Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

मांकडिंग विवाद पर वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट हुआ वायरल

मांकडिंग विवाद पर वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट हुआ वायरल

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारतीय महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे का अंत एक बड़े विवाद के साथ हुआ। तीसरे वनडे मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की बल्लेबाज चार्लोट डीन को नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट यानि की मांकडिंग किया था। दीप्ति की इस हरकत के बाद क्रिकेट जगत एक बार फिर दो हिस्सों में बंट चुका है। कई क्रिकेट पंडित कह रहे हैं कि दीप्ति ने कुछ गलत नहीं किया है क्योंकि यह नियमों के अंतरगत आता है, वहीं कई एक्सपर्ट और खिलाड़ी इसे खेल भावना के खिलाफ बता रहे हैं। इस बीच भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है। सहवाग ने अपने इस ट्वीट में इंग्लैंड को मुंह तोड़ जवाब दिया है। सहवाग ने अपने ट्वीट पर दो तस्वीरें शेयर की है जिसके साथ उन्होंने लिखा 'इतने सारे अंग्रेजी लोगों को गरीब हारे हुए देखना मजेदार है।' एक तस्वीर में यह लिखा है कि जिसने खेल का ईजाद किया है वह...
CSK से संन्यास लेने की रिपोर्ट निकली झूठी

CSK से संन्यास लेने की रिपोर्ट निकली झूठी

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह आज यानी रविवार को एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर धोनी के इस बयान के बाद अफवाहें सामने आई थी कि वह चेन्नई सुपर किंग्स से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन धोनी के लाइव आने के बाद ये अफवाह झूठ साबित हुई है। क्योंकि धोनी ने ऐसा कोई फैसला नहीं किया है। टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आमतौर पर निजी जीवन ही जीना पसंद करते हैं। धोनी कभी भी ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते हैं। वह हमेशा खुद को सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ से दूर रखते हैं और  सार्वजनिक रूप से तभी नजर आते हैं जब फैंस उन्हें क्लिक करने में कामयाब हो जाते हैं। धोनी ने शनिवार को बताया था कि वह 25 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आने वाले हैं, जहां वो ...
सीरीज जीतने के साथ-साथ पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर भारत की नजरें

सीरीज जीतने के साथ-साथ पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर भारत की नजरें

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
हैदराबादभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज यानी के रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें अभी सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली में खेले गए पहले मैच में भारत को 4 विकेट पर मात देकर सीरीज में बढ़त बना ली थी। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने जोरदार पलटवार करते हुए नागपुर में खेले गए 8-8 ओवर के मैच में करारी शिकस्त दी थी। अब दोनों टीमों की नजरें निर्णायक मुकाबले को जीतकर सीरीज जीतने पर लगी हुई है। पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर आज इतिहास रचना चाहेगा भारत: टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। बाबर आजम की टीम ने पिछले साल कुल 20 मैच जीते थे, वहीं इस साल 9 महीनों में ही टीम इंडिया ने इतने मैच जीत लिए हैं। अगर आज भारत ऑस्ट्रेलिया को मात दे...
‘थप्पडकांड’ को लेकर हरभजन ने श्रीसंत से फिर मांगी माफी, जानिए इस बार क्या कहा

‘थप्पडकांड’ को लेकर हरभजन ने श्रीसंत से फिर मांगी माफी, जानिए इस बार क्या कहा

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पिछले कुछ साल में काफी विवाद सामने आए हैं। 15 वर्षों में, ऐसी बहुत सी घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने गलत कारणों से दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग को सुर्खियों में ला  दिया है। जिनमें से पहला विवाद 2008 में लीग के शुरू होने के ठीक एक हफ्ते बाद हुआ था। जब मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) और मुंबई इंडियंस के बीच एक मैच के बाद हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच की घटना ने थप्पड़कांड विवाद को जन्म दिया था। इस घटना को 'स्लैपगेट' के नाम से भी जाना जाता है।घटना के 15 साल बाद, हरभजन ने इस विवाद पर दूसरी बार माफी मांगी है और अपनी गलती पर अफसोस किया है। हरभजन ने कहा, ''जो हुआ वह गलत था, यह मेरी तरफ से गलत था। मैंने गलती की। मेरी टीम के साथी और मुझे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। एक असली आदमी वह है जो अपनी गलती स्वीकार करता है। अगर...
फाइनल भिड़ंत के लिए तैयार टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर बना स्टेडियम वाला माहौल

फाइनल भिड़ंत के लिए तैयार टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर बना स्टेडियम वाला माहौल

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें रविवार (25 सितंबर) को तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले के लिए हैदराबाद पहुंच गई हैं। टी20 सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता था, जबकि वर्षाबाधित दूसरे मैच में भारत ने 6 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी। इस सीरीज का आखिरी मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से भारत के लिए ये मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि पहले मैच में हारने के बाद दूसरा मैच सिर्फ 8-8 ओवरों का खेला गया था, ऐसे में भारतीय टीम के लिए ये मैच ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को हराकर आत्मविश्वास हासिल करने का मौका होगा।  बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एयरपोर्ट पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे फैंस अपने पस...
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में वेस्ट जोन बना चैंपियन, 19वीं बार दिलीप ट्रॉफी पर किया कब्जा; खिताबी मुकाबले में साउथ जोन को 294 रनों से हराया

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में वेस्ट जोन बना चैंपियन, 19वीं बार दिलीप ट्रॉफी पर किया कब्जा; खिताबी मुकाबले में साउथ जोन को 294 रनों से हराया

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीपश्चिम क्षेत्र ने पहली पारी में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके रविवार को यहां फाइनल में दक्षिण क्षेत्र को 294 रन से करारी शिकस्त देकर दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही वेस्ट जोन ने रिकॉर्ड 19वीं बार दिलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। दक्षिण क्षेत्र ने 529 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवें और अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 154 रन से आगे बढ़ाई और उसकी पूरी टीम 234 रन पर आउट हो गई। कल के अविजित बल्लेबाज रवि तेजा ने 53 रन बनाए लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर सके। पश्चिम क्षेत्र की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने 51 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा जयदेव उनादकट और अतीत सेठ ने दो-दो विकेट हासिल किए। पश्चिम क्षेत्र की इस बड़ी जीत में यशस्वी जायसवाल (दूसरी पारी में 265 रन) और सरफराज खान  (दूसरी पारी में 127 रन...
कुलदीप यादव ने चेन्नई में मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ ली हैट्रिक

कुलदीप यादव ने चेन्नई में मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ ली हैट्रिक

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे अनौपचारिक वनडे में स्टार भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने हैट्रिक हासिल की है। रविवार (25 सितंबर) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 27 वर्षीय बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज ने 47वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार विकेट चटकाए। उन्होंने लोगान वैन बीक, जो वॉकर और जैकब डफी को आउट कर ये बड़ी उपलब्धि हासिल की।न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक वनडे में कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। कुलदीप की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया ए ने न्यूजीलैंड को 47 ओवर में 219 रनों पर समेट दिया। ...
वेस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा- भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने के लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा करना जरूरी

वेस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा- भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने के लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा करना जरूरी

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि फ्यूचर में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेटर्स चुनने में रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंटों में खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है। रहाणे की कप्तानी में वेस्ट जोन ने साउथ जोन को हराकर रविवार को दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। वेस्ट जोन ने पहली पारी में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके फाइनल में साउथ जोन 294 रन से करारी शिकस्त देकर दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। इसके साथ ही वेस्ट जोन ने रिकॉर्ड 19वीं बार दिलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। हाणे ने मैच के बाद कहा, '''यहां की सुविधाएं काफी अच्छी है। प्रैैक्टिस विकेट शानदार थी। हमने यहां बेहतरीन समय बिताया। मुझे लगता है कि जोनल क्रिकेट उन खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा है, जोकि अपने राज्य के लिए शानदार प्रद...
झूलन गोस्वामी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर शेयर किया रिटायरमेंट लेटर

झूलन गोस्वामी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर शेयर किया रिटायरमेंट लेटर

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारतीय महिला टीम की दिग्गज झूलन गोस्वामी ने आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। झूलन ने अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला, जिसमें भारतीय टीम को 16 रन से जीत मिली। इस मैच में झूलन ने 2 विकेट चटकाए थे। झूलन गोस्वामी ने रिटायरमेंट की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने रिटायरमेंट लेटर शेयर किया है, जिसमें वह साफ दिखाई दे रहा है कि क्रिकेट से संन्यास लेने पर वह दुखी है। हालांकि उन्होंने कहा है कि उन्हें भारत के लिए खेलने पर गर्व है।  झूलन गोस्वामी का करियर: चकदा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर झूलन गोस्वामी दुनिया की सबसे तेज गेंदबाज और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। 6 जनवरी 2002 को इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली झूलन ने 19 साल के करियर में 284 मैचों में 355 विकेट चटकाए ह...
बुमराह की दमदार वापसी से पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया भी रह गए दंग, बोले- T20 विश्व कप में बल्लेबाजों के पैर की उंगलियां तोड़ देगा

बुमराह की दमदार वापसी से पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया भी रह गए दंग, बोले- T20 विश्व कप में बल्लेबाजों के पैर की उंगलियां तोड़ देगा

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगभग ढाई महीने बाद भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में बुमराह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। उन्होंने पिछला बार 14 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह का पुराना अंदाज देखने को मिला। उन्होंने मैच में दो ओवर डाले और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का विकेट झटका, जोकि शानदार लय में थे। यूएई में हुए एशिया कप के दौरान जसप्रीत बुमराह की कमी भारतीय टीम को महसूस हुई थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी लाइन लेंथ और यार्कर जबरदस्त रही। बुमराह ने फिंच को यार्कर गेंद पर क्लीन बोल्ड किया था, जिसके बाद कप्तान खुद ताली बजाते दिखे। फिंच के अलावा बुमराह ने स्टीव स्मिथ को भी यार्कर से लगभग चोटिल कर दिया था।  पीठ की चोट से वापसी के बाद अपने पहले मैच में ब...