीजन से बाहर रहे थे। वहीं अगर वुड सेमीफाइनल से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में क्रिस जॉर्डन को मौका दिया जा सकता है। वुड इंग्लैंड के सबसे खतरनाक गेंदबाज में से एक रहे...
इंग्लैंड के होश उड़ाते आ रहे हैं सूर्यकुमार यादव

इंग्लैंड के होश उड़ाते आ रहे हैं सूर्यकुमार यादव

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया जब गुरुवार 10 नवंबर को एडिलेड के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी तो सभी की निगाहें सूर्यकुमार यादव पर टिकी होंगी, जो मौजूदा सीजन में तीन अर्धशतक लगाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सूर्या ने इसी टीम के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।  दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। सूर्या ने अपना टी20 इंरनेशनल डेब्यू इसी टीम के खिलाफ किया था, लेकिन उस मैच में वे बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे, क्योंकि टीम इंडिया मुकाबला जल्दी जीत गई थी। हालांकि, अगले ही मैच में उनको मौका मिला और सूर्या ने अपना तेज दिखाते हुए तूफानी अर्धशतक ठोक दिया।सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना खूब पसंद आता है। उन्होंने अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल म...
स्टोक्स ने इंग्लैंड को पार लगाया

स्टोक्स ने इंग्लैंड को पार लगाया

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
सिडनी (वार्ता). बेन स्टोक्स की संकटमोचक 44 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2022 के रोमांचक सुपर-12 मुकाबले में श्रीलंका को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।श्रीलंका ने ग्रुप-1 के मैच में पथुम निसंका (67) की अर्द्धशतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड के सामने 142 रन का लक्ष्य रखा, जिसे इंग्लैंड ने दो गेंदें रहते हुए हासिल कर लिया।निसंका ने श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने के लिये 45 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों की बदौलत 67 रन बनाये, जबकि भानुका राजपक्षे ने 22 गेंदों पर इतने ही रन का योगदान दिया।इंग्लैंड ने करो या मरो मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना विकेट गंवाये 75 रन बना लिये थे, लेकिन श्रीलंकाई स्पिनरों ने यहां उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। वानिंदू हसरंगा और धनन्जय डी सिल्वा ने रनों की रफ्तार कम करते हुए आपस में चार विकेट निकाले, जबकि लाहिरू कुमारा ने...
आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हराया

आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हराया

स्पोर्ट्स
एडिलेड। टी-20 वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 4 रन से हरा दिया है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आॅस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सकी। कंगारू टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, मिचेल मार्श ने 30 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक ने तीन और फजहलहक फारूकी ने दो विकेट लिए। राशिद खान और मुजीब उर रहमान को एक-एक सफलता मिली। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन राशिद खान ने बनाए। उन्होंने 23 बॉल में 48 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 208.69 का रहा।...
न्यूजीलैंड ने जीत के साथ सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया, आयरलैंड को हराया

न्यूजीलैंड ने जीत के साथ सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया, आयरलैंड को हराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
एडिलेड (वार्ता) न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन (61) के विस्फोटक अर्द्धशतक और लोकी फर्ग्यूसन (22/3) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत शुक्रवार को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में आयरलैंड को 35 रन से मात देकर सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया। न्यूजीलैंड ने ग्रुप-1 मैच में आयरलैंड के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में आयरलैंड 150 रन ही बना सकी। लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे विलियमसन ने 35 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। विलियमसन की पारी की मदद से न्यूजीलैंड 200 रन की ओर अग्रसर थी, लेकिन जोशुआ लिटिल ने 19वें ओवर में हैट्रिक लेकर उन्हें 185 रन पर रोक दिया। आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग और एंर्ड्यू बालबर्नी ने अपनी टीम को शानदार शुरूआत दिलाई, हालांकि अन्य बल्लेबाज इस शुरूआत को भुना नहीं सके...
वीरेंद्र सहवाग का दावा पाकिस्तान के इस खिलाड़ी का भविष्य उज्ज्वल; बाबर-रिजवान को हो सकती है परेशानी

वीरेंद्र सहवाग का दावा पाकिस्तान के इस खिलाड़ी का भविष्य उज्ज्वल; बाबर-रिजवान को हो सकती है परेशानी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान ने 33 (DLS) रनों से जीत दर्ज कर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। इस मैच को पाकिस्तान ने अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस के जरिए जीता, बल्लेबाजी में जहां इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने अर्धशतक जड़े, वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट चटकाए। इसके इतर एक खिलाड़ी और ऐसा रहा जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खिंचा। यहां हम बात कर रहे हैं मोहम्मद हारीस की। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए इस खिलाड़ी ने 11 गेंदों पर 28 रनों की तूफानी पारी खेल पाकिस्तानी पारी को रफ्तार दी। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 254.55 का रहा।...
रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने द. अफ्रीका को 33 रनों से दी मात

रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने द. अफ्रीका को 33 रनों से दी मात

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
सिडनी (वार्ता)। पाकिस्तान ने शादाब खान (52 रन, दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और इफ्तिखार अहमद (51) के विस्फोटक अर्धशतक से गुरुवार को टी20 विश्व कप के वषार्बाधित सुपर-12 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से मात दी।पाकिस्तान ने ग्रुप-2 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 20 ओवर में 186 रन का लक्ष्य दिया, जिसे बारिश के कारण घटाकर 14 ओवर में 142 रन कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका इसके जवाब में नौ विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी।पाकिस्तान के पांच विकेट 95 रन पर गिरने के बाद शादाब और इफ्तिखार ने 30 गेंदों पर 86 रन की विस्फोटक साझेदारी करके अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इफ्तिखार ने 35 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 51 रन बनाए जबकि शादाब ने टी20 विश्व कप 2022 का सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ते हुए 22 गेंदों पर 52 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 66 रन पर ही चार विकेट गंवा दि...
टकर का शानदार प्रयास, पर आस्ट्रेलिया जीती

टकर का शानदार प्रयास, पर आस्ट्रेलिया जीती

स्पोर्ट्स
ब्रिस्बेन (वार्ता)। आस्ट्रेलिया ने लोर्कान टकर (71 नाबाद) की जुझारू अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद आयरलैंड को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में सोमवार को 42 रन से मात दी। आॅस्ट्रेलिया ने ग्रुप-1 के मैच में आयरलैंड को 180 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में आयरलैंड 18.1 ओवर में 137 रन पर आॅलआउट हो गई।आॅस्ट्रेलिया को 20 ओवर में 179 रन तक पहुंचाने के लिये ऐरन फिंच ने 44 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाये, जबकि स्टॉयनिस ने 25 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाकर 35 रन की पारी खेली। इसके अलावा मिचेल मार्श ने भी 28(22) रन का योगदान दिया।लक्ष्य का पीछा करते हुए जहां आयरलैंड के अन्य बल्लेबाज 20 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सके, वहीं टकर ने एकतरफा प्रयास करके आयरलैंड की उम्मीदों को जीवित रखा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये टकर ने 48 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाकर नाबा...
मिलर-मार्करम के दम पर जीता द. अफ्रीका

मिलर-मार्करम के दम पर जीता द. अफ्रीका

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
पर्थ (वार्ता)। दक्षिण अफ्रीका ने लुंगी एनगिडी (29/4) की शानदार गेंदबाजी के बाद एडेन मार्करम (52) और डेविड मिलर (59) के अर्द्धशतकों की बदौलत भारत को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में रविवार को पांच विकेट से मात दी।भारत ने ग्रुप-2 के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 133 रन का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य दो गेंदें रहते हुए हासिल कर लिया।पर्थ की उछाल भरी पिच पर सूर्यकुमार यादव के अलावा सभी भारतीय बल्लेबाज असफल रहे। सूर्यकुमार ने 40 गेंदों पर छह 68 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका ने भी 134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 40 रन ही बनाये थे, लेकिन मिलर और मार्करम ने इसके बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच की काया पलट कर दी। दोनों ने चौथे विकेट के लिये 76 रन की साझेदारी करके मैच को प्रोटियाज की झोली में डाल दिया। मार्करम 16वें ओवर में ...
रोमांचक मुकाबले में तीन रन से जीता बंगलादेश

रोमांचक मुकाबले में तीन रन से जीता बंगलादेश

स्पोर्ट्स
ब्रिस्बेन (वार्ता)। बंगलादेश ने नजमुल हुसैन शान्तो (71) की अर्द्धशतकीय पारी के बाद तस्कीन अहमद (19/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जिÞम्बाब्वे को टी20 विश्व कप 2022 के रोमांचक मुकाबले में रविवार को तीन रन से मात दी। बंगलादेश ने सुपर-12 मुकाबले में जिÞम्बाब्वे को 151 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में जिÞम्बाब्वे 147 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिÞम्बाब्वे की आधी टीम 69 रन पर पवेलियन लौट गई थी लेकिन शॉन विलियम्स और रायन बर्ल ने शेवरन्स की ओर से शानदार संघर्ष किया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिये हुई अर्द्धशतकीय साझेदारी ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था, हालांकि 19वें ओवर में विलियम्स के रनआउट होने से मैच बंगलादेश के पाले में पहुंच गया। आखिरी ओवर में जिÞम्बाब्वे को 16 रनों की दरकार थी। दूसरी गेंद पर ब्रैड इवान्स के आउट होने के बाद रिचर्ड नगारवा ने तीसरी और चौथी गेंद पर एक चौका...