करीबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से 3-4 से हारा भारत
एमस्टलविन (वार्ता)। भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार को एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में आखिरी सेकंड तक चले रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड से 3-4 से हार गयी। इस हार के बाद भारतोय टीम अब क्रॉस ओवर मैच में 10 जुलाई को स्पेन से भिड़ेगी और इस मुकाबले की विजेता टीम का क्वार्टरफाइनल में 13 जुलाई को आॅस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा।न्यूजीलैंड ने पूल बी मुकाबले में टूनार्मेंट की अपनी पहली जीत तलाश रही भारतीय टीम को 4-3 से मात दी।भारत की ओर से वंदना कटारिया ने मैच के चौथे मिनट में ही पहला गोल कर टीम को शुरूआती बढ़त दिलाई, मगर कुछ देर बाद ही ओलिविया मेरी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया।दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने से ठीक पहले टेस जॉप ने एक और बार गेंद को गोल में पहुंचाकर न्यूजीलैंड को 2-1 की बढ़त दिलाई। तीसरा क्वार्टर शुरू होते ही फ्रांसिस डेवीज ने गोल कर भारत की मुश्कि...








