Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें नागपुर की फुल Weather और पिच रिपोर्ट

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें नागपुर की फुल Weather और पिच रिपोर्ट

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 0-1 से पीछे है। सीरीज का दूसरा मैच आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से खेला जाना है। मैच से एक दिन पहले भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपना प्रैक्टिस सेशन बारिश के चलते रद्द करना पड़ा था। चलिए जानते हैं कि आज की वेदर रिपोर्ट कैसी है और पिच किस तरह की होगी। भारत को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट से मैच गंवाना पड़ा था। भारत को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा।क्या कहती है वेदर रिपोर्ट नागपुर में शुक्रवार यानी कि आज बारिश की आशंका है, ऐसे में शाम को बारिश के चलते मैच में खलल पड़ सकता है। शाम को बारिश की आशंका है, हालांकि बारिश तेज होने के आसार कम नजर आ रहे हैं, ऐसे में खेल देरी से शुरू हो सकता है। ...
दूसरे मुकाबले से पहले सुनील गावस्कर ने बताई टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी

दूसरे मुकाबले से पहले सुनील गावस्कर ने बताई टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को नागपुर में खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। क्योंकि पहले मैच में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है और अगर आज टीम नहीं जीतती है, तो सीरीज हार जाएगी। मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 208 रन बनाए। लेकिन गेंदबाजों ने काफी खराब गेंदबाजी की और इस वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 4 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया। ये पहला मौका नहीं था, जब टीम ने किसी टोटल को डिफेंड करते हुए मैच गंवाया हो, इससे पहले एशिया कप 2022 में भी टीम को कई मैचों में लक्ष्य का बचाव करते हुए हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप में भारतीय टीम 170 से ज्यादा रनों को भी पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ डिफेंड नहीं कर सकी औ...
आकाश चोपड़ा की रोहित शर्मा को बड़ी सलाह, कहा- हर गेंद पर छक्का मारना संभव नहीं है

आकाश चोपड़ा की रोहित शर्मा को बड़ी सलाह, कहा- हर गेंद पर छक्का मारना संभव नहीं है

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक बार फिर से रोहित शर्मा की अल्ट्रा अटैकिंग अप्रोच की आलोचना करते हुए उन्हें एक सुझाव दिया है। रोहित शर्मा पहली गेंद से ही अब प्रहार करने की सोचते हैं, लेकिन आकाश चोपड़ा का मानना है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। चोपड़ा का कहना है कि उन्हें अपनी पुरानी वाली अप्रोच को ही फॉलो करना चाहिए।  हालांकि, रोहित बल्ले से खराब फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने अपनी पिछली 10 पारियों में दो अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ 72 रन की पारी शामिल है, जबकि इस साल की शुरुआत में द्विपक्षीय T20I सीरीज के दौरान उन्होंने 64 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस तरह से रोहित शर्मा आउट हुए, उससे उनकी अप्रोच पर सवाल खड़े हो रहे हैं।    रोहित के मोहाली में आउट होने का तरीका चिंताजनक था...
‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी ने किया खुलासा, बताया क्यों वे मैदान पर खिलाड़ियों पर नहीं होते गुस्सा

‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी ने किया खुलासा, बताया क्यों वे मैदान पर खिलाड़ियों पर नहीं होते गुस्सा

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को शायद ही आपने कभी गुस्से में देखा होगा। मैदान हो या फिर मैदान के बाहर एमएस धोनी हमेशा शांत नजर आते थे। उन्हें इसी वजह से कैप्टन कूल भी कहा जाता था, क्योंकि वे हर परिस्थिति में शांत नजर आते थे। हालांकि, अब उन्होंने ये बताया है कि वे गुस्से क्यों नहीं करते या उन्हें मैदान पर गुस्सा क्यों नहीं आता है।  एमएस धोनी ने कहा कि वह हमेशा अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वह भी एक इंसान ही हैं। जब 'कैप्टन कूल' धोनी ने दर्शकों से पूछा, "आपमें से कितने लोग सोचते हैं कि आपके बॉस शांत हैं?" इस सवाल के जवाब में कुछ हाथ उठ गए। इसे देखते हुए धोनी ने चुटकी ली: "या तो वे ब्राउनी प्वाइंट बनाना चाहते हैं या वे खुद मालिक हैं।" धोनी ने इसके बाद कहा, "ईमानदारी से कहूं तो जब हम मैदान पर होते हैं, तो ह...
टीमों के पर्स में बढ़ेंगे 5-5 करोड़ रुपये

टीमों के पर्स में बढ़ेंगे 5-5 करोड़ रुपये

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के अगले सीजन से पहले मिनी ऑक्शन आयोजित होगा। आईपीएल 2022 मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो खुल चुकी है, जिसमें टीमें कुछ खिलाड़ी को रिलीज कर सकती हैं और कुछ खिलाड़ियों को दूसरी टीमों से अपने साथ जोड़ सकती हैं। इस बीच रिपोर्ट यह भी सामने आई है कि आईपीएल की 10 टीमों के पर्स की रकम बढ़ने वाली है। साथ ही साथ मिनी ऑक्शन की डेट की हिंट भी मिली है।  आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले टीमों की पर्स वैल्यू अब 90 से 95 करोड़ रुपये की जा सकती है। इस तरह हर टीम अब 5-5 करोड़ रुपये एक्सट्रा खर्च कर सकती है। इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को आयोजित हो सकता है। इसका ब्लूप्रिंट बीसीसीआई ने पिछले साल ही बना लिया था, लेकिन उस साल मेगा ऑक्शन के बावजूद पर्स वैल्यू टीम की 90-90 करोड़ थी।  इतना ही नहीं, आईपीएल 2023 के ल...
चेन्नई सुपर किंग्स ने ठुकराया रविंद्र जडेजा को ट्रेड करने का ऑफर

चेन्नई सुपर किंग्स ने ठुकराया रविंद्र जडेजा को ट्रेड करने का ऑफर

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आगाज मार्च में हो सकता है। दिसंबर में आईपीएल 2023 के लिए ऑक्शन करवाए जा सकते हैं, लेकिन अभी इसका वेन्यू तय नहीं हुआ है। आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन हुआ था, ऐसे में ये मिनी ऑक्शन होगा। कई खिलाड़ियों को एक बार फिर खरीरदार मिलने की संभावना है, तो कुछ खिलाड़ी ट्रेड विंडो के जरिए दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनेंगे। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ टीमों ने जडेजा के ट्रेड के लिए अनुरोध किया है। रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि दिल्ली कैपिटल्स अनुरोध करने वाली टीमों में से एक है। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा अपने पूर्व कप्तान को छोड़ने की अभी कोई योजना नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके ने ऑफर ठुकरा दिया है। ...
IND vs AUS मैच का टिकट लेने पहुंचे फैंस पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, हैदराबाद में मचा कोहराम

IND vs AUS मैच का टिकट लेने पहुंचे फैंस पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, हैदराबाद में मचा कोहराम

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच जारी तीन मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैदराबाद में खेला जाना है। इस मुकाबले की टिकट लेने पहुंचने फैंस सुबह 5 बजे से इंतजार कर रहे थे, मगर समय के साथ बढ़ती भीड़ को संभालना पुलिसकर्मियों के लिए भी भारी पड़ गया। जब भीड़ बेकाबू होने लगी तो पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस लाठी चार्ज में 4 लोग घाटल भी हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।एएनआई ने इस घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा 'तेलंगाना, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 25 सितंबर को होने वाले #INDvsAUS मैच के लिए टिकट लेने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों की भारी भीड़ के जमा होने के बाद जिमखाना ग्राउंड में भगदड़ मच गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस लाठीचार्ज। 4 लोग घायल।'...
भुवनेश्वर कुमार के TROLLS पर भड़कीं पत्नी नूपुर, कहा- पहले जाओ खुद कुछ बनो

भुवनेश्वर कुमार के TROLLS पर भड़कीं पत्नी नूपुर, कहा- पहले जाओ खुद कुछ बनो

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीटीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इन दिनों आलोचकों और ट्रोल्स के निशाने पर हैं। एशिया कप में पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ उनका 19वां ओवर भारत को महंगा साबित हुआ और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। भुवी और 19वें ओवर का नाता ऐसा हो गया है, जो टीम इंडिया को बहुत भारी पड़ रहा है। भुवी के ट्रोल्स को जवाब देने का बीड़ा उठाया है उनकी पत्नी नूपुर नागर ने। नूपुर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ट्रोल्स का मुंह बंद कराने का काम किया है।नूपुर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'आजकल लोग एकदम ही नकारा हो गए हैं, उनके पास कोई काम नहीं है और वे इतने खाली हैं कि उनके पास नफरत और ईर्ष्या फैलाने का बहुत समय है। मेरी उन सब को सलाह है- किसी को आपके शब्दों से फर्क नहीं पड़ता और ना ही आपके होने से। तो यह समय आप खुद को बेहतर बनाने में बिताएं, हाला...
17 साल बाद शाहिद अफरीदी को हुआ गलती का अहसास, मानी पिच से छेड़छाड़ की बात

17 साल बाद शाहिद अफरीदी को हुआ गलती का अहसास, मानी पिच से छेड़छाड़ की बात

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली2005 में इंग्लैंड के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट मैच को लेकर पाकिस्तान टीम विवादों में घिरी थी। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपने पैर से पिच को बिगाड़ने की कोशिश की थी, जिसके चलते उन्हें बैन भी झेलना पड़ा था। अफरीदी को इस गलती के लिए एक टेस्ट और दो वनडे इंटरनेशनल मैच के लिए सस्पेंड भी किया गया था। 17 साल बाद अफरीदी ने इस किस्से पर खुलकर बात की और कहा कि उन्होंने यह गलती की थी।समा टीवी पर अफरीदी ने कहा, 'मैं अपना पूरा दम लगा रहा था और कुछ हो नहीं रहा था। फिर अचानक एक गैस सिलंडर फटा और सभी लोगों का ध्यान उसमें चला गया। मैंने शोएब मलिक से कहा था कि मेरा दिल चाह रहा है कि मैं यहां एक पैच (गड्ढा) बना दूं, बॉल तो टर्न हो। मलिक ने मुझे जवाब में कहा था, कर दे कोई नहीं देख रहा है।'अफरीदी ने आगे कहा, 'तो मैंने ऐसा कर दिया और उसके बाद जो कुछ हुआ वह पुरानी बात है। अब जब मैं पीछे मुड़क...
पूर्व गेंदबाज का दावा- मोहम्मद रिजवान ने कहा है कि वे सरफराज को कभी वापस नहीं आने देंगे

पूर्व गेंदबाज का दावा- मोहम्मद रिजवान ने कहा है कि वे सरफराज को कभी वापस नहीं आने देंगे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान को मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में सात टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के लिए ये सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों के लिहाज से अहम है। उधर, पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2022 के खिताबी मुकाबले में मिली हार के बाद नए प्लान बनाने में जुटी है, क्योंकि उस टूर्नामेंट में टीम के बल्लेबाजी क्रम पर सवाल उठाए गए थे। टीम का मध्य क्रम भी चिंता का कारण है।  कप्तान बाबर आजम का टूर्नामेंट कुल मिलाकर खराब था। वहीं, रिजवान संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट केवल 117.57 था, जिसके कारण पूर्व क्रिकेटरों ने उनके इंटेंट पर सवाल उठाए थे। रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में कुछ बदलाव किया और उन्होंने 46 गेंदों में 68 रन ब...