![फिर आपस में भिड़े श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी](https://seema-sandesh.com/wp-content/uploads/2023/09/download-19.jpg)
फिर आपस में भिड़े श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 का दूसरा और ग्रुप बी का पहला मुक़ाबला गत चैम्पियन श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। पल्लेकेले के मुथिया मुरलीधरन आंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट में विजाई शुरुआत की है।
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अक्सर राइवलरी देखने को मिलती है। जब भी इन दोनों टीमों का सामना होता है। खिलाड़ियों के बीच विवाद देखने को मिलता है। गुरुवार को खेले गए इस मुक़ाबले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच एक बार फिर तीखी बहस हुई। हालांकि अंपायरों ने आकर तुरंत मामला शांत कर दिया।घटना श्रीलंकाई पारी के चौथे ओवर की है। ओवर की आखिरी गेंद डालने के बाद बांग्लादेश के गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम और कुसल में...