Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

मंधाना-दीप्ति ने अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत को संभाला

मंधाना-दीप्ति ने अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत को संभाला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज लंदन के ऐतिहासक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मेजबान इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का यह आखिरी इंटरनेशनल मैच है और भारतीय टीम ऐसे में उन्हें विजयी विदाई देना चाहेंगी। झूलन इस मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काे अलविदा कहने वाली हैं। भारत पहले दोनों मैच जीतकर 23 साल बाद पहले ही इंग्लैंड में वनडे सीरीज अपने नाम कर चुकी है। झूलन गोस्वामी का करियर: चकदा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर झूलन गोस्वामी दुनिया की सबसे तेज गेंदबाज और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। 6 जनवरी 2002 को इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली झूलन ने 19 साल के करियर में 283 मैचों में 353 विकेट चटकाए हैं। उनके नाम महिला विश्व कप में सबसे अधिक वि...
ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के बाद युजवेंद्र चहल ने अक्षर पटेल को दिया नया नाम

ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के बाद युजवेंद्र चहल ने अक्षर पटेल को दिया नया नाम

स्पोर्ट्स
नागपुरभारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से रौंद दिया। बारिश के कारण 8-8 ओवरों के इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 90 रन का स्कोर बनाया, जिसे भारत ने चार गेंद बाकी रहते चार विकेट खोकर हासिल किया। मैच के बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अक्षर पटेल (Akshar Patel) काे एक नया नाम दिया है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। युजी ने चहल टीवी (Chahal TV) पर अक्षर के नए नाम का खुलासा किया।...
‘इसकी शादी करवा दीजिए, जिम्मेदारी आएगी तो सुधर जाएगा’; शिखर धवन के डांस करने पर रविंद्र जडेजा ने क्याें कहा ऐसा

‘इसकी शादी करवा दीजिए, जिम्मेदारी आएगी तो सुधर जाएगा’; शिखर धवन के डांस करने पर रविंद्र जडेजा ने क्याें कहा ऐसा

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अक्सर साेशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रील्स और वीडियो शेयर करते रहते हैं। फैंस को भी उनके रील्स खूब पसंद आते हैं। धवन ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम से एक रील पोस्ट किया है। इस रील में वह टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के साथ नजर आ रहे हैं। जडेजा चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर हैं और वह इस समय इससे उबर रहे हैं। दोनों दिग्गजों का यह वीडियो सोशल मी डिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में जडेजा स्ट्रेचर पर बैठे हैं और उनके घुटने में पट्टी बंधी हुई है। साथ ही धवन उनके पीछे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जडेजा को देखने के बाद धवन अपने ही अंदाज में डांस करने लगते हैं। तभी जडेजा भारतीय ओपनर शिखर की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'इसकी शादी करवा दीजिए। जिम्मेदारी आएगी तो सुधार जाएगा।'...
मिस्बाह उल हक को 15 साल बाद अभी भी अपने उस शॉट पर है पछतावा

मिस्बाह उल हक को 15 साल बाद अभी भी अपने उस शॉट पर है पछतावा

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत ने आज से ठीक 15 साल पहले 24 सितंबर 2007 को चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पटखनी देकर टी20 वर्ल्ड कप का पहला खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए पांच रन से मुकाबला अपने नाम किया था। दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे। पाकिस्तान को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन बनाने थे। पाकिस्तान के कप्तान (Misbah-ul-Haq) आखिरी विकेट के रूप में टीम की नैया पार लगाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। मिस्बाह ने जोगिंदर शर्मा की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी थी। हालांकि जोगिंदर ने अगली ही गेंद पर मिस्बाह को लेग साइड में श्रीसंत के हाथों कैच कराकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। मिस्बाह ने जो वो शाॅट खेला था उसका पछतावा उसे 15 साल बाद अब भी हो रहा है।...
आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरी दिग्गज झूलन गोस्वामी, जानिए आखिरी मैच को लेकर ‘चकदा एक्सप्रेस’ क्या बोलीं

आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरी दिग्गज झूलन गोस्वामी, जानिए आखिरी मैच को लेकर ‘चकदा एक्सप्रेस’ क्या बोलीं

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीमहान भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी शनिवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगी और उनकी टीम इस मौके को यादगार बनाने के लिए बेताब है। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ शनिवार को लार्ड्स में तीसरे और अंतिम वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।भारत पहले ही तीन मैच की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना चुका है। यह अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच है और भारत इसे जीतकर इंग्लैंड की धरती पर पहली बार क्लीन स्वीप करके इसे यादगार बनाने की कोशिश करेगा। झूलन ने मैच की शुरुआत से पहले कहा, ''बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट संघ, मेरे परिवार, कोच, कप्तान सभी को धन्यवाद। इस मौके के लिए धन्यवाद, यह विशेष लम्हा है। मैंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ करियर की शुरुआत की और इंग्लैंड ...
विराट कोहली के एक ही इशारे पर नागपुर स्टेडियम में पसरा सन्नाटा

विराट कोहली के एक ही इशारे पर नागपुर स्टेडियम में पसरा सन्नाटा

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर हो या बाहर फैंस की नजरें हमेशा अपने पसंदीदा खिलाड़ी पर टिकी रहती है। हर बार जब वह मैदान पर कदम रखते हैं तो उनका जुनून, एनर्जी, सहनशक्ति एक अलग लेवल पर ही होता है। चाहे वह भारत के लिए खेल रहे हों या फिर आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वो अपना 100% देते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे मैच के दौरान भी विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया। दरअसल मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में मौजूद कुछ प्रशंसक RCB, RCB चिल्ला कर कोहली का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे थे। ये देखकर विराट कहोली ने जर्सी पर बने लोगो की तरफ इशारा किया और बताया कि वह भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं ना कि आईपीएल फ्रेंचाइजी का। ...
हनुमानगढ़ के कई क्रिकेट खिलाड़ी चयनित

हनुमानगढ़ के कई क्रिकेट खिलाड़ी चयनित

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ जिले की तीन खिलाड़ियों का चयन राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित महिला टी 20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष धारणिया के अनुसार आरजू बिश्नोई, अंशु सैनी और राजवीर कौर का चयन राज्य स्तरीय टी 20 प्रतियोगिता में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। वहीं अण्डर 19 पुरुष वर्ग में कृष्ण कुमार और प्रशांत माली का चयन राजस्थान के संभावितों के लिए शिविर में हुआ है। इसी शिविर के दौरान बीसीसीआई की ओर से आयोजित वीनु मांकड़ ट्रॉफी के लिए राजस्थान की टीम का चयन किया जाएगा। सीनियर वर्ग में अजय धारणिया का चयन टी 20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए किया गया है। इनके अतिरिक्त इस वर्ष अण्डर 19 पुरुष चैलेंजर ट्रॉफी में प्रशांत माली, कृष्ण कुमार व अभय शर्मा और महिला वर्ग में मनस्वी का चयन हुआ है। धारणिया ने इस सफलता के लिए खिलाड़ियों, जिला संघ के कोच बलविं...
भारत के पूर्व विकेटकीपर ने बताया कौन सी टीम है टी20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने की सबसे प्रबल दावेदार

भारत के पूर्व विकेटकीपर ने बताया कौन सी टीम है टी20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने की सबसे प्रबल दावेदार

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीअगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए तमाम देश अपनी स्क्वॉड का ऐलान कर चुके हैं और टीमें इस मेगा इवेंट की तैयारियों में जुटी हैं। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने बताया है कि उनके हिसाब से कौन सी टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने की सबसे प्रबल दावेदार है।सबा करीम ने स्पोर्ट्स 18 पर कहा, 'मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत है और वह यह खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार है। इसका एक सबसे बड़ा कारण यह भी है कि वह अपनी ही धरती पर यह टी20 वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगे। उन्होंने जिस तरह के टीम में बदलाव किए हैं, वह उन्हें ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वर्ल्ड कप जीतने का और प्रबल दावेदार बनाते हैं।'उन्होंने आगे कहा, 'वहां बड़े मैदान होंगे, ऐसे...
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में क्यों आयोजित नहीं हो रहा WTC का फाइनल

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में क्यों आयोजित नहीं हो रहा WTC का फाइनल

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीइंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी लगातार दूसरी बार लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल का आयोजन करने में विफल रही है। पिछले साल आयोजित हुआ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथेम्प्टन में हुआ था और अब ओवल को WTC 2023 के फाइनल की मेजबानी मिली है। हालांकि, 2025 की टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा। ऐसे में आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि आखिरकार आईसीसी लॉर्ड्स में क्यों अगले साल होने वाले WTC फाइनल का आयोजन नहीं करा पाई। दरअसल, बुधवार को यह घोषणा की गई कि लॉर्ड्स केवल तीसरे संस्करण की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच की मेजबानी करेगी। लॉर्ड्स में लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं होने का कारण ये है कि स्टेडियम में जो स्पॉन्सर बोर्ड और तमाम चीजें लगी हुई हैं, उनको हटवाना आसान नहीं है। मेरिलबोन क्रिकेट क्...
मैच पर बारिश का साया, ऑस्ट्रेलिया जीतेगा सीरीज या बुमराह कराएंगे टीम इंडिया की दमदार वापसी?

मैच पर बारिश का साया, ऑस्ट्रेलिया जीतेगा सीरीज या बुमराह कराएंगे टीम इंडिया की दमदार वापसी?

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में बड़ा टारगेट सेट करने के बाद भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज जीवंत रखने के लिए शुक्रवार को दूसरे टी20 मैच में अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करेगी, लेकिन स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बुमराह ने इंग्लैंड दौरे के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। वह पीठ दर्द के कारण एशिया कप में नहीं खेले थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें टीम में चुना गया, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें मोहाली में पहले मैच में अंतिम एकादश में नहीं रखा। इससे यह आशंका पैदा हो गई क्या वह अभी पूरी तरह से फिट है या नहीं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह दूसरे मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। एशिया कप से पहले जहां भारत के लिए शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों का रवैया परेशानी का सबब बना हुआ...