बुमराह को पछाड़कर बोल्ट बने शीर्ष वनडे गेंदबाज
दुबई (वार्ता). भारत के शीर्ष गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गयी एकदिवसीय शृंखला के तीसरे मैच से बाहर रहने के कारण आईसीसी रैंकिंग में नुकसान हुआ है।आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार बुमराह की गैर-मौजूदगी में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट 704 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले पायदान पर आ गये हैं, जबकि बुमराह 703 पॉइंट के साथ दूसरे पायदान पर हैं।बुमराह एक तरफ जहां रैंकिंग में नीचे आये हैं, वहीं उनके साथी गेंदबाजों ने एकदिवसीय रैंकिंग में ऊपर की ओर छलांग लगायी है। युजवेंद्र चहल गेंदबाजो की फहरिस्त में चार पायदान ऊपर चढ़कर 16वीं रैंकिंग पर आ गये जबकि हार्दिक पांड्या ने आॅल-राउंडर रैंकिंग के शीर्ष 10 को भेदते हुए आठवां स्थान हासिल कर लिया।चहल ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रंखला में सात विकेट लिये थे, जबकि पांड्या ने छह विकेट लेकर 100 रन बनाये थे।युवा बल्लेब...








